July 28, 2025 8:46 AM

printer

Aaj Savere

लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो सकती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पहले बताया था कि पहलगाम आंतकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कार्रवाई पर विशेष चर्चा मॉनसून सत्र में होगी। उन्‍होंने बताया कि लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला की अध्‍यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। श्री रिजिजू ने कहा कि बहस के लिए लोकसभा में सोलह घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

<><><> 

Prime Minister Narendra Modi has said that Operation Sindoor has demonstrated to the world how India will respond if its sovereignty is attacked. Mr Modi said that the military operation has instilled a new sense of self-confidence across the country. He was speaking at the birth anniversary celebrations of the iconic Chola king Rajendra Chola-I at Gangaikonda Cholapuram in Tamil Nadu. Prime Minister said, Operation Sindoor also proved that there are no safe havens for enemies and terrorists targeting India.

<><><> 

कोविड महामारी के दौरान वैक्‍सीन से 25 लाख से अधिक लोगों की जान बचायी जा सकी। इटली के एक विश्‍वविद्यालय के अध्‍ययन से यह बात सामने आयी कि कोविड के प्रति 54 सौ टीके से कम से कम एक व्‍यक्ति की जान बचायी गयी। कोविड संक्रमण से पहले टीका लगवाने वाले लगभग 82 प्रतिशत लोगों की जान बचायी जा सकी। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक लोग साठ वर्ष या इससे अधिक आयु के थे। 57% लोगों की जान कोविड संक्रमण से पीडित होने के शुरूआती दिनों में बचायी गई। पहले भी इस सम्‍बंध में कई अध्‍ययन प्रकाशित हो चुके हैं लेकिन इटली के विश्‍वविद्यालय का वर्तमान अध्‍ययन अधिक व्‍यापक है।

<><><> 

Prime Minister Shri Narendra Modi in his Mann Ki Baat  mentioned that Kaziranga National Park and Tiger Reserve’s beauty is unparalleled and it safely houses species which are endangered worldwide. The Prime Minister appreciated the 1st Grassland Bird Survey conducted in Kaziranga and said that this will definitely boost the wildlife conservation effort and save the National Park’s natural beauty.

 

The first-ever grassland bird survey led by a team of forest officials, bird experts, scientists, and conservationists recorded 43 grassland species across Kaziranga’s three wildlife divisions.

<><><> 

For the Mizos in Mizoram, Cleanliness is a part of their culture and tradition. During the olden days, the Mizo youth came out in large numbers almost every week and every month to clean their villages and surroundings. Continuing with that tradition, and government intervention in recent times, Cleanliness drives have taken a new momentum in the state of Mizoram.

 

In Mizoram, Lunglei town in southern Mizoram shine bright in the recent Swachh Survekshan Awards which was held at New Delhi bagging the honour with the ‘Promising Swachh Shehar of Mizoram Award’.

 

Speaking to Akashvani News, Lunglei Municipal Council (LMC) Vice Chairman K. Lalrinawma said that the Award is a recognition of the concerted efforts jointly taken up by the Municipal Council and NGO’s such as YMA, MHIP, MZP and others.

 

The Swachh Survekshan Awards are part of the Swachh Bharat Mission-Urban (SBM-U) initiative and evaluate towns and cities across India based on various cleanliness indicators.

 

This year’s awards mark the 9th edition, with a total of 78 awards conferred on various awardees. With Gin Gangte, this is Isaac from Akashvani News, Aizawl.

<><><> 

थाईलैंड और कंबोड‍िया के बीच सीमा विवाद पर आज मलेशिया में बैठक होगी। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचायी थाईलैंड के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व करेंगे। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट के भी बातचीत में शामिल होने की आशा है।

 

इस बीच, थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष में मरने वालों की संख्‍या 32 हो गई है और एक सौ तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों को विस्‍थापित होना पड़ा है। कल चौथे दिन भी यह संघर्ष जारी रहा। थाईलैंड ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगा दिया है।

 

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कल रात स्‍कॉटलैंड में संवाददाताओं से कहा कि उन्‍होंने दोनों देशों को संघर्ष जारी रहने पर व्‍यापार समझौतों पर रोक लगा देने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि मलेशिया में आज होने वाली वार्ता तनाव कम करने में महत्‍वपूर्ण साबित होगी। संघर्ष विराम के लिए कंबोडिया और थाईलैंड के सहमत होने की श्री ट्रंप की घोषणा के बाद कल भी दोनों देशों के बीच गोलाबारी जारी रही।

<><><> 

Sports :-

India pulled off a great fightback to hold England to a draw in the fourth Test of the Anderson-Tendulkar Trophy at Old Trafford, keeping the series alive. The Men in Blue batted for more than five sessions in their second innings to reach 425 for 4 when the draw was agreed upon. Washington Sundar, with an unbeaten 101, and Ravindra Jadeja, not out on 107, batted together for over two sessions to help India avoid a decisive defeat and secure one of the most resilient draws in recent Test history.

 

Earlier, after conceding a 311-run lead and losing both openers for ducks in the second innings, India showed tremendous determination to achieve a favourable result. Skipper Shubman Gill scored a century, and opening batsman K. L. Rahul played a crucial knock of 90 runs, laying the foundation for India’s fightback. England remain 2-1 up in the series. The final Test will be played at The Oval, beginning on Thursday.

 

In Chess, Grand Master Koneru Humpy and International Master Divya Deshmukh are set to face off in rapid and blitz tiebreaks today to decide the winner of the FIDE Women’s World Cup in Batumi, Georgia. The match will start from 1:35 PM Indian Standard Time. After two intense classical games ended in draws, the fate of the all-Indian clash now hinges on faster formats where time control, and composure will play a crucial role.WITH SUDHIR, NITYA FRANCO, AKASHVANI NEWS DELHI.

<><><> 

The Chennai Metropolitan Water Supply and Sewerage Board has announced a temporary suspension of piped water supply in Zones 7 to 13 and parts of Tambaram Corporation from July 30 to August 1. This is due to interconnection work delaying the full-scale delivery of 530 million litres of water per day from the Chembarambakkam Water Treatment Plant.The disruption is part of efforts to connect a new 2000 mm pipeline to the existing system, which will eventually double the supply from 265 to 530 million litres daily (MLD).

<><><> 

पर्यटन मंत्रालय, राजधानी के जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में आज तीज महोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें भारतीय विरासत के रंगों, परंपराओं और भावना को प्रदर्शित किया जाएगा। इस महोत्सव में आगंतुक राजस्थानी लोक नृत्य, बंगाल के स्वादिष्ट व्यंजन, मेंहदी आर्ट और उत्तर-भारत के प्रसिद्ध खान-पान के साथ ही घर सजावट के सामानों का आनंद ले सकते हैं।

 

पर्यटन मंत्रालय ने बताया है कि तीज महोत्सव मुख्य रूप से उत्तर भारत में, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व मॉनसून के आगमन का प्रतीक है और देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का भी प्रतीक है। यह त्योहार अपने पारंपरिक संगीत, नृत्य, मेंहदी, झूलों, उत्सवी परिधानों, स्वादिष्ट व्यंजनों, समृद्धि और खुशियों के लिए जाना जाता है।

<><><> 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल पीतमपुरा डिस्ट्रिक्ट पार्क और शालीमार बाग स्थित करनेल वाला बाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने दोनों पार्कों में सौंदर्यीकरण और नागरिकों की सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने पार्कों के निरीक्षण के दौरान जल निकाय के पुनर्जीवन पर विशेष बल दिया, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके और प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा मिले। उन्होंने पार्क में लगे जिम उपकरणों की मरम्मत, पार्क की सुरक्षा और लाइटिंग के नवीनीकरण के साथ-साथ म्यूजिकल फाउंटेन को दोबारा शुरू करने के निर्देश भी दिए।

 

मुख्‍यमंत्री ने शालीमार बाग क्षेत्र के बीएफ-ब्लॉक में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए फुटपाथ, लाइट तथा सौन्दर्यीकरण के कार्य का भी उद्घाटन किया।

<><><> 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार ने शहर की झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा है कि हटाई जा रहीं पात्र झुग्गी के लोगों को मकान देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कल यह बात शालीमार बाग स्थित फाटक वाली झुग्गी कैंप पहुंचकर झुग्‍गीवासियों से बातचीत में कही।

<><><> 

Karnataka Deputy Chief Minister D K Shivakumar appreciated the enterprising spirit of people from Coastal Karnataka. Inaugurating Kundapra Kannada festival in Bengaluru yesterday, he said, the region has brought out educational institutions, hotels, hospitals and banks. The minister appreciated the coastal Karnataka region for propagating culture, heritage and traditions. He assured the people from coastal Karnataka of providing every possible opportunity for their interests to prosper. He further pointed out that the region is endowed with tourist destinations. Mr. Shivakumar promised a new tourism policy to attract tourists and enrich the economy. He noted that Bengaluru is the city that attracts professionals and youngsters in general with prospects. The minister added that with open invitation to everyone to come to Bengaluru, the Government is also working to protect the land, water, language and culture of the state.

<><><> 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कटे होंठ और तालू के साथ पैदा हुए बच्चों के मासूम चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए ‘महा स्माइल्स: क्लेफ्ट जागरूकता और उपचार अभियान’ की शुरुआत की है। इसके तहत उन्हें इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी और इस जन्मजात समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। विदर्भ में इस तरह के हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए, उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग की अपील की। इसपर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, स्वयंसेवी संगठन स्माइल ट्रेन इंडिया और बजाज फिनसर्व  Bajaj Finserv की शेफाली बजाज ने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए हाथ मिलाया है। यह पहल अब एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन, स्माइल ट्रेन इंडिया और बजाज फिनसर्व के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व प्रयासों के एक भाग के रूप में पूरी तरह से निःशुल्क लागू की जाएगी। यह एक आशाजनक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हजारों बच्चों को एक नया जीवन देना है।

<><><> 

शहरी-ग्रामीण शिक्षा के बीच की खाई को पाटने की एक ऐतिहासिक पहल के तहत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल नागपुर के मेट्रो भवन में भारत की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित आंगनवाड़ी परियोजना, ‘मिशन बाल भरारी’ का उद्घाटन किया। इस पायलट परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक बाल शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत डिजिटल उपकरणों को शामिल करना है।

 

जिला परिषद के प्रबंध निदेशक विनायक महामुनि के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण आंगनवाड़ियों में बच्चों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और आत्मविश्वास को प्रेरित करना है – जो कि शहरी समकक्षों को प्रीमियम प्रीस्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के समान होगा।

<><><> 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अगले चार वर्षों में भारत की सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली विकसित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। इसमें राज्य भर में हर तीन किलोमीटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की पहुँच को मज़बूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जनभागीदारी और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया।

<><><> 

People from different walks of life in Telangana, have drawn inspiration from the mentions made by Prime Minister Narendra Modi in his Mann ki Baat programme yesterday. Mr Venu, who is a lecturer in Mulugu in Telangana, said sharing the excitement of the nation about Subhanshu Sukla safely reaching earth and the Prime Minister’s mentions about the progress that is being taken in the textiles sector are inspiring.

<><><> 

भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे राज्यों में बंगाली कामगारों के उत्पीड़न के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की। केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री तथा पश्चिम बंगाल से भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के नेता रोहिंग्याओं और बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को पश्चिम बंगाल में पहचान पत्र बनवाने में मदद कर रहे हैं और बाद में वे राज्य के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं।

<><><> 

मौसम :-

आज दिल्‍ली में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मुंबई – वहीं, मुंबई में भी सामान्यत बादल छाए रहने के साथ मध्यम वर्षा का अनुमान है। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।

कोलकाता – और, कोलकाता में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तापमान 33 और 26 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.

 

Bengaluru is expected to have a generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

 

Hyderabad is expected to have a generally Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm. The temperature will hover between minimum of 23 degree and a maximum of 31 degree Celsius.

<><><> 

World Hepatitis Day is observed each year on 28 July to raise awareness of viral hepatitis, an inflammation of the liver that causes severe liver disease and liver cancer. The theme for 2025 is –Hepatitis: Let’s Break It Down calls.

 

Chronic hepatitis B and C silently cause liver damage and cancer – despite them being preventable, treatable, and, in the case of hepatitis C, curable. The theme emphasizes the need to simplify, scale up, and integrate hepatitis services – vaccination, safe injection practices, harm reduction and especially testing and treatment – into national health systems.

 

लिवर को प्रभावित करने वाली बीमारी हेपेटाइटिस को चिकित्सा जगत में साइलेंट किलर कहा जाता है। इसी बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने और समय रहते इससे लड़ने के उपाय करने के उद्देश्य विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।

 

वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ बारूक ब्लमबर्ग (Baruch Samuel Blumberg) के जन्मदिन के मौके पर 28 जुलाई के दिन का दिन वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के तौर पर मनाया जाता है. हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज और हेप-बी वायरस के इलाज के लिए डायग्नोस्टिक टेस्ट और वैक्सीन का विकास करने वाले यह पहले शख्स थे. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से वर्ल्ड वाइड हेपेटाइटिस फ्री मिशन के साथ इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी और साल 2008 में पहली बार वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे सेलिब्रेट किया गया था.

हेपेटाइटिस से बचाव के उपाय- साफ और उब्ला हुआ पानी पिएं. बाहर का खाना कम से कम खाएं. दूषित पानी को पीने या नहाने से बचें. पर्सनल चीजें जैसे ब्रश और टॉवल किसी से शेयर न करें.

<><><> 

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज रात साढे नौ बजे फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में “हेपेटाइटिस से बचाव और उपचार” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। यकृत और पित्त विज्ञान संस्थान के यकृत रोग विभाग के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ. विशाल अरोड़ा परिचर्चा में भाग लेंगे।

 

श्रोता कार्यक्रम के दौरान हमारे स्टूडियो में उपस्थित विशेषज्ञ से लिवर से संबंधित रोगों की शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रश्न पूछने के लिये टेलीफोन नंबर है- 0 1 1 – 2 3 7 1- 7 1 1 7 और 0 1 1 – 2 3 3 1 4 4 4 4 तथा व्हाट्सएप नंबर है – 9 2 8 – 9 0 9 – 4 0 4 4.  हैशटैग आस्क-ए.आई.आर. के साथ एक्स पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।

<><><> 

  • NASA launched the commericial communication satellite Telstar-3A.

  • 1914 – World War I began as Austria-Hungary declared war on Serbia.

  • July 28, 1851, the first ever photograph showing the total solar eclipse was taken by Johan Julius Friedrich Berkowski, a Prussian photographer. This groundbreaking achievement led to greater knowledge about the  sun & 39s corona and further developments in astrophotography.

  • 1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना.

  • पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा 1821 में की।

<><><> 

The musican who has impacted new age music, renowned classical flautist that’s bansuri player Ronu Majumdar celebrates his birthday today he has received innumerable awards and is instrumental in bringing a fusion of west and east by collaborating with renowned musicians abroad George Harrison, Ry Cooder, Philip Glass, Zakir Hussain, and many more WHATS PLAYING NOW IS HIS FUSION AMRITAM MY SOUL Johann Sebastian Bach, one of the greatest German composers of all time, passed away at age 65 this July day in the year 1750,,, He is celebrated as the creator of many masterpieces of church and  instrumental music. His compositions represent the best of the Baroque era. Here is a sample a A haunting and a beautiful melody jesu joy of mans desiring ….The song was originally composed for accompaniment of voices, as well as traditional orchestral instruments, particularly woodwinds, strings, and brass SONG JESU JOY OF MANS DESIRING

<><><> 

महाश्वेता देवी (पुण्यतिथि) :: आज भारत की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि है। उन्होंने बांग्ला भाषा में बेहद संवेदनशील तथा वैचारिक लेखन के माध्यम से उपन्यास तथा कहानियों से साहित्य को समृद्धशाली बनाया। अपने लेखन कार्य के साथ-साथ महाश्वेता देवी स्त्री अधिकारों, दलितों तथा आदिवासियों के हितों के लिए जूझते हुए व्यवस्था से संघर्ष किया।

 

उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं- ‘अग्निगर्भ’, ‘जंगल के दावेदार’, ‘1084 की माँ’, ‘माहेश्वर’, ‘ग्राम बांग्ला’, ‘झाँसी की रानी’, ‘मातृछवि’ और ‘जकड़न’ आदि। उन्हें उपाधि ‘मेग्सेसे पुरस्कार’ , ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ , ‘पद्मश्री’ , ‘पद्म विभूषण’, ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

<><><> 

धनुष (जन्मदिन) :: आज तमिल अभिनेता, फिल्म निर्माता, गीतकार और पार्श्व गायक धनुष का जन्मदिन है। उनका असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। उन्होंने 2002 में अपने पिता कस्तूरी राजा द्वारा निर्देशित फिल्म “थुल्लुवाधो इलमई” से अभिनय की शुरुआत की।

 

धनुष को उनके अभिनय, गायन और लेखन कौशल के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें “पोलाधवन”, “यारादी नी मोहिनी”, “आडुकलम”, “रांझणा”, “असुरन”, “थिरुचित्राम्बलम” और “वाथी” शामिल हैं। धनुष ने “आडुकलम” में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। उन्होनें “रांझणा” से हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई।

<><><> 

The iconic british rock band Pink Floyd s inimitable keyboardist arranger composer vocalist founder member Richard wright took birth this day  Wright & 39;s richly textured keyboard layers were a vital ingredient and a distinctive characteristic of Pink Floyd&#39;s sound. At the peak of his career  he had battled cancer and left us at the age of 65 in the year 2008 SONG  Singer guitarist who founded dr hook and the medicine show a very peppy rock band George cummings was born this day and we lost him in dec  last year…the band was formed in union city New Jersey and had a great fan following with their wholesome songs here is one when you are in  love with a beautiful woman SONG

<><><> 

जगदीश राज खुराना (पुण्यतिथि) :: आज भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जगदीश राज खुराना की पुण्यतिथि है। जगदीश राज के नाम 144 अलग-अलग फिल्मों में पुलिस इस्पेक्टर बनने का रिकॉर्ड है। उनका नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज है। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘शक्ति’, ‘मजदूर’, ‘ईमान धर्म’, ‘गोपीचंद जासूस’, ‘सिलसिला’ और ‘आइना’ आदि शामिल हैं। आइए सुनते हैं उनकी फिल्म का ये डॉयलॉग–

<><><> 

Co founder drummer singer and also a songwriter of the british blues rock band Bad company Simon kirk turns a year older today… before forming Bad company Kirke was with the band free so he was the percussion man for two of the best bands .. he continues to play with bad company and also works for Ringo Starr s all star band SONG MOVING ON.

<><><> 

अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

Namaskar!

<><><>