आज सवेरे में आप सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन। आपकी प्रिय समाचार पत्रिका में हम आपको देंगे देश और दुनिया के समाचार, महानगरों का जानेंगे हाल, मौसम की करेंगे बात, इतिहास में दर्ज कुछ घटनाओं का जिक्र भी होगा और याद करेंगे कुछ ऐसी जानी-मानी हस्तियों को जिनका है रिश्ता, आज की तारीख से।
<><><>
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्परता, शांति रक्षक अभियानों को व्यवस्थित करने और मानवीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख किया। यह बैठक फ्रांस में हो रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने वैश्विक शासन में सुधार को लेकर बातचीत की।
<><><>
In Nepal, Rastriya Swatantra Party (RSP) leader Balendra Shah will be sworn-in as Prime Minister of Nepal today. The swearing-in ceremony will be held at the President’s Office in Sheetal Niwas in Kathmandu at 12.34 pm local time. Balendra Shah was elected as the leader of the RSP Parliamentary party yesterday, paving his way to become Nepal’s youngest elected prime minister. His party RSP secured a landslide victory in the March 5 parliamentary poll. The 35-year-old rapper-turned-politician will also be the first person from the Madhes region to hold the top executive post in the country.
<><><>
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान को 6 अप्रैल तक होर्मुज जल डमरूमध्य खोलने की चेतावनी दी है। डॉनल्ड ट्रम्प ने कल सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर फिलहाल बमबारी नहीं करेंगे। इस बीच, हज़ारों अमरीकी सैनिक क्षेत्र के करीब पहुंच गए हैं। उधर, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरी तरफ इस्राएल ने हिजबुल्लाह से लड़ने के लिए दक्षिणी लेबनान में और अधिक सैनिक तैनात किए हैं। इस्राएल में लगातार हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।
<><><>
The Organisation for Economic Cooperation and Development (OECD) has pegged India’s GDP growth rate at 7.6 per cent for 2025-26, 6.1 per cent for 2026-27 and 6.4 per cent for 2027-28, with the country remaining the world’s fastest-growing major economy.
The OECD’s interim Economic Outlook report states that conflict in the Middle East is testing the resilience of the global economy.
<><><>
उत्तर प्रदेश में राम नवमी का त्योहार आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। उत्सव का मुख्य आकर्षण अयोध्या है, जहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य स्नान होगा, इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।
<><><>
In Keralam, final voters list for the coming Assembly elections was published last night.
As per the final electoral roll, Keralam has a total of 2,71,42,952 voters. The list also includes 4,66,408 new voters under the age of 19. Notably, there are 54 voters above the age of 110 in the state. With the publication of the final voters list, including those who became eligible after the SIR, and the completion of the nomination withdrawal process, Keralam is all set for a high voltage election campaign. Smithy M Palluruthy/Akashvani News/Thiruvananthapuram.
<><><>
दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को तीन शून्य से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस जीत के साथ भारत ने चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान प्रतियोगिता से बाहर हो गया है। भारत ने तीसरे मिनट में विशाल यादव के गोल से बढ़त हासिल की। प्रतियोगिता में कल ग्रुप-बी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।
<><><>
As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Shri Mahendra Kumar Mishra from Odisha. He will be honoured with Padma Shri for his contributions in the field of Literature and Education.
[People’s Padma on Akashvani MAHENDER KR. MISHRA]
To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today morning at 9:10 AM. You can also listen to it on NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL Youtube channel.
<><><>
दिल्ली
दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी को लेकर जानकारी दी है कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और उसकी आपूर्ति को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इसके अन्तर्गत अब प्रतिदिन एक हजार 800 की जगह चार हजार 500 सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार यह फैसला केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के तहत लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे होटल, रेस्टोरेंट, उद्योग और जरूरी सेवाओं को बिना किसी रुकावट के गैस मिलती रहेगी।
<><><>
दिल्ली में 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यह जानकारी अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। रेल मंत्री ने बताया कि जिन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है उनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, हजरत निजामुद्दीन, सब्जी मंडी, सफदरजंग, तिलक ब्रिज, आदर्श नगर, बिजवासन और नरेला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की ओर प्रतीक्षालय क्षेत्र का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि पहाड़गंज की ओर बेसमेंट निर्माण और एलिवेटेड रोड के फाउंडेशन का काम जारी है।
<><><>
केन्द्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत स्वापक नियंत्रण ब्यूरो- एनसीबी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए नशीले पदार्थों का बड़े पैमाने पर निस्तारण किया है। एनसीबी के अनुसार, इस दौरान लगभग 408 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 212 करोड़ रुपये है। नष्ट किए गए पदार्थों में 121 किलोग्राम से अधिक गांजा, करीब 30 किलोग्राम कोकीन, लगभग 14 किलोग्राम हेरोइन और 27 किलोग्राम चरस समेत कई अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा कोडीन आधारित कफ सिरप की सैकड़ों बोतलें भी नष्ट की गईं। एनसीबी ने कहा कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और जब्त किए गए मादक पदार्थ को दोबारा समाज में पहुंचने से रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
<><><>
CHENNAI
The Digital Time Vouchers have been allotted to all recognised National and State Political Parties in Tamilnadu, in accordance with the guidelines of the Election Commission of India in the presence of Chief Electoral Officer Tamilnadu. These vouchers facilitate access to the recognised political parties for their allotted broadcast time on Doordarshan and Akashvani for campaigning. All political parties are requested to utilise the allotted time strictly in compliance with the provisions of the Model Code of Conduct and the extant instruction issued by the Commission.
<><><>
मुंबई
मुंबई विश्वविद्यालय ने समुद्री अध्ययन और खेल विज्ञान के क्षेत्रों में सहयोग हेतु पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोहरी डिग्री कार्यक्रमों, संयुक्त अनुसंधान और प्रशिक्षण पहलों को सुगम बनाएगा। समुद्री अध्ययन में, महासागर विज्ञान, तटीय पारिस्थितिकी तंत्र, समुद्री जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और सतत संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
<><><>
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल निवेश कोष फाउंडेशन (सीआईएफएफ) की साझेदारी से राज्य में मातृ एवं शिशु पोषण के संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस पहल के तहत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) जैसी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा, जिससे इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। प्रारंभिक चरण में, यह कार्यक्रम पालघर, जालना, नंदुरबार, गढ़चिरोली और अमरावती सहित जिलों में गहनता से लागू किया जाएगा, जिसमें राज्य स्तर पर तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।
<><><>
Bengaluru
Monthly water bills in Bengaluru city are set to increase by 3 percent from 1st of next month, as the Bangalore Water Supply and Sewerage Board rolls out its new policy of annual tariff hikes to offset rising operational costs. The increase comes just a year after a steep 32 percent revision in water tariffs, which was implemented after a gap of 12 years with state government approval. In the same notification issued last year, the board had also announced a system of automatic 3 percent yearly hikes starting April 1.
<><><>
कोलकाता
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रबींद्र नारायण रवि ने कल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पूर्वी कमान के प्रमुख सुमित शरण के साथ बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा स्थिति और चुनावों में बल की भूमिका पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। कोलकाता के लोक भवन में आयोजित बैठक में सीमा सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, तैनाती योजनाओं और चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएसएफ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने बीएसएफ की तैयारियों के स्तर पर संतोष व्यक्त किया। राज्य के पिछले चुनावों में हुई राजनीतिक हिंसा के संदर्भ को उजागर करते हुए, राज्यपाल ने जनता का विश्वास कायम करने और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ एक मजबूत निवारक स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बीएसएफ ने आश्वासन दिया है कि वे पूरी तरह से तैयार हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
<><><>
Hyderabad
Telangana Chief Minister Revanth Reddy has announced a special policy for the effective utilization of Corporate Social Responsibility funds from industries operating in the state.
Chairing a review meeting at the Legislative Council Conference Hall in Hyderabad yesterday, the Chief Minister said, the government will establish a dedicated state level CSR Cell with a separate office, responsible for coordinating CSR initiatives and identifying suitable projects across government departments. A dedicated Telangana CSR Portal has also been approved to serve as a bridge between the government and corporate entities, allowing companies to easily select projects aligned with their interests.
To encourage higher contributions, annual felicitation ceremonies for top CSR contributors will be held as part of State Formation Day celebrations.
<><><>
राजधानी में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आज मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में आज तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 35 degree.
Bengaluru is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 21 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 23 degree and a maximum of 37 degree Celsius.
<><><>
Today we celebrate World Theatre Day! A celebration that highlights the importance of theatre as a timeless form of entertainment. A day dedicated to the magic of live performance, storytelling, and pure human emotion. From grand stages to small street performances, theatre has always had one superpower-making us feel.
थिएटर सिर्फ़ एक्टिंग के बारे में नहीं है। यह इंसानी स्वभाव का एक आईना बन गया है—जो हमारी भावनाओं, संघर्षों, रिश्तों और असलियतों को दिखाता है। यह अभिव्यक्ति, संस्कृति और जुड़ाव के बारे में है। फ़िल्मों और OTT प्लेटफ़ॉर्म से पहले, थिएटर ही कहानियों को जीवंत करता था। और सबसे अच्छी बात? हर परफ़ॉर्मेंस लाइव होती है—कोई रिटेक नहीं, कोई एडिटिंग नहीं। बस कच्ची प्रतिभा और उसी पल का जादू।
The International Theatre Institute initiated World Theatre Day in 1961, with 27th March as the date of the opening of the “Theatre of Nations season in 1962, Paris and has been celebrated ever since. World Theatre Day also encourages young people to explore their creativity, engage with theatre, and potentially pursue careers in the arts. It motivates the next generation to carry the torch forward and to keep the theatre community vibrant.
लोगों में सहानुभूति जगाने में थिएटर की अहम भूमिका होती है। जब दर्शक लाइव परफॉर्मेंस देखते हैं, तो वे किरदारों से सीधे जुड़ जाते हैं—उनकी मुश्किलों, खुशियों और आपसी टकरावों से। यह भावनात्मक जुड़ाव लोगों को असल ज़िंदगी की स्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। अब, बॉलीवुड की बात करें तो—क्या आप जानते हैं कि थिएटर ही भारतीय सिनेमा की रीढ़ रहा है? कई दिग्गज अभिनेताओं ने फिल्मों में आने से पहले मंच पर ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
Exactly! Theatre provides actors with strong fundamentals-dialogue delivery, body language, timing, and emotional expression. These skills are essential for creating impactful performances in films. Moreover, theatre influences storytelling in Bollywood. The dramatic structures, powerful scripts, and character depth we see in films often have roots in theatrical traditions.
यहाँ तक कि निर्देशक और लेखक भी थिएटर की तकनीकों से बहुत कुछ सीखते हैं—चाहे वह स्टेज ब्लॉकिंग हो, सीन की बनावट हो, या फिर ज़ोरदार मोनोलॉग। थिएटर अनुशासन और असलियत सिखाता है, जो बड़े पर्दे पर बहुत खूबसूरती से उभरकर आता है। एक तरह से, थिएटर एक ट्रेनिंग ग्राउंड का काम करता है—एक ऐसी जगह जहाँ कच्ची प्रतिभा को बॉलीवुड में चमकने से पहले तराशा जाता है। इसलिए, चाहे वह लोगों को गढ़ना हो या सिनेमा को समृद्ध बनाना, थिएटर एक ऐसी कला है जिसकी जगह कोई और नहीं ले सकता।
<><><>
- 1721: फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.=
- अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को 1794 में स्वीकृति दी।
- 1841, the 1st US steam fire engine was tested in New York City.
- 1849, Joseph Couch patented the steam-powered percussion rock drill.
- अब्राहम गेस्नर ने 1855 में केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
- पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच 1871 में खेला गया।
- The Bharat Ratna, India’s highest civilian award, was conferred on former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee on this day in 2015.
- 2019- India successfully executed “Mission Shakti,” a, anti-satellite (ASAT) missile test that destroyed a low-Earth orbit satellite. This achievement made India the fourth country, after the US, Russia, and China, to possess this, capability, marking it a significant, step in national defense.
- इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा 1899 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया।
<><><>
Quentin Jerome Tarantino (born March 27, 1963) is an American filmmaker, actor, film programmer, and cinema owner.
His films are characterized by nonlinear storylines, satirical subject matter, extended scenes of dialogue, ensemble casts, references to popular culture and a wide variety of other films, soundtracks primarily containing songs and score pieces from the 1960s to the 1980s.
In a candid interview, Quentin Tarantino shares which of his films holds a special place in his heart as his personal favorite. The legendary director reflects on the filmmaking process, memorable moments on set, and why this particular movie stands out among his iconic body of work.
Quentin Tarantino Reveals His Favorite Movie He Ever Made #quentintarantino
<><><>
आज पुण्य तिथि है विमान चालक और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन की। वे 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति थे। यूरी गागरीन का जन्म 9 मार्च, 1934, तत्कालीन सोवियत संघ में हुआ था। इन्होंने पृथ्वी का एक चक्कर लगाकर अंतरिक्ष में मानव उड़ान के युग की शुरुआत की थी। अन्तरिक्ष की यात्रा करने के बाद यूरी गागरीन अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी बन चुके थे। यूरी गागरीन को कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उन खिताबों में से एक ख़िताब था हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन (Hero of the Soviet Union)। इन्होंने Vostok-1 नामक अन्तरिक्ष यान में अपनी यात्रा की थी। 1968 में जब वे मिग 15 (MiG-15) नामक प्रशिक्षण विमान का संचालक कर रहे थे तो, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी।
<><><>
Ram Charan (born 27 March 1985) is an Indian film actor, producer, and entrepreneur who works in Telugu cinema.
He is one of the most popular and influential actors in Tollywood and has featured in Forbes India’s Celebrity 100 list since 2013.
Charan is the recipient of several awards, including two Filmfare Awards, two Nandi Awards, two CineMAA Awards, and two Santosham Best Actor Awards.
<><><>
आज पुण्यतिथि है भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश की।
इन्होंने निर्माता निर्देशक चेतन आनन्द की कई फ़िल्मों में अभिनय किया था। प्रिया राजवंश का जन्म 1937 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। इनका पुरा नाम वेरा सुन्दर सिंह था। प्रिया की शुरूआती पढ़ाई शिमला में ही हुई। उन्हें बचपन से ही कला में रुचि थी। यही वजह थी कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया। इनके पिता सुन्दर सिंह वन विभाग में संरक्षक थे। पिता को संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से ब्रिटेन भेजा गया। उनके साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गईं। प्रिया ने वहाँ पहुंचते ही फेमस इंस्टीट्यूट रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स में एडमिशन लिया। उनकी कुछ उल्लेखनीय फ़िल्म हैं- हकीकत (1964), हीर राँझा (1970) तथा हँसते ज़ख़्म (1973), हाथों की लकीरें (1986), कुदरत (1981), साहेब बहादुर (1977), हिन्दुस्तान की कसम (1973)।
<><><>