March 31, 2026 8:51 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार सुप्रभात Good morning! 31 मार्च – मंगलवार की इस नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर न्‍यूज़ मैगजीन आज सवेरे में आप सभी का स्वागत है। कार्यक्रम शुरू करने से पहले आप सभी को महावीर जयंती की बहुत शुभकामनाएं। श्रोताओं संघर्ष और अराजकता से घिरी आज की दुनिया में भगवान महावीर का अहिंसा, सत्य और आंतरिक चेतना का शाश्वत संदेश आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।उम्‍मीद है कि ये दिन हम सभी के जीवन में स्थिरता,  शांति और समृद्धि लाएगा। इसके साथ ही आइए कार्यक्रम की शुरूआत करते हैं। आज के अंक में मैं हूं सरफिरोज़ी और मेरे साथ हैं तनवी खुराना।

 

 

Namaskar, Good morning, and very warm welcome sarfiroz.  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 31th of MARCH.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद के सानंद स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर वे वावथराद जाएंगे, जहां वे लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 

<><><> 

 

Mahavir Jayanti, the birth anniversary of 24th and last Jain Tirthankar Bhagwan Mahavir is being celebrated across the country today. Mahavir Jayanti is considered to be one of the most auspicious day for the Jain community and holds a lot of importance in their religious life. Followers of Lord Mahavir celebrate this festival by chanting prayers, offering Prasad and participating in chariot processions.

 

<><><> 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर के पांच सिद्धांत – अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह – सभी को जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर लोग अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 

<><><> 

 

The seven day International Film Festival Delhi 2026 will conclude today at Bharat Mandapam in New Delhi. The closing ceremony of the festival was organised yesterday in the presence of Lieutenant Governor of Delhi Taranjit Singh Sandhu, Delhi Chief Minister Rekha Gupta and Delhi Tourism and Culture Minister Kapil Mishra. Speaking at the occasion, Delhi LG highlighted the transformative power of cinema and said that deeply personal stories can resonate across cultures and borders.

 

 

Meanwhile, Delhi CM Rekha Gupta said,  the film festival is a powerful medium for emerging artists and creatives from the country and the world to showcase their talent. She added that this event is not only a celebration of cinema but also an important effort to engage youth and channel their creative energy.

 

         

Our correspondent reports that the festival extended the experience into an interactive cultural exchange, blending cinema with industry networking and public engagement.

 

         

 “The closing ceremony of the film festival began with the national song Vande Mataram and the national anthem. Renowned Actor Anupam Kher delivered a poetic tribute to cinema, holding the audience in rare silence, while music by Artist Ricky Kej heightened the atmosphere, culminating in a powerful closing performance.

 

         

The week-long festival showcased more than 125 films from across the world, marking a major addition to India’s global cinema calendar. Free public screenings, discussions, workshops, and cultural programs were also organized as part of the festival. Talking exclusively to Akashvani News,  Filmmaker Anusha Rizvi shared her views on the importance of such film festivals.

 

         

During the film festival, an exhibition was also at display showcasing vintage film posters including Sholay and Hollywood classics, to celebrate cinematic nostalgia from various countries. During the event, films like Dhurandhar, Sitaare Zameen Par, , Pyaasa, Tanvi-the Great , Sirat , Roja and Dear Maa were  screened for the visitors. Shivang Misra, Akashvani News, Delhi.

 

<><><> 

 

राष्ट्रीय आधुनिक कला केंद्र-एनजीएमए ने कल 72वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने संग्रहालय के पहले छापांकन स्टूडियो का उद्घाटन किया।

 

 

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि एनजीएमए भारतीय आधुनिक और समकालीन कला का महत्वपूर्ण केंद्र है। स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई जिसमें ओडिसी और भांगड़ा शामिल रही।

 

<><><> 

 

As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Dr. Suresh Hanagavadi. Dr. Suresh Hanagavadi is renowned for his work on haemophilia care and advocacy. He will be honoured with Padma Shri.

 

 

To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today morning at 9:10 AM. You can also listen to it on NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL Youtube channel.

 

<><><> 

 

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए “ग्रीन कार्ड प्रणाली” शुरू की गई है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कल हरिद्वार जिले के रोशनबाद में इस प्रणाली का उद्घाटन किया।

 

 

वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

 

<><><> 

 

भारत की शीतल देवी को विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025’ चुनी गई हैं। जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय शीतल, विश्‍व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली बिना हाथों वाली पहली महिला तीरंदाज हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित इस प्रतियोगिता के महिला कंपाउंड इवेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप में उन्होंने टीम रजत और मिश्रित टीम कांस्य पदक भी जीते। बिना हाथों के जन्मी शीतल देवी, धनुष खींचने और तीर चलाने के लिए अपने पैरों, टांगों और कंधों का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने पेरिस पैरालिम्पिक में मिश्रित टीम कांस्य पदक, और एशियन पैरा गेम्स तथा एशियन चैंपियनशिप में व्यक्तिगत रजत पदक भी जीते हैं।

 

<><><> 

 

In IPL cricket, Rajasthan Royals defeated Chennai Super Kings by eight wickets in the third match at the Barsapara Cricket Stadium in Guwahati last night. Chasing a target of 128 runs set by Chennai Super Kings, Rajasthan Royals overhauled the score losing just two wickets in 12.1 overs. Earlier, Rajasthan Royals won the toss and opted to bowl.  Put into bat first, Chennai Super Kings were all out for 127 in 19.4 overs. Nandre Burger was declared Player of the Match.

 

<><><> 

 

IIT Madras has made outdoor games mandatory for PhD scholars. The outbound training has been included in the curriculum for all Ph.Ds and research scholars. Each training session lasts about two hours and includes activities like rope crawling, blind soccer, and team games. These are designed to improve teamwork, emotional intelligence, and problem-solving skills.

 

<><><> 

 

दिल्ली की जल व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्‍ली सरकार ने समर एक्शन प्लान 2026-27 का शुभारंभ किया है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली जल बोर्ड ऑडिटोरियम में इस पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने चैटबॉट और डीजेबी 1916 मोबाइल ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ भी किया, जो सीधे तौर पर नागरिकों को सिस्टम से जोड़ते हैं और जवाबदेही को मजबूत करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि ये पहले उस सोच की परिचायक है जिसमें संकट को अवसर में बदलते हुए दिल्ली को भरोसेमंद जल प्रबंधन की ओर ले जाने का संकल्प शामिल है।

 

<><><> 

 

राजधानी में स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने पाइप्ड नेचुरल गैस- पीएनजी के विस्तार को लेकर कल एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजधानी में पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को बढ़ावा देने और नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

 

<><><> 

 

Bangalore Development Authority has invited tenders for the first phase of the Peripheral Ring Road. The Bids will close on May 4. The 3,348 crore rupees project will cover 19.8 km stretch from Tumakuru Road to Ballari Road, with a 36-month deadline and 10 years of maintenance. The road aims to reduce traffic but has faced delays due to land issues.

 

<><><> 

 

नवी मुंबई नगर निगम-एनएमएमसी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 6,704 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें करों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बजट में करीब 6,704 करोड़ रुपये की प्राप्तियों और करीब 6,689 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है, वित्त वर्ष के अंत में 15 करोड़ रुपये शेष रहेंगे। वित्त वर्ष के लिए प्रारंभिक शेष करीब 1,265 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

 

<><><> 

 

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रयासों के अंतर्गत मुंबई विश्वविद्यालय ने अपने कलिना परिसर में 200 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है। ये सौर ऊर्जा संयंत्र सी डी देशमुख भवन और फिरोजशाह मेहता भवन सहित छह भवनों में लगाए जायेंगे। इसकी संयुक्त परिचालन क्षमता लगभग 187 किलोवाट है। परिसर में 85 सौर स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई गई हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार इस सौर प्रणाली से बिजली के खर्च और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

 

<><><> 

 

Telangana Governor Shri Shiva Pratap Shukla attended the Rajasthan State Formation Day celebrations held at Lok Bhavan in Hyderabad yesterday. The event was organised as part of the Ek Bharat – Shreshtha Bharat programme. Rajasthan residents living in Hyderabad participated in the event with great enthusiasm. Speaking on the occasion, Governor Shukla said that Rajasthan holds a very special place in India’s culture and traditions. Inspired by Lord Shri Ram’s message that one’s homeland is greater than even heaven, the people of Rajasthan continue to serve the nation’s development and cultural growth with great dedication, he added. The event concluded with vibrant Rajasthani cultural performances that captivated the audience.

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन कुल 78 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। पूर्वी मेदिनीपुर के नंदकुमार, महिषादल और नंदीग्राम में तीन-तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पश्चिमी मेदिनीपुर के खड़गपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी तीन उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे।

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

<><><> 

 

मौसम

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

वहीं मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

कोलकाता में भी तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

Chennai is expected to have a partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.

 

 

Bengaluru is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.

 

 

Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 24 degree and a maximum of 39 degree Celsius.

 

<><><> 

 

देश-दुनिया के इतिहास में 31 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

 

  • 1774- भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • 1814 – During the Napoleonic Wars, allied forces captured Paris, leading to the downfall of Napoleon Bonaparte and effectively ending his rule over much of Europe.
  • 1867- बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • 1870: अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।
  • 1889: पेरिस का मशहूर एफेल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
  • 1918 – United States introduced Daylight Saving Time for the first time during World War I as a measure to conserve energy by making better use of daylight hours.
  • 1959- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 14th Dalai Lama crossed the Indian border at the Khenzimane Pass in Arunachal Pradesh. He was granted political asylum by the Indian government, leading to the eventual establishment of the Tibetan government-in-exile in Dharamshala.
  • 1964 – Bombay Electric Supply and Transport (BEST) operated its final tram service between Bori Bunder and Dadar, ending the era of tramway public transport in Mumbai.
  • 1966 – Soviet Union launched Luna 10, which became the first human-made spacecraft to successfully enter and maintain an orbit around the Moon.
  • 1990 – Dr. B.R. Ambedkar was posthumously awarded the Bharat Ratna, India’s highest civilian honor, in recognition of his role as the architect of the Constitution and his fight for social justice.
  • 1991 – Military structure of the Warsaw Pact was formally dissolved, signaling the end of Soviet military dominance in Eastern Europe and the final stages of the Cold War.
  • 2005 – Dwarf planet Makemake was discovered by a team at the Palomar Observatory. It was later classified as one of the five recognized dwarf planets in our solar system.
  • 2011 – भारतीय जनगणना आयोग द्वारा जारी किए गए 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या पिछले दस वर्षों में 17.64 प्रतिशत बढ़कर 2011 में 121 करोड़ हो गई। साक्षरता दर 9.2 प्रतिशत बढ़कर 74.04 हो गई।

<><><> 

 

अब नमन और स्‍मरण करते हैं उन महान लोगों को जिनकी आज जयंती, पुण्‍य तिथि और जन्‍म दिन है।

 

         

Today is the birth anniversary of Joseph Haydn, an Austrian composer of the Classical period. Lets hear one of his symphonies titled Surprise…………. 

 

 

He was pivotal in the evolution of chamber music forms like the string quartet and piano trio. His contributions to musical form have led him to be called “Father of the Symphony” and “Father of the String quartet”.

 

         

His music circulated widely in publication, eventually making him the most celebrated composer in Europe. He was a friend and mentor of Mozarta teacher of Beethoven, and the elder brother of composer Michael Haydn.

 

<><><> 

 

Today is the birth anniversary of Anandibai Gopalrao Joshi, the first Indian female doctor of western medicine along with Kadambini Ganguly.

         

 

Anandibai travelled to New York from Kolkata (Calcutta) by ship, chaperoned by two female English missionary acquaintances of the Thorborns. George Robinson, then Viceroy of India had funded her education. She was the first woman from the erstwhile Bombay presidency of British India to study and graduate with a two-year degree in western medicine in the United States

 

         

At the age of just 14, Anandibai gave birth to a boy, but the child lived only for a total of ten days due to lack of medical care. This proved to be a turning point in Anandi’s life and inspired her to become a physician. After Gopalrao tried to enroll her in missionary schools but failed, they moved to Calcutta. There she was able to learn how to read and speak Sanskrit and English.

 

         

On 31 March 2018, Google honored her with a Google Doodle to mark her 153rd birth anniversary.

 

         

Anandi Gopal, an Indian biographical film on her life in Marathi by Sameer Vidwans released in 2019.

 

<><><> 

 

सिक्खों के दूसरे गुरु – गुरू अंगद देव का आज जन्म दिवस है। गुरु नानक के बाद सिक्खों के दूसरे गुरु अंगद देव इस पद पर 7 सितम्बर, 1539 से 28 मार्च, 1552 तक रहे। गुरु अंगद देव महाराज जी में ऐसी अध्यात्मिक क्रियाशीलता थी, जिससे पहले वे एक सच्चे सिख और फिर एक महान् गुरु बने। गुरु अंगद देव ‘लहिणा जी’ भी कहलाते हैं। ये पंजाबी लिपि गुरुमुखी के जन्मदाता हैं, जिसमें सिक्खों की पवित्र पुस्तक आदिग्रंथ के कई हिस्से लिखे गए।

 

<><><> 

 

Today is the birthday of Koneru Humpy, an Indian chess grandmaster. Koneru is a runner-up of the Women’s World Chess Championship and the reigning two-time Women’s World Rapid Chess Champion. In 2002, she became the youngest female player—and the first Indian female player—to achieve the title of Grandmaster, aged 15 years, 1 month, 27 days. Koneru is a gold medallist at the OlympiadAsian Games, and Asian Championship.

 

 

Lets hear a brief interview of hers where she is mentioning the source behind the booming craze of chess in India………..

 

<><><> 

 

Today is the birthday of Sujatha Mohan, a renowned Indian playback singer known for her contributions to a wide range of Indian film industries, particularly in MalayalamTamil, and Telugu cinema. Over her decades-long career, she has also recorded songs in other languages including KannadaBadagaHindi, and Marathi, among others. As of 2025, she had sung more than 18,000 songs. Her voice often described as husky yet melodious along with her ability to adapt to musical styles, has earned her a following. Lets hear a Tamil song in her melodious voice……… 

 

 

<><><> 

 

महान गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी एवं दार्शन के ज्ञाता आइजैक न्यूटन की भी आज पुण्य तिथि है। गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत (सिद्धान्त) की खोज का श्रेय आइज़ैक न्यूटन को जाता है। इनका शोध प्रपत्र “प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धांत सन् 1687 में प्रकाशित हुआ, जिसमें सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गई थी। उनकी फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका, 1687 में प्रकाशित हुई, यह विज्ञान के इतिहास में अपने आप में सबसे प्रभावशाली पुस्तक है, जो अधिकांश साहित्यिक यांत्रिकी के लिए आधारभूत कार्य की भूमिका निभाती है।

 

<><><> 

 

 

Today is the death anniversary of Charlotte Brontë, an English novelist and poet. She is best known for her novel Jane Eyre, which was first published under the pseudonym Currer BellJane Eyre was a great success on publication, and has since become known as a classic of English literature.

 

Let me read out a few quotes from the novel on independence and self worth::::::

 

  • “I am no bird; and no net ensnares me; I am a free human being with an independent will”.
  • “I would always rather be happy than dignified”. 

<><><> 

 

अपने दौर की मशहूर भारतीय अदाकारा महजबीं बानो को भी हम याद कर रहे हैं क्‍योंकि उन्‍होंने आज ही के दिन इस दुनिया से रूखसत ली। दुखांत कहानी वाली फ़िल्मों में इनकी यादगार भूमिकाओं के लिये याद की जाने वाली इस अदाकारा का फिल्‍मी पर्दे पर नाम था मीना कुमारी। मीना कुमारी ने वर्ष 1939 से 1972 तक काम किया।

 

 

मीना कुमारी का फिल्मी सफ़र 1952 में आई फिल्म बैजू बावरा से शुरू हुआ। उन्हें इसी फिल्‍म के लिए पहली सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

 

 

मीना कुमारी की दायरा, दो बीघा ज़मीन और परिणीता भी उनकी चर्चित फिल्‍मों में से हैं। उनके अभिनय की खास शैली और मोहक आवाज़ का जादू छाया रहा और लगातार दूसरी बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

 

 

1962: साहिब बीबी और गुलाम ने चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी शामिल है। साहिब बीबी और गुलाम को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चुना गया था।

 

           

भारतीय सिने जगत की मील का पत्थर कही जाने वाली फ़िल्म पाक़ीज़ा लगभग 14 वर्षों में बनी।

 

<><><> 

 

Today is the birthday of Jayantilal Gada (Not to be confused with Jayantilal from TMKOC), an Indian film producer and distributor. He ventured into film production under his production companyPen Studios. He is known for producing the 2013 Hindi-language film Mahabharat, which won Best Animation Film at the 3rd Fiji Film Festival. In 2004, he acquired the rights to supply Hindi-language feature films to public service broadcaster Doordarshan, beginning with the film Yeh Mera India. He convinced Doordarshan to show the remastered and extended version of the classic action-adventure Sholay, which had record viewing figures despite its long running time. Lets hear a song from one of his super successful films made under his banner……………. 

 

<><><> 

 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.