March 19, 2026 8:57 AM

printer

Aaj Savere

ॐ सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

 

आज से चैत्र नवरात्रि का पावन उत्सव शुरू हो गया है। इस नौ दिन के पर्व को लेकर देशभर में उत्साह और उमंग है। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पहले दिन घटस्‍थापना या कलश स्‍थापना के साथ भक्‍त मां  शैल पुत्री की पूजा करते हैं और चैत्र नवरात्री के साथ ही आज ही हिंदु नववर्ष भी शुरू हो रहा है। तो श्रोताओं आइए इस चैत्र नवरात्रि और नववर्ष पर हम सभी नई ऊर्जा, नई आशा और सकारात्‍मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढने का संकल्‍प लें।

तो, इसी के साथ ही, आकाशवाणी एफ.एम. गोल्‍ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज की सुबह में आपके साथ मैं हूं आकर्षिता सिंह और साथ हैं मेरी कोहोस्‍ट सुभद्रा रामचंद्रन।

 

Hello AKARSHITA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 19th of MARCH 2026.

 

 

<><><> 

 

 

  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए ‘लघु जलविद्युत विकास योजना’ को मंजूरी दे दी है। इसकी कुल लागत लगभग 2 हजार 585 करोड़ रुपये है। इस योजना का उद्देश्य लगभग 1500 मेगावाट क्षमता की लघु जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना करना है। इससे लघु जलविद्युत क्षेत्र में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है, जो स्वच्छ ऊर्जा पहल को बढ़ावा देने, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने तथा बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक होगा।

  कल, नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह योजना राज्यों को लगभग 200 परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

 

<><><> 

 

 

The Government has notified the amendment of the National Highways Fee Rules, 2026, to Strengthen Toll Compliance and Digital Enforcement. The Ministry of Road Transport and Highways said that the amendment provides a structured recovery mechanism in cases of unpaid user fees and has been introduced to strengthen digital enforcement of toll collection. It also aims to ensure efficient and transparent realisation of the user fee on National Highways. The structured recovery mechanism for unpaid user fee, notified under Rule 14, includes a technology-driven Electronic Notice (e-notice) system, wherein electronic notices will be issued to registered vehicle owners specifying vehicle details, date and location of passage, and the amount payable.

 

 

<><><> 

 

 

  आकाशवाणी समाचार के विशेष कार्यक्रम ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ की अगली कड़ी में हम वनस्पति विज्ञानी श्री गंभीर सिंह योनज़ोन से बात करेंगे। श्री सिंह को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

  ये पॉडकास्ट आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आकाशवाणी गोल्ड चैनल से प्रसारित किया जाएगा। इसे NEWS ON AIR ऐप और NEWSONAIROFFICIAL यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है।

 

 

<><><> 

 

 

President Droupadi Murmu, who’s on a 3-day visit to Uttar Pradesh, will visit the Shri Ram Janmbhoomi Mandir in Ayodhya today. On the first day of Chaitra Navratri, the President will attend Vedic rituals at the Ram Mandir and be present for the installation of the Shri Ram Yantra on the temple’s second floor. We Have A Report:

 

According to general secretary of the Shri Ram Janmabhoomi teerth shetra trust, Champat Rai, the Shri Ram Yantra was brought to Ayodhya two years ago. Based on Vedic mathematics and geometric patterns, the ‘yantra’ is regarded as a sacred symbol believed to channel divine energy and positive spiritual vibrations.

It was being worshipped before Raja Ram from 12th march and will be placed on the second floor of the Ram Temple during the ceremony. During her three and a half hour stay, the president will also felicitate workers involved in the temple’s construction.

Around 7,000 people are expected to attend the event, including saints, dignitaries and contributors associated with the construction of the temple. Spiritual leader Mata Amritanandamayi will also participate in the function with around 1,000 devotees. Sushil Chandra Tiwari Aakashwani News Ayodhya.

 

 

<><><> 

 

 

In Jammu and Kashmir, preparations are in full swing in Jammu for the celebrations of days long holy Chaitra Navratri festival beginning today. Markets are bustling with shoppers buying traditional clothes, sweets, and festive essentials, while families across communities gear up to celebrate. security arrangements are being strengthened at important religious sites, with random checkpoints where vehicles are being frisked while round-the-clock patrolling is going on to ensure safe and peaceful celebrations. Meanwhile, Department of Tourism, J&K, in collaboration with the Jammu District Administration, is organizing the Chaitra Navratra Festival-2026 at Bahu Fort today, featuring cultural and religious performances.

 

 

<><><> 

 

 

संयुक्त राष्ट्र के अंतर-एजेंसी समूह की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत, बाल जीवन रक्षा के क्षेत्र वैश्विक स्तर पर अग्रणी उदाहरण बनकर उभरा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात मृत्यु दर में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 1990 में प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 57 मौतों से घटकर 2024 में 17 रह गई है। यह मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार को दर्शाता है। इसी तरह, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में और भी अधिक 79 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो 1990 में 127 से घटकर 2024 में 27 रह गई है।

  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रमों जैसी प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों ने इस परिवर्तन को गति देने और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

<><><> 

 

 

The month-long Uttarvahini Narmada Parikrama is all set to kick off today in Gujarat. Lakhs of devotees from across India will gather for this thirty-kilometer spiritual journey along the holy river Narmada. Our correspondent reports that the state government has introduced a mandatory digital registration system and set up modern facilities to facilitate the pilgrims. A report:

”This sacred thirty-kilometer journey begins from the banks of the Narmada at Rampura and concludes back at the same point after completing the circumambulation. To facilitate the lakhs of pilgrims arriving from Gujarat, Madhya Pradesh, Maharashtra, Rajasthan, and across the country, the administration has made digital registration mandatory this time. The parikrama can only be commenced after scanning the QR code obtained upon registration on the Yatradham portal. High-tech security measures, including RFID technology and CCTV surveillance, are being deployed along this thirty-kilometer route developed at a cost of ten crore rupees. According to official data, the number of pilgrims in this spiritual journey has seen a continuous rise; while four lakh devotees performed the parikrama in 2024, the figure crossed the ten-lakh mark last year.”

 

 

<><><> 

 

 

इंडियन प्रीमियर लीग-आई.पी.एल. के शुरुआती कुछ मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान रहेंगे। पैट कमिंस अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। नियमित कप्तान कमिंस पूरी तरह फिट होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से संभाल लेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 तारीख से होगा।

 

 

<><><> 

 

 

CHENNAI METRO

In Chennai, the Madras High Court has ordered the removal of the invasive tree species Prosopis Juliflora across the state. A special committee led by former judges A. Selvam and V. Bharathidasan will oversee the process. The court directed the government to clear the species from public lands, while private landowners must remove it within 30 days or face action by officials, with costs charged per acre. The entire process, including identification, auction, and removal, must be completed within a fixed timeline. A bench of N. Sathish Kumar and D. Bharatha Chakravarthy also asked the state to create an online dashboard to track progress, including removal, replantation, and areas cleared.

 

 

<><><> 

 

 

दिल्‍ली

 दिल्ली सरकार ने कल ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी’ के अंतर्गत लंबे समय से लंबित इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सब्सिडी के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग ने कंपनियों और फर्मों के 3 हजार से अधिक सत्यापित लाभार्थियों को सब्सिडी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके दस्तावेज़ों और पात्रता का सत्यापन पूरा हो चुका है। उन्‍होंने बताया कि उन लाभार्थियों को लगभग 7 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की सब्सिडी वितरित की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग ने सब्सिडी वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए इसे पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्लेटफार्म से जोडा है। जिससे राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्‍तांतरित की जा सके।

 

 

<><><> 

 

 

  भारत जनजाति महोत्सव 2026 कल राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुआ। महोत्‍सव में जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और उद्यमिता को प्रदर्शित किया। इसका आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ द्वारा सुंदर नर्सरी में किया जा रहा है। 30 मार्च तक चलने वाले महोत्सव में देश-भर के 78 वन-धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे और 300 से अधिक जनजातीय कारीगर शामिल होंगे।

 

 

<><><> 

 

 दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर निगम द्वारा राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसरों, आसपास की सड़कों, गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

 

 

<><><> 

 

 

 दिल्ली के राजीव गांधी स्टेडियम में आज से भजन क्लबिंग कार्यक्रम शुरू हो रहा है। समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने आज स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हिंदी नववर्ष के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत संगम बनेगा।

 

 

<><><> 

 

 

BENGALURU METRO

In Bengaluru, Chief Commissioner Maheshwar Rao has directed officials to complete stormwater drain (rajakaluve) works before the monsoon to prevent flooding. During inspections in North Bengaluru, he stressed faster progress on lake connectivity projects and suggested nature-based solutions like wetlands, including at Jakkur Lake. He also called for steps like installing a sluice gate at Kogilu Lake, prioritising lake rejuvenation, and creating pedestrian-friendly spaces along drains.

 

 

<><><> 

 

 

Karnataka aims to scale up renewable energy capacity to 25,000 MegaWatt over the next five years, said Gaurav Gupta, Additional Chief Secretary, Energy Department. Speaking at an event, he highlighted the need for cooperation from investors and the public. He noted that land acquisition remains a challenge and stressed awareness among farmers.

 

 

<><><> 

 

 

मुंबई

  महाराष्ट्र विधानसभा ने मोटर वाहन कर (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि इस कानून के तहत पुराने वाहनों पर पर्यावरण कर बढ़ाया गया है, जिसमें दोपहिया, पेट्रोल और डीजल वाहनों के लिए एकमुश्त शुल्क निर्धारित किया गया है। इस विधेयक का उद्देश्य प्रदूषण कम करना, वायु गुणवत्ता में सुधार करना और सड़क सुरक्षा एवं परिवहन अवसंरचना के लिए राजस्व जुटाना है।

 

 

<><><> 

 

 

 महाराष्ट्र सरकार युवाओं में स्वरोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल से ‘मुख्यमंत्री महा निधि फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन’ नामक एक विशेष योजना शुरू करेगी। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया है कि इस पहल के तहत लगभग पांच लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और राज्य भर में रोजगार के अवसर पैदा करना है।

 

 

<><><> 

 

 

  यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से, पश्चिमी रेलवे आज से अपनी 16 मौजूदा उपनगरीय ट्रेनों को 15 डिब्बों वाली ट्रेनों में परिवर्तित करेगा। इसके साथ ही, 15 डिब्बों वाली ट्रेनों की कुल संख्या 211 से बढ़कर 227 हो जाएगी, जिससे यात्री क्षमता में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी। अधिकारियों ने बताया कि उन्नत सेवाओं से मुख्य रूप से व्यस्त चर्चगेट-विरार-दहानू कॉरिडोर पर व्यस्त समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

 

 

<><><> 

 

 

HYDERABAD METRO

A six-day skill development training programme on bamboo handicraft making and non-timber forest product processing concluded yesterday at, BHEL, Sangareddy District. The programme was jointly organised by the Department of Resource Management and Consumer Science, College of Social Sciences, under Professor Jayashankar Telangana State Agricultural University. The training ran from 13th to 18th March 2026.

 

 

<><><> 

 

 

कोलकाता

कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने महत्वपूर्ण पूरक सूची जारी होने से पहले एसआईआर से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए गृह सचिव और पुलिस प्रमुखों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। यह महत्वपूर्ण बैठक पहले फैसले के लिए पूरक सूची के प्रकाशन से पहले होने की उम्मीद है।

 

 

<><><> 

 

 

 दिल्‍ली – दिल्‍ली में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 मुंबई – मुंबई में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्‍यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

कोलकाता – कोलकाता में भी आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।

Chennai is expected to have a partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.

Hyderabad is expected to have generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 21 degree and a maximum of 35 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

  • 1895 – The Lumière brothers publicly demonstrated motion pictures technology in Paris, contributing to the early development of cinema as a revolutionary form of entertainment.
  • 1918 – The US Congress approves daylight-saving time. Germany started the use of DST in 1916 and other countries followed suit. Daylight saving time or British summer time is the practice of adjusting clocks forward one hour near the start of spring so that afternoons have more daylight also adjust time backwards during the  autumn season  by one hour…It is not  practiced  universally world wide but is common in Europe and North America.
  • 1990 – 1st world ice hockey tournament for women held (Ottawa)
  • 1953 – The Academy Awards was televised for the first time with Bob Hope as the host.
  • In 1949 – The American Museum of Atomic Energy, the first U.S. museum devoted exclusively to the history of atomic energy opened to the public in a building that was an old wartime cafeteria in Oak Ridge, Tennessee.
  • 1944: आज़ाद हिंद फौज ने पहली बार पूर्वोत्तर भारत की मुख्य भूमि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
  • 1972: भारत और बांग्लादेश के बीच 25 साल की ऐतिहासिक मैत्री और शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
  • Legendary folk singer poet songwriter activist  bob Dylan  released his debut album it was simply called bob Dylan on march 19 1962
  • 1972 – The India–Bangladesh Treaty of Friendship, Cooperation and Peace was a 25-year treaty that was signed on 19 March 1972 forging close bilateral relations between India and the newly established state of Bangladesh.
  • 2001 – India’s indigenously developed pilotless target aircraft Lakshya successfully completed its test flight at Chandipur, showcasing advancements in defense technology.
  • 2013: पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में पदभार संभाला।

 

 

<><><> 

 

 

उसका हाथ

अपने हाथ में लेते हुए मैंने सोचा

दुनिया को

हाथ की तरह गर्म और सुंदर होना चाहिए।

अंत में मित्रों,

इतना ही कहूंगा

कि अंत महज एक मुहावरा है

जिसे शब्द हमेशा

अपने विस्फोट से उड़ा देते हैं

और बचा रहता है हर बार

वही एक कच्चा–सा

आदिम मिट्टी जैसा ताजा आरंभ

जहां से हर चीज

फिर से शुरू हो सकती है।

 

आज प्रमुख आधुनिक हिंदी कवियों में से एक केदारनाथ सिंह की पुण्यतिथि है। केदारनाथ सिंह की कविता यात्रा का आरंभ एक गीतकार के रूप में हुआ। वह अज्ञेय के संपादन में प्रकाशित ‘तीसरा सप्तक’ (1959) के सात कवियों में से एक थे। उनका पहला कविता संग्रह ‘अभी, बिल्कुल अभी’ 1960 में प्रकाशित हुआ। उनका दूसरा कविता संग्रह ‘ज़मीन पक रही है’ बीस वर्षों के लंबे संयम और अंतराल के बाद 1980 में आया। उन्हें ‘अकाल में सारस’ के लिए 1989 के साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 2014 में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

<><><> 

 

 

Death anniversary of Sri M A Ayyangar who served as the first Deputy Speaker and later as the speaker of Indian Lok Sabha. He joined the Indian freedom struggle when Mahatma Gandhi asked Indian youths to be a part of India’s struggle for independence and went to jail twice.

Tributes to Randy Rhodes brilliant guitar player whose life was cut short due to a plane crash at the age of 25….his career was brief,  but Randy left an indelible mark on modern rock music as the brilliant, bewildering guitarist in Ozzy Osbourne’s original solo band.

 

 

<><><> 

 

 

 आज प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक योगेश गौड़ की जयंती है। उन्हें विशेष रूप से फ़िल्म ‘आनंद’ के गीत ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाये’ और ‘ज़िन्दगी कैसी है पहेली हाए’; ‘रिमझिम गिरे सावन’ (फ़िल्म- मंज़िल), ‘रजनीगंधा फूल तुम्हारे’ (फ़िल्म- रजनीगंधा) जैसे सुपरहित गीतों के लिए प्रसिद्धि प्राप्त है।

आइए सुनते हैं उनके ये गीत—

 योगेश ने अपने कैरियर में संगीतकार घरानों के ‘पिता-पुत्र’ संगीतकारों के साथ काम किया, इस परम्परा में सलिल और संजय चौधरी और सचिन देव एवं राहुल देव बर्मन के लिए गीत लिखे। भारतीय हिंदी सिनेमा में उनके दिये योगदान के लिए उन्हें ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ के अलावा ‘यश भारती पुरस्कार’ भी दिया गया।

 

 

<><><> 

 

 

Birth anniversary of cricketer and wicket keeper Dilawar Hussain who represented India in the 1930s. he first Indian to record two fifties in the same Test match, Birth Dilawar was a wicket-keeper batsman, who played 3 Tests for India. He scored 254 runs in 6 Test innings, averaging 42.33.

 

 

<><><> 

 

 

Abbas Ali Baig  former cricketer celebrates his 87 th birthday today…… this classy right handed stroke player has taken part in 10 Tests between 1959 and 1967. In a career spanning 21 years, he scored 12,367 runs in first-class cricket at an average of 34.16. He coached Indian cricket team in Tour to Australia in 1991–92 and 1992 Cricket World Cup.

 

 

<><><> 

 

 

March 19 1919 tributes to Lennie Tristano an influential American jazz

pianist, composer, and educator known for pioneering cool jazz, bebop,

and free improvisation. Blind from childhood, he developed a highly

complex, intellectual style, Also a dedicated teacher, he founded one of

the first jazz schools. YESTERDAYS BIRTH ANNIVERSARY

 

 

 

<><><> 

 

 

आज भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफ़री की जयंती है। उन्होंने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों में काफ़ी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फ़िल्म ‘अफसाना’ से की थी। जगदीप ने 400 से अधिक फ़िल्मों काम किया। उन्हें लोग उनके वास्तविक नाम से न जानकर ‘जगदीप’ नाम से जानते हैं। वे साल 1975 में आई मशहूर फिल्म ‘शोले’ में ‘सूरमा भोपाली’ के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे। आइए सुनते है फिल्‍म शोले से उनका यह डायलॉग………….

 

 

<><><> 

 

 

Birth anniversary of Indian movie director Sai Paranjape who was also a screenwriter. She was the person behind some of the most celebrated films of Indian cinema like Chashme Baddoor, Sparsh and Disha. In fact she also won the National Film Award for our screenplay for the movie Sparsh. Government of India also rewarded with the civilian honour of Padma Bhushan for his contribution to Indian movies.

 

 

<><><> 

 

 

Birthday of  American bassist Billy Sheehan known for his work with Talas his very grup, Steve Vai, David Lee Roth, Mr. Big, Niacin, and The Winery Dogs. Sheehan has won the “Best Rock Bass Player” readers’ poll from Guitar Player magazine five times for his “lead bass” playing style  Billy is also the author of a popular series of instructional books and videos, has hosted seminars at the famous Berklee College of Music ….

BASS GUITAR SOLO ROAD TO RUIN  BIRTHDAY

 

 

<><><> 

 

 

आज उत्तराखंड के लोक संगीत से जुड़ी प्रसिद्ध लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल का जन्मदिन है। लोक गीतों और लोक संगीत के संरक्षण और प्रचार के लिए भारत सरकार ने डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल को पद्म श्री, 2022 से सम्मानित किया है। माधुरी बड़थ्वाल ऑल इंडिया रेडिओ में पहली महिला संगीतकार के रूप में जानी जाती हैं। इनको वर्ष 2019 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। माधुरी बड़थ्वाल उत्तराखंड के लोक संगीत के संरक्षण के लिए बरसों से काम कर रही हैं।

 

 

<><><> 

 

 

Hollywood and television actor bruce wills  turns 71 today..Best Known for the role of John McClane in the Die Hard series  He has starred in 100’s of movies during his career including In Country, Pulp Fiction, Death Becomes Her, Sin City, 12 Monkeys, Armageddon, The Sixth Sense and four Die Hard Movies.

 

 

<><><> 

 

 

Today is also the birthday of Hollywood legend glen close who drew acclaim for her considerable range and versatility.  This  top leading lady who has starred in several blockbusters also has had a distinguished career as a stage actress.

 

 

<><><> 

 

 

 आज अभिनेता नवीन निश्चल की पुण्यतिथि है। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत 1970 में फ़िल्म ‘सावन भादो’ से की। उन्होंने फ़िल्म ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘धुंध’, ‘परवाना’, ‘बुढ्ढा मिल गया’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया।

आइए सुनते है उनकी फिल्‍म का यह गीत …………..

 

 

<><><> 

 

 

और अब समय हो चला है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए आकर्षिता और सुभद्रा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्‍ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कीजिए हमारी वैबसाइट न्यूज़ ऑन एआईआर डॉट एनआईसी डॉट आई एन पर।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><>