January 19, 2025 8:50 AM

printer

Aaj Savere

सुप्रभात , कार्यक्रम आज सवेरे में आप सभी को फरहत नाज़ का नमस्कार। आधे घंटे के इस कार्यक्रम में हम आपको देश और दुनिया के समाचारों के साथ महानगरों की खबरें। मौसम का रूख करेगें,प्रगागराज में चल रहे महाकुंभ का समाचार आप तक पहुंचाएंगे और अंत में इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करेंगे और याद करेगें जानीमानी हस्तियों को। आज मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सायरा मुजतबा। नमस्‍कार सायरा।

 

<><><> 

 

HELLO FARHATand a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is  19th of JANUARY. So, let us begin with the headlines first.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह ग्‍यारह बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 118वीं कडी होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, ए.आई.आर. न्‍यूज वेबसाइट और न्‍यूज ऑन ए. आई. आर. मोबाईल ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ए आई आर न्‍यूज, डीडी न्‍यूज, पीएमओ और सूचना प्रसारण मंत्रालय के यू ट्यूब चैनलों पर उपलब्‍ध रहेगा। मन की बात कार्यक्रम के हिन्‍दी में प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा।

 

<><><> 

 

Prime Minister Narendra Modi has welcomed the naming of the iconic Cultural Center in Jaffna built with Indian assistance, as Thiruvalluvar Cultural Center. In a social media post, Mr. Modi said, it is also a testament to the deep cultural, linguistic, historical and civilisational bonds between the people of India and Sri Lanka.

 

<><><> 

 

Union Home Minister Amit Shah will attend 20th Foundation Day Celebrations of the NDRF in Vijayawada, Andhra Pradesh today. On this occasion, the Home Minister will inaugurate and lay the foundation stone for projects worth over 200 crores rupees. The premises of three important centers including the Southern Campus of the National Institute of Disaster Management, Campus of the 10th Battalion of the NDRF, and the premises of the Regional Response Centre in Supaul will be inaugurated today.

 

Mr Shah will also lay the foundation stone for a new ‘Integrated Indoor Shooting Range’ at the National Police Academy (NPA) in Hyderabad, where IPS probationary officers will be trained in firing skills. This ‘Integrated Indoor Shooting Range’ will be 50 meters long and will have 10 lanes, allowing ten individuals to practice firing simultaneously.

 

During this visit, the Home Minister will also inaugurate the state government’s Regional Forensic Science Laboratory building in Tirupati.

 

<><><> 

 

विश्व बैंक ने भारत के लिए 6 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान व्‍यक्‍त किया है, जो वैश्विक वृद्धि से 2 दशमलव 7 प्रतिशत अधिक है। विश्व बैंक के वैश्विक आर्थिक अनुमान – जीईपी रिपोर्ट के जनवरी 2025 संस्करण में कहा गया है कि भारत अगले दो वित्तीय वर्षों के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखते हुए वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर अपना दबदबा बना सकता है। जीईपी रिपोर्ट ने इसके लिए सेवा क्षेत्र और पुनर्जीवित विनिर्माण आधार को मजबूत करने के संबंध में सरकार की परिवर्तनकारी पहलों को श्रेय दिया है। ये उपाय बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण से लेकर करों को सरल बनाने तक घरेलू विकास को बढ़ावा दे रहे हैं और भारत को वैश्विक आर्थिक स्थिरता के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

 

<><><> 

 

The Indian mobility industry is expected to double and surpass 600 billion US Dollars by 2030, a report by Google and Boston Consulting Group said. According to the Think Mobility Report, emerging revenue pools such as electric, shared, and connected mobility are poised to contribute 100 billion US Dollars to the total market by 2030, while a majority of the revenue will come from classic revenue pools comprising classic components, sale of new ICE (internal combustion engine) vehicles, finance and insurance etc. The report said that around 51 per cent of respondents in the study expressed concern on non-availability of Electric Vehicles charging infrastructure, 45 per cent about high vehicle cost, 31 per cent about battery life and 20 per cent on a variety of models for four-wheeler (4W) electric vehicles. According to the report, women now influence 52 per cent of decision-making in the electric vehicles (EV) space, surpassing the 38 per cent for internal combustion engine (ICE) vehicles.

 

<><><> 

 

और अब खबरे महाकुंभ से —

महाकुम्‍भ पर्यटन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बडी संख्‍या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। महाकुम्‍भ में अब तक सात करोड़ 72 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा, महाकुम्‍भ से समूचे उत्‍तर प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

<><><> 

 

महाकुंभ- नमामि गंगा मंडप  

जल शक्ति मंत्रालय के नमामि गंगे मिशन ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में एक भव्य नमामि गंगे मंडप स्थापित किया है। यह मंडप गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अनूठा माध्यम बन गया है। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, रचनात्मक प्रदर्शन और सूचनात्मक जागरूकता के साथ मंडप सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक आकर्षण बन गया है।

 

<><><> 

 

The ongoing Maha Kumbh Mela 2025 in Prayagraj has been witnessing a huge  turnout of devotees and pilgrims. Over seven crore and 72 lakh devotees and pilgrims have attended the Mahakumbh so far and took a holy dip in Triveni Sangam. Beyond the Sangam, the Mahakumbh Mela has  also ignited tourism across Uttar Pradesh. More from our Correspondent.

 

“After attending the Mahakumbh in Prayagraj, devotees and tourists from across the country and abroad are now thronging other pilgrimage  sites in Uttar Pradesh.The sacred places such  as Ayodhya, Varanasi, Vindhyachal Shringverpur, and Chitrakoot have seen a sharp increase in visitors. Talking to Akashvani News,  a devotee from West Bengal Tapan Ray appreciated the arrangements made  at the Mahakumbh. and said that   from  Prayagraj, he has also planned to visit  some other  places including Ayodhya and Varanasi

 

The visits of devotees and pilgrims to these places have significantly contributed to local employment and boosted businesses in travel, hospitality and transportation . Anand Kumar for Akashvani News, Prayagraj.

 

<><><> 

 

समूचे उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश इलाकों में धुंध औऱ घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 जनवरी तक यथावत मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकरल, केरल और माहे में कहीं कहीं तेज़ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। आज केरल और माहे में बारिश और तेज़ हवा चल सकती हैं। कोमोरिन  और मन्नार की खाड़ी से सटे इलाकों में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

<><><> 

 

The ceasefire agreement between Israel and Hamas in Gaza will come into force at 12 noon Indian time today. Earlier yesterday, Israel’s security cabinet approved the Gaza ceasefire agreement that involves the exchange of dozens of hostages held by Hamas for Palestinian prisoners in Israeli jails and a temporary pause in the 15-month-long conflict. But hours before the ceasefire is due to go into effect, Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu said that the Gaza ceasefire agreement may be temporary and Israel retains the right to resume Gaza fighting. He has asked Hamas to provide a list of 33 hostages to be freed in the first phase today. Under the first phase of the agreement, Hamas has agreed to release 33 hostages, including children, women and individuals over 50 years of age. In return, Israel will release 50 Palestinian prisoners for each female Israeli soldier freed by Hamas and 30 prisoners for other female hostages.

 

<><><> 

 

हॉकी इंडिया लीग में कल रांची में यूपी रुद्रास ने टीम गोनासिका को एक-शून्य से हरा दिया। इस जीत के साथ यूपी रुद्रास की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। एक अन्य मैच में हैदराबाद तूफान्स ने अभी तक अजेय रहे तमिलनाडु ड्रैगन्स के विजयी रथ को रोक दिया। हैदराबाद ने तमिलनाडु को चार-शून्य से शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ हैदराबाद तूफान्स लीग जीतने के दावेदारों में शामिल हो गया है।

 

<><><> 

 

In the Kho Kho World Cup, the Indian men’s and women’s teams have showcased their impressive performance in the semifinal matches, securing their spots in the finals.

 

<><><> 

 

और अब रूख करते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचारों का

The Greater Chennai Corporation has sealed an unauthorised building on the arterial road yesterday. The building was constructed in 2010 and the additional floors in 2018. The building currently houses commercial establishments and a gym Based on a complaint the authorities inspected the building and sealed it.Further investigations are underway to determine the extent of the violations and take necessary action.

 

<><><> 

 

The Madras HighCourt has directed the Tamilnadu Government to initiate immediate action to prevent illegal mining of sand, soil and savudu from Government land in the Kosasthalai river basin. The order was passed by a division bench of Justice S.M.Subramaniam and Justice.V. lakshmi Narayanan. The Government submitted that all actions were initiated to prevent illegal mining. The permissible limit alone was to be allowed as per the license and the quantum permitted to the licensee. The Government also informed in the Court that Special task forces were constituted for the effective prevention  of illegal mining of sand.

 

<><><> 

 

दिल्ली नगर निगम ने कल चांदनी चौक के ऐतिहासिक टाउन हॉल में अपनी हेरिटेज वॉक श्रृंखला के हिस्से के रूप में “उर्दू और फ़ारसी शायरी: एक परिचय” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उर्दू और फ़ारसी शायरी के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक महत्व पर विमर्श के लिए प्रतिष्ठित विद्वानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शरीफ हुसैन कासिमी और प्रोफेसर अलीम अशरफ खान ने अपने व्याख्यान में उर्दू और फ़ारसी के विकास, उसकी प्रासंगिकता और हिंदी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के महत्व को स्वीकारते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

 

<><><> 

 

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कोटला मुबारकपुर क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ड़ेढ किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता की गांजा जब्त किया है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शहर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है।

 

<><><> 

 

Karnataka minister for Rural Development and Panchayat Raj Priyank Kharge met Union Agriculture, Farmers Welfare and Rural Development minister Shivraj Singh Chouhan in Bengaluru yesterday seeking relaxation in guidelines to implement the PM Gram Sadak yojana.  In the memorandum submitted to the Union minister, the state government has requested that the guidelines for implementing PM Gram Sadak yojana be relaxed to include road connectivity to habitations having below 500 population. This relaxation is sought as all the habitations with over 500 population have road connectivity in the state.

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के सभी 37 जिलों के लिए संरक्षक मंत्रियों की सूची शनिवार को आधिकारिक रूप से घोषित की गई। सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गढ़चिरौली जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया गया है, जो जिले के समग्र विकास और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे जिले की देखरेख करेंगे, जबकि उनके समकक्ष उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पुणे और बीड दोनों जिलों के संरक्षक मंत्री की भूमिका सौंपी गई है।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बदलने में प्रौद्योगिकी की क्रांतिकारी क्षमता है। कल मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में ‘पैन आईआईटी वर्ल्ड ऑफ टेक्नोलॉजी 2025’ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा की कमियों को दूर करने में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

<><><> 

 

Hyderabad metro

 

The Telangana Government has signed a Memorandum of Understanding with ST Telemedia Global Data Centres (STTDGC) India to establish a state-of-the-art data centre campus in Hyderabad. The Chief Minister’s Office informed this in a social media post. The delegation from the state Government, led by Chief Minister Revanth Reddy, along with IT and Industries Sridhar Babu, signed the MoU, which involves an investment of 3 thousand 500 crore rupees for the AI-ready campus. The release stated that the campus is expected to have a capacity of up to 100 MW, making it one of India’s largest data centre projects.

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल में सियालदह की एक अदालत ने कल आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्‍कर्म और हत्या मामले में संजय राय को दोषी ठहराया है। मामले की अगली सुनवाई कल होगी। अदालत कल ही दोषी को सजा सुना सकती है। न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि सी.बी.आई. ने जो साक्ष्य सौंपे हैं, उनसे साबित होता है कि संजय राय इस घटना में दोषी हैं।

 

<><><> 

 

महानगरों के मौसम का हाल जानते हैं-

राजधानी दिल्ली में शीत लहर और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। इसका असर यातायात और रेल परिचालन पर भी देखा जा रहा है। आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

मुंबई में आज आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकत्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कोलकाता में दिन में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature will 23 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

Bengaluru is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The minimum temperature will 17 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 17 degree and a maximum of 28 degree Celsius.

 

<><><> 

 

कोकबोरोक दिवस (त्रिपुरी भाषा दिवस) भारतीय राज्य त्रिपुरा में कोकबोरोक भाषा के विकास का जश्न मनाने के लिए मनाया जाने वाला एक त्योहार है। प्रतिवर्ष 19 जनवरी को मनाया जाने वाला कोकबोरोक दिवस, भारत के त्रिपुरा में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम है। 2024 का उत्सव बंगाली और अंग्रेजी के साथ राज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में कोकबोरोक की मान्यता की 46वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। यह दिन त्रिपुरी लोगों की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।…

 

<><><> 

 

The National Disaster Response Force (NDRF) Raising Day is observed annually on January 19. It was raised on this day in the year 2006, as the main disaster response force of the country. Being a specialised disaster response force, NDRF rescuers have saved lakhs of lives in various disasters and are always committed to its motto,  ‘Aapda Seva Sadaiv Sarvatra’. Presently, the NDRF comprises 16 Battalions drawn from the CAPF, viz BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB and Assam Rifles.

Since its inception, the NDRF has continually demonstrated expertise and compassion in handling various disaster scenarios, earning the trust and gratitude of millions. Notable instances include the successful rescue operations during the Bellary building collapse (2010), Uttarakhand Cloud Burst in 2013, a tunnel collapse in Silkyara village, Uttarkashi, Uttarakhand on 12.11.2023.

The NDRF is also deputed abroad for rescue operations. During cyclone Hud-Hud in October 2014 and the earthquake in Nepal in April 2015, NDRF’s Rapid deployment and effective rescue operations played a vital role.  Furthermore, the NDRF’s expertise extends beyond traditional rescue operations to address Chemical, Biological, Radiological & Nuclear (CBRN) challenges.

 

<><><> 

 

भारत के इतिहास में 19 जनवरी की तारीख देश की एक बेटी की उल्लेखनीय उपलब्धि की साक्षी है,

भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम K-4  बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है।

 

  • In 1993, the Czech Republic and Slovakia joined the United Nations.
  • 1979: Kokborok was officially recognized as a language in the state of Tripura.
  • 1931 : The first Round Table Conference held in London ended. This conference was attended by Dr. B. R. Ambedkar.
  • 1977 : World’s largest crowd–12.7 million–gather for Indian religious festival ‘Kumbh Mela’.
  • 2020 – विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
    Maharana Pratap Singh I (9 May 1540 – 19 January 1597), popularly known as Maharana Pratap , was king of the Kingdom of Mewar, in north-western India in the present-day state of Rajasthan, from 1572 until his death in 1597. He is notable for leading the Rajput resistance against the expansionist policy of the Mughal Emperor Akbar including the Battle of Haldighati and the Battle of Dewair.

 

<><><> 

 

और अब याद करते हैं कुछ मशहूर हस्तियों को—

दादा साहेब तोरणे

भारत की पहली फिल्म बनाने वाले दादा साहेब तोरणे ने जब भारत में सिर्फ विदेशी फिल्में ही दिखाई जाती थीं, तब 1912 में दादा ने फिल्म बनाई थी, फिल्म श्री पुंडलिक ये पहली फिल्म तो थी,लेकिन विदेशियों की मदद से बनी इस फिल्म की जगह एक साल बाद 1913 में आई दादा साहेब फाल्के की राजा हरिश्चंद्र को पहली भारतीय फीचर फिल्म माना गया।

इनका असली नाम रामचंद्र गोपाल तोरणे था। आज भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत की पहली फिल्म बनाने का श्रेय इन्हें ही दिया जाता है। इतिहास में भले ही इनका नाम दर्ज ना हो, लेकिन पहले फिल्म एडिटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर भी इन्हें ही कहा जाता है। 1933 में पहली बोलती फिल्म आलम आरा बनाने का सुझाव भी दादा साहेब तोरणे ने आर्देशिर ईरानी को दिया था।

 

 <><><>

 

Bijon Bhattacharya (Bengali: বিজন ভট্টাচার্য; 17 July 1906 – 19 January 1978) was an Indian theatre and film actor from West Bengal.[2] He was an eminent playwright and dramatist. Bhattacharya was born in 1906 at Faridpur (now in Bangladesh) to a Hindu, Bengali Brahmin family, and was an early witness to the destitution and penury of the peasantry of that land.[3] He became a member of the Indian People’s Theatre Association (IPTA).

Personal life[edit]
Bijon Bhattacharya married the Jnanpith Award-winning Bengali writer, Mahasweta Devi. Their only son Nabarun Bhattacharya, a Bengali writer, was born in 1948.
Works[edit]
Dramas[edit]
Agun
Nabanna (Fresh Harvest) (1944)
Jabanbandi (Confession)[4]
Kalanka
Mara Chand (Dead Moon) (1951)
Gotrantar (Change of Lineage) (1959)

 

<><><> 

 

सौमित्र चटर्जी (अंग्रेज़ी: Soumitra Chatterjee, जन्म: 19 जनवरी, 1935; मृत्यु- 15 नवंबर, 2020, कोलकाता, पश्चिम बंगाल) प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता थे। सन 2001 में राष्ट्रीय पुरस्कार को ठुकराने वाले प्रख्यात बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सन 2011 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। उन्हें अभिनेता प्राण, मनोज कुमार और अभिनेत्री वैजयंती माला पर वरीयता देते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।[1] सौमित्र चटर्जी प्रथम बांग्ला व्यक्ति थे, जिन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था। चटर्जी को राजनेता और साथी कलाकार एक महान सांस्कृतिक प्रतीक, भरोसेमंद दोस्त और विविध क्षेत्रों में रुचि रखने वाले दिग्गज के तौर पर याद कर रहे हैं।

अपूर संसार’, तीन कन्या, ‘देवी’ ‘चारुलता’ और ‘घरे बाइरे’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया।

 

<><><> 

 

Debendranath Tagore (15 May 1817 – 19 January 1905; birth name: Debendronath Thakur) was an Indian philosopher and religious reformer, active in the Brahmo Samaj (earlier called Bhramho Sabha) (“Society of Brahma”, also translated as Society of God). He joined Brahmo samaj in 1842. He was the founder in 1848 of the Brahmo religion, which today is synonymous with Brahmoism.[2][3] Born in Shilaidaha, his father was the industrialist Dwarakanath Tagore;[4] he himself had 14 children, many of whom, including Nobel-prize winning poet Rabindranath Tagore, made significant artistic or literary contributions to society.[5][6]Thakur Bari (House of Tagores)[edit]Debendranath Tagore was born to the famous industrialist Dwarakanath Tagore, who was called ‘Prince’ because of his extravagant lifestyle, and Digambari Devi, a very pious lady, in the Tagore family in Jorasanko, popularly known as Jorasanko Thakur Bari in North-western Kolkata, which was later converted into a campus of the Rabindra Bharati University. The Tagore family, with over three hundred years of history,[7] has been one of the leading families of Calcutta, and is regarded as a key influence during the Bengal Renaissance.[7] The family has produced several persons who have contributed substantially in the fields of business, social and religious reformation, literature, art and music.

 

<><><> 

 

विश्वनाथन शांता (अंग्रेज़ी: Viswanathan Shanta, जन्म- 11 मार्च, 1927; मृत्यु- 19 जनवरी, 2021) भारत की ऐसी महिला थीं, जिन्हें उनके जनकल्याणकारी कार्यों के लिए वर्ष 2005 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था। उनका पूरा नाम डॉ. विश्वनाथन शांता था। भारत में कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से पुरुषों में गले, फेफड़ों तथा पेट का कैंसर, प्रमुखता से देखा जाता है जो तम्बाकू के कारण होता है। स्त्रियों में गर्दन तथा स्तन का कैंसर सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसके बावजूद लम्बे समय से इस दिशा में कोई खोजपरक काम तथा इसके इलाज के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। डॉ. वी. शांता ने ‘चेन्नई कैंसर इन्टीट्‌यूट’ में इस ओर बहुत काम किया और इस उपेक्षित क्षेत्र में इलाज तथा अनुसंधान दोनों को अपने निर्देशन में सम्पन्न किया। उनको उनके द्वारा जनकल्याणकारी कार्य के लिए मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

 

<><><> 

 

Brij Narayan Chakbast (19 January 1882 – 12 February 1926), also spelled as Brij Narain Chakbast, was an Indian Urdu poet.Life[edit]Chakbast (1882–1926) was an Urdu poet. He was born on 19 January 1882 in a Kashmiri Pandit family settled in North India in the 15th century A.D.. Chakbast was born in Faizabad (near Lucknow) in 1882. His father Pandit Udit Narayan Chakbast, was born at Lucknow in, circa 1843, and he was also a poet. Pandit Udit Narayan was deputy collector, the highest post that any Indian could have at that time.[1] After the death of his father in 1887, the family moved to Lucknow and they started living in Kashmiri Mohalla of Lucknow. Chakbast was educated in Lucknow, and he became a successful lawyer.  He earned his B.A. degree in 1905 and his L.L.B. in 1907 from Canning College, Lucknow,which was affiliated with Allahabad University at the time. This institution later became part of Lucknow University. After completing his studies, Chakbast went on to establish a successful career as a lawyer. agar dard-e-mohabbat se na insāñ āshnā hotā
na kuchh marne kā ġham hotā na jiine kā mazā hotā
zindagī kyā hai anāsir meñ zuhūr-e-tartīb
maut kyā hai inhīñ ajzā kā pareshāñ honā

 

<><><> 

 

फरहत- और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए फरहत नाज़ और सायरा मुजतबा को कार्यक्रम यहीं समाप्त करने की।

अगर आप आज सवेरे दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट www.newsonair.gov.in पर। खुश रहिए,स्वस्थ रहिए और सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड।

नमस्कार।

 

<><><>