April 8, 2026 8:13 AM

printer

Aaj Savere

गीत— मौसम के देखो इशारे

सुप्रभात, कार्यक्रम आज सवेरे में आप सभी को फरहत नाज़ का नमस्कार। इस साल मार्च तो उम्मीद से ज़्यादा सुहावना रहा ही, लेकिन अप्रैल में भी ऐसा मौसम मिलना वाकई बोनस जैसा लग रहा है। आमतौर पर अप्रैल आते-आते धूप तेज़ होने लगती है, लेकिन इस बार मौसम जैसे थोड़ा मेहरबान हो गया है… कभी बादल, कभी बारिश, और बीच-बीच में ठंडी हवा।

 

राजधानी दिल्ली में कल से हो रही बारिश ने मौसम को काफी खुशनुमा कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान है। तो आईये कार्यक्रम की शुरूआत इस प्यारे से गीत से करते हैं गीतकार हैं राहुल वेद्या-। और इस प्यारे से मौसम के साथ मेरा साथ दे रही हैं – सुभद्रा रामचंद्रन।

 

Hello  FARHAT and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 8th of april 2026.

 

<><><>

 

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन जारी रखने की अनुमति देता है, तो वे अमरीका और ईरान के बीच प्रस्तावित दो सप्ताह के युद्धविराम के लिए सहमत हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमत होना चाहिए। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमरीका अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और संघर्ष सुलझने के करीब है।

 

इससे पहले, कल रात राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य समझौते को पूरा न करने पर ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दी थी। उन्होंने इसके लिए आज सुबह साढ़े पांच बजे तक का समय निर्धारित किया था।

 

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद कर दिए जाते हैं, तो वह युद्धविराम के लिए सहमत है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा। इस बीच, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि अमरीका ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को स्वीकार कर लिया है।

 

इस बीच, दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। शेयर बाजारों में भी उछाल आया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर से नीचे गिर गई, करीब 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

 

मीडिया खबरों के अनुसार, अमरीकी प्रशासन अब ईरान के साथ सीधी बातचीत की तैयारी कर रहा है। अमरीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वैंस द्वारा किए जाने की उम्‍मीद है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने स्वीकार किया कि आमने-सामने की बातचीत के लिए चर्चा चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम घोषणा राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस की ओर से की जाएगी।

 

External Affairs Minister Dr S Jaishankar will hold a meeting with Bangladesh Foreign Minister Khalilur Rahman this afternoon in New Delhi. Mr Rahman arrived in New Delhi last evening on a three day visit to India. During his visit, Mr Rahman is also expected to meet National Security Adviser Ajit Doval, Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal and Union Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri. This marks the first visit to New Delhi by a Bangladeshi Minister since the BNP-led government took office in February.

 

<><><>

 

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एजेंटों की बैठने की व्यवस्था के संबंध में कोई नया दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। आयोग ने मीडिया  द्वारा प्रसारित कुछ संदेशों का संज्ञान लिया है जिनमें दावा किया गया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के मतदान एजेंटों को मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदान एजेंटों से संबंधित सभी मौजूदा दिशानिर्देश बिना किसी बदलाव के लागू रहेंगे।

 

The Reserve Bank of India (RBI) will announce its bi-monthly Monetary Policy Statement today. RBI Governor Sanjay Malhotra will announce the decisions taken by the Monetary Policy Committee (MPC) in its first meeting of the financial year 2026-27 at 10 this morning. Led by the RBI Governor, the six-member MPC are deliberating on key aspects such as interest rates, inflation outlook, and growth projections since Monday. According to experts, RBI is likely to keep the benchmark policy repo rate unchanged at 5.25 per cent in the April monetary policy review meeting, as the West Asia crisis is likely to push up inflation.

 

<><><>

 

मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन का कृषि महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। कृषि मंत्रालय ने बताया कि इसमें केवल फसलों पर ही ध्यान केंद्रित नहीं किया जाएगा, बल्कि दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, किसान उत्पादक संगठन आधारित विपणन और ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों पर भी ध्यान दिया जाएगा। महाकुंभ का उद्देश्य किसानों के लिए आय के कई मजबूत स्रोत तैयार करना है।

 

<><><>

 

The 25th All India Water Sports Cluster, organised by the Indo-Tibetan Border Police (ITBP), is set to begin today at Wasai in Tehri, Uttarakhand. The 5-day event will last till 12th of this month. ITBP Inspector General Manu Maharaj informed that 19 teams from across the country will participate in 52 events, including canoeing, rowing, and kayaking. Over 440 personnel from state police and paramilitary forces will participate including 130 women and 310 men.

 

The prestigious national event will be inaugurated by Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Director General of ITBP, Shatrujeet Kapur, and other senior officers will also remain present at the inaugural ceremony.

 

<><><>

 

स्पेन के ग्रेनाडा में आयोजित आई.एस.एस.एफ विश्व कप में कल भारतीय निशानेबाज पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्‍सड टीम स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

 

फाइनल में दोनों ने कुल 487 दशमलव 7 अंक हासिल किए। आई.एस.एस.एफ विश्व कप में नेलावल्ली का यह पहला पदक था।

 

इससे पहले, उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहकर पदक के लिए क्वालीफाई किया। चीन ने रजत पदक, जबकि हंगरी ने कांस्य पदक हासिल किया।

 

18 वर्षीय पलक ने इससे पहले 2023 एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। जहां उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया।

 

<><><>

 

As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Ms. S G Susheelamma, a social worker who will be honoured with Padma Shri.

 

To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today morning at 9:10 AM. You can also listen to it on NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL Youtube channel.

 

<><><>

CHENNAI
Senior BJP leader and Union Minister Piyush Goyal alleged that three lakh families in Tamilnadu were denied benefits under the housing for all scheme because the State Government did not provide the Union Government with the names of the beneficiaries. He said that this meant nearly 12 lakh people missed access to homes with toilets, cooking gas, electricity and digital connectivity. He also pointed out that investigations were underway to identify those involved in corruption in the Jal Jeevan Mission including whether the Chief Minister was directly responsible.

 

<><><>

 

CHENNAI
The surveillance teams deployed across all Assembly constituencies along with Enforcement Agencies are engaged in 24x7monitoring and have seized precious metals, drugs, liquor,narcotics and cash amounting to Rs. 463 Crore.

 

<><><>

 

BENGALURU
Chief Commissioner Maheshwar Rao on Monday directed officials to procure one pothole-filling machine for each city corporation under the Greater Bengaluru Authority(GBA) to speed up road repairs.

 

At a coordination meeting, he stressed that all five corporations should use these machines for quick, automated pothole repairs. He also ordered immediate restoration of roads dug up by departments, mandating permissions through the MARCS system and cost recovery for non-compliance.

 

Rao said GAIL Gas applications must be cleared quickly with timely restoration.

 

<><><>

 

HYDERABAD
The Government of Telangana has officially declared cancer a notifiable disease across the state to establish a robust surveillance system for monitoring the rising burden of non-communicable diseases. According to a GO issued by the Health, Medical, and Family Welfare Department, all healthcare facilities, including government and private hospitals, diagnostic laboratories, and clinics, are now legally mandated to report diagnosed cancer cases within one month.

 

This initiative aims to create a centralized uniform cancer registry to estimate incidence and prevalence accurately while facilitating evidence-based policy formulation and better resource management for palliative and rehabilitative care. The Mehdi Nawaz Jung Institute of Oncology and Regional Cancer Centre in Hyderabad has been designated as the Centre of Excellence responsible for validating data and coordinating with the National Cancer Registry.

 

<><><>

 

आइये दिल्ली ,मुंबई और कोलकाता के समाचारों का रूख करते हैं-

 

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दिल्‍ली की अनधिकृत कालोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की है। नई दिल्ली में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के साथ एक संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि मौजूदा ढांचों को मान्‍यता दी जाएगी, वहीं आगामी निर्माण कार्य में नगर निगम के नियमों का कडाई से पालन किया जाएगा। श्री मनोहर लाल ने कालोनियों को नियमित करने के निर्णय के साथ वहां के निवासियों को अपनी संपत्तियों का पंजीकरण करवाने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

 

<><><>

 

दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए व्यावसायिक एलपीजी की उपलब्धता बढ़ा दी है। सरकार ने इनके लिए प्रतिदिन 19 किलोग्राम के बराबर क्षमता वाले 180 सिलेंडरों के बजाय 360 सिलेंडर आवंटित किए हैं।दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि स्वास्थ्य और सरकारी संस्थानों, होटलों, रेस्तरां, ढाबों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं सहित सभी क्षेत्रों में 19 किलोग्राम के बराबर क्षमता वाले 6 हजार से अधिक सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता है। इसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राथमिकता दी जा रही है।

 

<><><>

 

राजधानी के भारत मंडपम मे 12वें इंडिया रबर एक्सपो 2026 का शुभारंभ हो गया है। चार दिन तक चलने वाले इस एक्‍सपो में देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह एक्सपो 10 अप्रैल तक आयोजित रहेगा। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक वैश्विक प्रदर्शक और 45 हजार से ज्यादा आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है, जो उद्योग में नवाचार, सहयोग और विकास को नई दिशा देंगे।

 

<><><>

 

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी “मेरा गांव, स्वस्थ गांव” अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का लक्ष्य जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करके और निवारक स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाना है। इसमें स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, पोषण और संक्रामक तथा गैर-संक्रामक रोगों के नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मातृ और शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

 

<><><>

 

महाराष्ट्र सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में नागरिकों की वसीयतों  को स्थायी रूप से संरक्षित करने के लिए नामित संरक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। कल जारी एक सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, नगर आयुक्त, नगर परिषद और नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे और एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन कानूनी दस्तावेजों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे। इस कदम का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप, इन निर्देशों का सुरक्षित भंडारण और सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है।

 

<><><>

 

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने जिला मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि राजनीतिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाए जाने वाले सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालिया अधिसूचना के अनुसार, ऐसे किसी भी कर्मचारी के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस आदेश का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि मतदान कर्मियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाताओं को डराया-धमकाया न जाए, रिश्वतखोरी न हो या बूथों में भीड़ न लगाई जाए। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे सभी कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से सूचित करें कि मतदाताओं को प्रभावित करने या उन्हें मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोकने के किसी भी प्रयास के गंभीर परिणाम होंगे।

 

<><><>

 

आज सवेरे में अब वक्त है महानगरों के मौसम का हाल जानने का।

 

मौसम विभाग के अनुसार आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है। कल रातभर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 

उधर मुम्बई में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसके अलावा, कोलकाता में भी बारिश के साथ आंधी के साथ तूफान आने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

 

Chennai is expected to have a partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 27 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.

 

Bengaluru is expected to have mainly Clear sky. The minimum temperature was 22 degree Celsius and maximum will be around 35 degree.

 

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between minimum of 25 degree and a maximum of 38 degree Celsius.

 

<><><>

 

आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी पहल की, जिसने भारत में छोटे व्यवसायों और स्वरोज़गार को नई पहचान दी — प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जिसे लोकप्रिय रूप से PMMY कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गई थी, जिसका उद्देश्य उन छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों तक वित्तीय सहायता पहुँचाना था, जो पहले औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से बाहर थे। यह पहल आर्थिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

 

इस योजना से पहले छोटे व्यापारियों को अक्सर ऊँचे ब्याज दरों पर अनौपचारिक स्रोतों से ऋण लेना पड़ता था। मुद्रा योजना ने इस स्थिति को बदलते हुए बैंकों, नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और माइक्रो-फाइनेंस संस्थानों के माध्यम से बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराए। Micro Units Development and Refinance Agency — यानी MUDRA — इस पूरी व्यवस्था को सहयोग और पुनर्वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे छोटे उद्यमियों के लिए वित्तीय पहुँच आसान बनी।

 

योजना के तहत व्यवसाय की जरूरत के अनुसार तीन श्रेणियों में ऋण दिए जाते हैं — शिशु (₹50,000 तक), किशोर (₹5 लाख तक) और तरुण (₹10 लाख तक)। हाल ही में शुरू की गई तरुण प्लस श्रेणी के अंतर्गत सफल उद्यमियों को ₹20 लाख तक की सहायता देकर व्यवसाय विस्तार और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

 

The Pradhan Mantri Mudra Yojana represents a significant milestone in India’s journey toward financial inclusion and entrepreneurship development. By offering collateral-free loans, the scheme has enabled millions of individuals to start or expand small businesses in manufacturing, trading, services, and agriculture-allied sectors, thereby strengthening local economies.

 

Since its launch, crores of loans have been sanctioned, with a large share benefiting women entrepreneurs, highlighting the scheme’s role in inclusive economic growth and social empowerment. PMMY stands as a strong example of how access to finance can empower people, generate employment opportunities, and strengthen the grassroots economy of the country while encouraging self-reliance and innovation.

 

<><><>

 

8 अप्रैल को देश-दुनिया में हुईं अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

⦁ 1484 – Portuguese explorer Diogo Cão returned to Lisbon after exploring the African coast and becoming the first European to reach the Congo River.
⦁ 1820 – ग्रीस के मेलोस द्वीप पर विश्व प्रसिद्ध प्राचीन मूर्ति वीनस डी मिलो की खोज हुई।
⦁ 1831 – Indian social reformer Raja Ram Mohan Roy arrived in England to advocate for Indian social and political reforms.
⦁ 1857 – भारतीय सैनिक मंगल पांडे को ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह में भूमिका निभाने के कारण फाँसी दी गई।
⦁ 1904 – France and the United Kingdom signed the Entente Cordiale agreement, significantly improving diplomatic relations.
⦁ 1913 – अमेरिका में संविधान के 17वें संशोधन के तहत सीनेटरों के प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था लागू हुई।
⦁ 1929 – Bhagat Singh and Batukeshwar Dutt carried out the Central Legislative Assembly bombing in Delhi to protest colonial laws.
⦁ 1974 – बेसबॉल खिलाड़ी हैंक आरोन ने 715वाँ होम रन बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
⦁ 1993 – Ellen Ochoa launched aboard the Space Shuttle Discovery, becoming the first Hispanic woman in space.
⦁ 2023 – द्रौपदी मुर्मू ने की सुखोई-30 में उड़ान: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर से सुखोई-30 MKI विमान में उड़ान भरी।

 

<><><>

 

8 April 1834 – José Álvares de Azevedo, titled the Patron of Education for the Blind and creator of the first school for the blind in Brazil, was born. jose was born blind and was known to be extremely intelligent and endlessly curious as a child — he investigated the world around him through touch. His family sent him to the Royal Institute of Blind Young People in Paris, the only school specialized in education for the blind, from age 10 to 16.  Azevedo attended the school at a time when it was experimenting with the newly-introduced braille writing system. After returning to Brazil in 1850 he opened the country first school for the blind,…… Today marks jose s 192 d birth anniversary and is also the national Braille day…..

 

<><><>

 

बंकिमचंद्र जी ने ‘आनंदमठ’ जैसी रचनाओं से युवाओं को अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध संगठित होने की प्रेरणा दी और ‘वन्दे मातरम्’ के माध्यम से आजादी की चेतना को स्वर दिया। राष्ट्रीय गीत के रचयिता बंकिमचंद्र जी अपनी कृतियों के माध्यम से देशवासियों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।बंकिम ने साहित्य के क्षेत्र में कुछ कविताएँ लिखकर प्रवेश किया। उस समय बंगला में गद्य या उपन्यास कहानी की रचनाएँ कम लिखी जाती थीं। बंकिम ने इस दिशा में पथ-प्रदर्शक का काम किया। 27 वर्ष की उम्र में उन्होंने ‘दुर्गेश नंदिनी’ नाम का उपन्यास लिखा। इस ऐतिहासिक उपन्यास से ही साहित्य में उनकी धाक जम गई। फिर उन्होंने ‘बंग दर्शन’ नामक साहित्यिक पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ किया। रबीन्द्रनाथ ठाकुर ‘बंग दर्शन’ में लिखकर ही साहित्य के क्षेत्र में आए। वे बंकिम को अपना गुरु मानते थे। उनका कहना था कि, ‘बंकिम बंगला लेखकों के गुरु और बंगला पाठकों के मित्र हैं’। राष्‍ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के रचयिता बंकिमचन्द्र जी का नाम इतिहास में युगों-युगों तक अमर रहेगा क्योंकि यह गीत उनकी एक ऐसी कृति है जो आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय को आन्दोलित करने की क्षमता रखती है।

 

<><><>

 

April 8 1924, birth anniversary tributes to Pandit Kumar Gandharva (original name: Shivaputra Siddharamaiyya Komkali) was the leading intellectual among Hindustani Classical Musicians Kumar s strongest point, was an ability to place his own distinctive interpretation on anything that he sang, and a very wide repertoire that included standard raagas, rare and complicated raagas, folk songs, particularly from the Malwa region of Madhya Pradesh, bhajans (whose status as a form of classical music was greatly elevated by his contributions) and Marathi stage songs (natya-sangeet).

 

BHAJAN KABIR DAS

 

पंडित कुमार गंधर्व को सन 1977 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह मध्य प्रदेश से हैं। आज उनके राग मधसुरजा, अहिमोहिनी, सहेली, तोड़ी, बीहड़ भैरव, लगन गंधार, संजरी और मालवती जैसे कई राग संगीतकारों द्वारा व्यापक रूप से स्वीकार और अभ्यास किये जाते हैं। कुमार गंधर्व एक प्रसिद्ध भारतीय गायक थे जिन्होंने कई संत कवियों के पदों का गायन किया। इनमें सूरदास जी और कबीरदास जी के पद प्रमुख हैं।

 

<><><>

 

शरन रानी (अंग्रेज़ी: Sharan Rani, जन्म- 9 अप्रैल, 1929, दिल्ली; मृत्यु- 8 अप्रैल, 2008, दिल्ली) ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान और सुप्रसिद्ध सरोद वादक थीं। वे प्रथम महिला थीं, जिन्होंने सरोद जैसे मर्दाना साज को संपूर्ण ऊँचाई प्रदान की। इसी कारण उनके प्रशंसक उन्हें ‘सरोद रानी’ के नाम से पुकारते थे। शरन रानी का देहांत उनके अस्सीवें जन्मदिन से एक दिन पहले ही हो गया था। शरन रानी 20वीं सदी की ‘म्यूजिक लीजेंड’ मानी जाती हैं। ‘पद्मभूषण’ और ‘पद्मश्री’ से नवाजी जा चुकीं शरन रानी को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘भारत की सांस्कृतिक राजदूत’ कह कर सम्मानित किया था।

 

<><><>

 

1894: Death of Bankim Chandra Chatterjee, famous author of &quot;Vande Mataram Pablo Picasso, one of the most influential artists of the 20th century, passed away this day in France at age 91. Between 1901 and 1904, Picasso painted essentially monochromatic, somber paintings in shades of blue and blue-green, which came to be known as Picasso Blue Period.

 

Today, paintings from that period are some of his most popular works, but at the time, he had difficulty selling them! Not many people know that Picasso’s full name honours a variety of his relatives and saints, and is quite a mouthful – Pablo Diego Jose Franciso de Paula Juan Nepomuceno Maria de los Remedios Cipriano de la Santisima Trinidad Clito Ruiz y Picasso.

 

<><><>

 

मंगल पांडे अथवा मंगल पान्डेय (अंग्रेज़ी: Mungal Pandey अथवा Mangal Pandey, जन्म: 19 जुलाई, 1827; मृत्यु: 8 अप्रैल, 1857) का नाम ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ में अग्रणी योद्धाओं के रूप में लिया जाता है, जिनके द्वारा भड़काई गई क्रांति की ज्वाला से अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन बुरी तरह हिल गया था। मंगल पांडे की शहादत ने भारत में पहली क्रांति के बीज बोए थे। ब्रह्मदेश (बर्मा {वर्तमान म्यांमार}) पर विजय तथा सिक्ख युद्ध की समाप्ति के पश्चात् अंग्रेज़ों ने भारतवर्ष पर निष्कंटक राज्य करने के सपने देखें होंगे; पर उन्हें क्या पता था कि सन 1857 का वर्ष उनकी आशाओं पर तुषारपात का वर्ष सिद्ध होगा।

 

Birth anniversary tributes Lady Jazz singer Carmen McRae one of the great singers of jazz, finding the depth of feeling in the lyrics of the songs she interpreted. An accomplished pianist who in her early career accompanied herself, she occasionally returned to the piano later in her career. McRae performed many times at the Monterey Jazz Festival, the North Sea Jazz Festival in the Netherlands, and the Montreux Jazz Festival in Switzerland, where she shared the stage with Dizzy Gillespie and Phil Woods. She was forced to retire for health reasons in 1991. Carmen here doing the world famous Take 5

 

<><><>

 

Birthday of Steve Howe Guitarist and vocalist of one of the most popular progressive rock bands from England Yes .. howe has been playing the instrument since the age of 12 , has earned the title of Best Overall Guitarist in Guitar Player magazine five years in a row and also the very first rock guitarist to get inducted into the Guitar Player Hall of Fame.

 

शक्ति सामंत (अंग्रेज़ी: Shakti Samanta, जन्म: 13 जनवरी, 1926 – मृत्यु: 9 अप्रैल 2009) एक प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक थे। शक्ति सामंत ने हावड़ा ब्रिज, अमर प्रेम, आराधना, कटी पतंग, कश्मीर की कली, अमानुष जैसी यादगार फ़िल्में बनाईं।

 

1948 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर उन्हें पहला ब्रेक मिला। वो राजकपूर के साथ ‘सुनहरे दिन’ नाम से एक फिल्म बना रहे थे। शक्ति सामंत ने 1954 की फिल्म ‘बहू’ से बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया.

 

उन्होंने छह साल के अंतराल में ऐसी चार फिल्में बनाईं जिन्होंने इतिहास रच दिया। ये फिल्में थीं :

 

आराधना (1969), कटी पतंग (1971), अमर प्रेम (1972) और अमानुष (1975)

 

 आराधना फिल्म में राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, सुजीत कुमार, फरीदा जलाल और अशोक कुमार नजर आए थे। म्यूजिक एसडी बर्मन का था।आईये सुनते हैं फिल्म आराधना से ये प्यारा सा गीत-

 

song–kora kagaz tha man mera

अमानुष फिल्म में शर्मिला टेगौर और उत्तम कुमार की अदाकारी ने कहानी को खूब सराहा।

 

song–mera dil esa KISI NE TODA

The quiet one who rocked the loudest yes friends The enigmatic Co founder of the popular rock outfit Guns and Roses rhythm guitarist Izzy Stradlin celebrates his birthday today…While Axl Rose and Slash were in the spotlight, it was Izzy gritty riffs, rebellious spirit, and unforgettable songwriting that powered hits like Sweet Child O Mine, Paradise City, and Mr. Brownstone a Quiet, mysterious, hugely talented , Izzy became the glue that held the world wildest rock band together and the rebel who walked away at the peak of their fame in 1991 his own composition solo one gotta say is playing in the background GOTTA SAY

 

<><><>

 

दिनेश कुमार शुक्ल (जन्म- 8 अप्रैल, 1950, कानपुर, उत्तर प्रदेश) हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि हैं। वे हिन्दी के समकालीन माने हुए कवियों में गिने जाते हैं। इनकी कविताएँ और आलेख लगभग सभी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं और पत्रों में प्रकाशित हुए हैं। दिनेश कुमार शुक्ल की अद्भुत शैली ने समकालीन कविता के साहित्यिक मानकों से समझौता किए बगैर कविता को आम लोगों के क़रीब लाने का सार्थक काम किया है। पारंपरिक साहित्यिक व लोकरूपों के प्रयोग ने दिनेश कुमार शुक्ल की कविताओं को एक नई धार दी है।
अब कहाँ सम्‍भव
बिना आवाज़ का संगीत
बिना भाषा की कविता
बिना हवा का तूफ़ान
बिना बीज के फल
बिना युद्ध का समय
नहीं,
उस तरह सम्‍भव नहीं हो पाता
अब संसार।
<><><>

Most Read
View All arrow-right

No posts found.