नमस्कार, आदाब, गुड मॉर्निंग। आप जुड़ चुके हैं आकाशवाणी गोल्ड के कार्यक्रम आज सवेरे के साथ। दोस्तों हम अपनी तैयारी कर के आए हैं ताकि आपको तैयार कर सकें दिन भर के लिए। रोज की तरह आज भी हमारे पास है आप के लिए रोचक खबरों का खजाना और ढेर सारी जानकारियां। आपको देंगे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय हलचल, बताएंगे मौसम का हाल और चलेंगे इतिहास में थोड़ा पीछे और जानेंगे कुछ मशहूर हस्तियों के बारे में भी। प्रोग्राम के इस अंक में, मेरे साथ हैं मेरी को-होस्ट तनवी खुराना…, नमस्कार तनवी।
HELLO SARFIROZI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 15th of July. So, let’s begin with the headlines first.
<><><>
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 10 करोड से अधिक हो गई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में पिछले तीन वर्ष में लगभग 3 करोड फॉलोवर्स की बढोत्तरी शामिल है। पद पर रहते हुए विश्व में सर्वाधिक फॉलोवर का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नाम है।֪ वे अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन सहित अन्य विश्व नेताओं से काफी आगे हैं। राष्ट्रपति बाइडन के फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड 81 लाख है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे इस सक्रिय माध्यम से जुडकर बहुत ही प्रसन्न हैं तथा विचार-विमर्श, रचनात्मक आलोचना, सुझावों और लोगों की शुभकामनाओं से प्रेरणा लेते हैं।֪
<><><>
India’s retail digital payment is likely to double to 7 trillion dollars by 2030, says a joint study by Kerney and Amazon Pay. India’s digital payments for retail transactions have grown to 3.6 trillion dollars in the financial year 2023-24, compared to 300 billion dollars in the financial year 2017-18, according to the study named ‘How Urban India Pays’. UPI transactions were introduced in India on April 11, 2016. The digital transaction levels have seen a 138 per cent growth in the Unified Payment Interface (UPI) payments levels from the financial year 2018 to 2024. The report also states that India’s e-commerce market was worth 75 billion dollars to 80 billion dollars in 2022, which is expected to grow 21 per cent by 2030.
<><><>
विदेशी निवेशकों ने जुलाई महीने के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में लगभग 24 हजार करोड रुपये का निवेश किया है। आंकडों के अनुसार 15 हजार 352 करोड रुपये शेयरों में और 8 हजार चार सौ 84 करोड रुपये ऋण बाजारों में लगाए गए। इससे 12 जुलाई तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का कुल निवेश 23 हजार आठ सौ 36 करोड रुपये हो गया।
<><><>
After 34 years, the doors of ancient temple “Uma Bhagwati” were opened for the devotees in south Kashmir’s Anantnag district yesterday. Union Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai threw open the temple for devotees at Brari Aangan in Shangus area of Anantnag. During the re-opening ceremony, the idol of Goddess Uma, brought from Rajasthan was placed in the sanctum sanctorum. The Union Minister said that the Government’s commitment towards a developed Jammu and Kashmir and its own syncretic culture shall go a long way to develop J&K into a prosperous and peaceful region. Notably, Uma Bhagwati temple at Brari Aangan in south Kashmir is an ancient shrine where devotees used to come in large numbers from different parts of Jammu and Kashmir to pay obeisance to Goddess “Uma Bhagwati”.
<><><>
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूइटी-यूजी के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एनटीए ने बताया है कि विषय कोड का उल्लेख करते हुए उन्हें ईमेल भेज दिया गया है और जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिये जाएंगे। प्रवेश परीक्षा मई महीने में तीन सौ उन्यासी शहरों में विभिन्न केन्द्रों पर हुई थी।
<><><>
The second regional event of the ‘Hamara Samvidhan Hamara Samman’ campaign under the aegis of Designing Innovative solutions for Holistic Access to Justice (DISHA), is scheduled to take place in Prayagraj, Uttar Pradesh on Tuesday. This event commemorates the 75th anniversary of the adoption of the Indian Constitution and India becoming a Republic. The campaign aims to promote understanding of the Constitution and raise awareness about legal rights. During the event, the ‘Hamara Samvidhan Hamara Samman’ portal will be launched to encourage citizen participation. This portal will serve as a knowledge repository, offering citizens easy access to information to foster awareness about the Constitution and legal rights.
<><><>
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पेंसिल्वेनिया रैली में सुरक्षा उपायों की एक स्वतंत्र जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। इस हमले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का प्रयास किया गया था। व्हाइट हाउस से बोलते हुए, बाइडेन ने कहा कि उन्होंने इस घटना की गहन जांच के लिए रैली में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल की एक स्वतंत्र जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्षों को अमेरिका के लोगो के लिए पारदर्शी बनाया जाएगा।
<><><>
KP Sharma Oli will be sworn-in as Prime Minister of Nepal today. The swearing-in ceremony will be held at Shital Niwas, the main building of Rashtrapati Bhawan in Kathmandu, at 10:45 AM Indian time. Along with Mr Oli, a group of ministers will also be inducted into the cabinet. He was appointed Prime Minister for the third time yesterday to lead the new coalition government.
<><><>
फुटबॉल में, स्पेन ने यूरो 2024 के फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी यूरोपीय फ़ुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। निको विलियम्स ने स्पेन की तरफ से पहला गोल किया, लेकिन इंग्लैंड के कोल पामर ने 73वें मिनट में गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया। अंत में, मिकेल ओयारज़ाबल के 86वें मिनट के गोल ने स्पेन को विजयी बढ़त दिला दी।
<><><>
In Wimbledon Tennis, Carlos Alcaraz of Spain has clinched the Men’s Singles title defeating Novak Djokovic of Serbia, 6-2, 6-2, 7-6. Alcaraz comfortably won the first two sets 6-2, 6-2 but Djokovic bounced back in the third. However, the Spaniard clinched the third set as well. This was Alcaraz’s second appearance in a Wimbledon final while Djokovic is a seven-time champion of the championship.
And in the Mixed Doubles final, the seventh seed Polish-Taiwan pair of Jan Zieliński and Hsieh Su-Wei claimed their second Grand Slam title of the season. They defeated the Mexican duo Giuliana Olmos and Santiago Gonzalez in straight sets, winning 6-4, 6-2.
<><><>
CHENNAI METRO
The State health Department will study the prevention and management of diabetes in collaboration with John Hopkins University Baltimore. The University has been actively involved in research on diabetes prevention and treatment. The Minister said that a MOU has been signed for research collaboration. The prevalence of diabetes in Tamilnadu is around 14.4 percent and can reach upto 25 percent in cities according to National Surveys. The State has also entered into an agreement to study the prevention and management of non communicable diseases with the same University. The Minister said all three memorandum of understandings will benefit the State for senior doctors and faculty from the University will support and train doctors in Tamilnadu.
<><><>
Tamilnadu NCC Directorate won silver medal in all India shooting competition for this year. NCC Directorates across India competed in the annual event held at Tiruchirapalli, conducted by the NCC Directorate of Tamilnadu, Pondicherry and Andaman & Nicobar. The week-long competition was concluded with fanfare. 300 NCC cadets from 17 NCC Directorates participated in the event. The teams won three Gold, three silver and three bronze medals.
<><><>
BENGALURU METRO
The five time world Chess Champion Viswanathan Anand will be the Chief Guest at the convocation of Indian Institute of Science in Bengaluru today. Senapathy Kris Gopalakrishnan, the Chairman of IISc Council will be the Guest of Honour. Total 1136 degrees will be awarded during the ceremony today. Among them are 465 Research degrees, 571 Master’s course degrees and 100 undergraduate degrees will be conferred on the students. Gold medals will be awarded to 57 students for their academic excellence. The premier research oriented institute in Bengaluru offers PhD and Integrated PhD programmes. Several Master’s programmes of MTech, MDes and MMgmt, a four year Bachelor of Science Research Programme and a BTech in Mathematics and Computing.
<><><>
HYDERABAD METRO
In Telangana, heavy rain accompanied by gusty winds lashed several parts of the state yesterday. Neelwai of Mancherial District recorded the highest rainfall of over 157 mm while several villages in Jayashankar Bhupalpally District recorded above 100 mm. Normal life has been thrown out of gear in several areas in Hyderabad due to sudden downpour last evening.
Meanwhile, GHMC’s Disaster Response Forces have asked the citizens to dial helplines on 040-21111111 or 9000113667 for any rain-related assistance.
<><><>
दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी आज से दसवां ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आयोजित करेगा, जो 14 अगस्त तक चलेगा। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य मेट्रो सेवाओं के अलग-अलग घटकों पर यात्रियों से जानकारी जुटाना है। सर्वेक्षण के दौरान यात्रियों से प्रश्नावली के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर प्रतिक्रिया ली जाएगी। इसमें सेवाओं में सुधार संबंधी सुझाव भी शामिल हैं। सर्वेक्षण का हिस्सा बनने के इच्छुक यात्री दिल्ली मेट्रो की अधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं।
<><><>
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अब सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत किसी भी डाकघर या बैंक में लड़कियों का खाता खुलवाया जा सकता है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत मात्र 250 रुपए में खाता खोला जा सकता है और एक वर्ष में अधिकतम एक लाख 50 हजार रुपए तक जमा करवाए जा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र के साथ बेटी का जन्म प्रमाणपत्र, माता या पिता की फोटो पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। खाते को खोलने के लिए अधिकतम आयु सीमा 10 वर्ष है।
<><><>
निरमा विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान टीम ने रोबोट प्रतियोगिता डीडी- रोबोकॉन इंडिया 2024 में जीत दर्ज की है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली ने किया। विजेता टीम वियतनाम के क्वांगनिन्ह में अंतर्राष्ट्रीय एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन रोबोकॉन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस कार्यक्रम में 45 से अधिक कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों के सात सौ पचास से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डीडी- रोबोकॉन इंडिया का उद्देश्य रोबोटिक्स के क्षेत्र में इंजीनियरिंग छात्रों के बीच तकनीकी कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देना है।
<><><>
मुंबई-समाचार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक स्थिति और दोनों राज्यों से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र पर विशेष जोर देने के साथ, दोनों राज्यों से संबंधित विभिन्न बुनियादी ढांचे और अन्य व्यावसायिक विकास के अवसरों की प्रगति पर चर्चा की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग के मंत्री दादा भुसे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।
<><><>
महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगबुडी नदी में बाढ़ के कारण कोंकण क्षेत्र के खेड़ तालुका में 177 लोगों को निकाला गया है। जगबुड़ी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. चिपलून में वशिष्ठी नदी, राजापुर में कोडावली और लांजा तालुका में मुचकुंडी नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। मंडनगढ़ तालुका में भारजा नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे चिंचघर-मंडिवली पुल पर यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण रत्नागिरी जिले के दीवानखावटी और रायगढ़ जिले में रेल यातायात प्रभावित हुआ है। नासिक में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
<><><>
मुंबई अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक भारतीय के पास से साढ़े चार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत एक करोड़ 95 लाख रूपए है। ये व्यक्ति बैंकॉक से छत्तापति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। खाने-पीने की चीजों और खिलौनों के डिब्बों के अंदर गांजा छिपा हुआ पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
<><><>
कोलकाता-समाचार
पश्चिम बंगाल में वन महोत्सव कल से शुरू हो गया है। यह उत्सव एक सप्ताह तक चलेगा. वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग राज्य भर में आम लोगों के बीच निःशुल्क पौधे बांटेगा। कोलकाता के अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान में कल चिंपैंजी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित आगंतुकों के लाभ के लिए ब्रेल बैज का अनावरण किया गया। इंटरनेशनल आई फाउंडेशन द्वारा दान किए गए ऐसे 20 बोर्ड चिड़ियाघर में महत्वपूर्ण बाड़ों के सामने लगाए गए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल सरकार की माननीय वन राज्य मंत्री श्रीमती बीरबाहा हांसदा ने की और अन्य गणमान्य व्यक्तियों और विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों ने इसमें भाग लिया।
<><><>
राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुंबई में भी बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसके अलावा कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
<><><>
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 33 degrees.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 26 degrees.
Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The temperature will hover between a minimum of 23 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.
<><><>
युवा कौशल दिवस
युनाइटेड नेशंस के अनुसार दुनियाभर में 120 करोड़ लोग युवा हैं, इनकी उम्र 15-24 साल है यानि दुनिया की आबादी का 16 पर्सेंट बल्कि कुछ रिपोर्ट्स तो इस आकड़े को 25 फीसदी तक बताते हैं। तो ये कहना गलत नहीं होगा कि हमारी दुनिया नौजवान लोगों पर ही टिकी है। जितने मज़बूत हमारे कंधे होंगे, उतनी ही मज़बूत ये दुनिया होगी। और इसलिए युवाओं को नई राह दिखाने और प्रगतिशील बनाने के लिए हर साल 15 जुलाई को कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र ने युवा लोगों को उनके भविष्य के लिए आवश्यक कौशल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व युवा कौशल दिवस की शुरुआत की। और सरकार भी युवाओं के कौशल पर बहुत ज़ोर दे रही है, देश में जगहों जगहों पर कई कौशल केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई है, नेशनल स्किल डेवलपमेंट मिशन (NSDM), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY), इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस (ISDS), जन शिक्षण संस्थान, SANKALP जैसे कार्यक्रम और योजनाएं शामिल हैं. जहां युवाओं को कई तरह का कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वो अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। क्योंकि शिक्षा से आप किताबी ज्ञान हासिल करते हैं लेकिन अगर आप किसी भी कौशल में माहिर हो जाते हैं, तो आपको जीवन में कम आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
हमने पहले भी ये कहा है कि युवा वैश्विक आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा हैं, और अगर ये दुनिया कच्ची मिट्टी है तो युवा कुम्हार हैं, वो इस दुनिया को जैसा चाहे आकार दे सकते हैं, अच्छे कौशल के साथ युवा दुनिया में सामाजिक बदलाव ला सकते हैं और वो ज़्यादा शांतिपूर्ण और टिकाउ दुनिया बना सकते हैं और इस साल विश्व युवा कौशल दिवस 2024 का विषय, भी कुछ इस तरह ही है, इस साल इस दिवस की थीम है- “शांति और विकास के लिए युवा कौशल”। इस साल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा तो हमारी श्रोताओं से अपील है कि वो ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें, औऱ साथ ही सरकार द्वारा चलाई कई विभिन्न कौशल योजनाओं का भी लाभ लें।
<><><>
- 1910: एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया। एलॉइस अल्जाइमर ही वो शख्स थे जिन्होंने सबसे पहले इस बीमारी का विवरण दिया।
- 1916- Witnessed the birth of the Boeing Company founded by William Boeing in Seattle, Washington.
- 1926- और ….. अगर कभी आपका मुंबई जाना हुई होगा तो आपने ज़रूर देखा होगा कि बॉम्बे की सड़कों पर जो बैस्ट बसेस दौड़ती नज़र आती हैं, उनकी शुरूआत आज ही के दिन हुई थी।
- 1933- An aviator named Wiley Post embarked on the first solo flight around the world. This daring endeavour took him seven days and nineteen hours to complete, leaving an indelible mark on aviation history.
- 1948- Establishment of ‘PEPS’ (Patiyala and East Punjab States Union).
- 1962: अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना। इस लीग की स्थापना अरब राष्ट्रों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
- 1984: पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
- 1997- Mahesh Chander Mehta, Environmental activist, wins Ramon Magsaysay Award.
- 2000- सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
- 2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालतने मौत की सजा सुनाई। जनवरी, 2002 में डेनियल पर्ल का कराची में अपहरण कर लिया गया था और नौ दिन बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
- 2009- “Harry Potter and the Half-Blood Prince,” the sixth film based on J. K. Rowling’s popular book series, is released worldwide, captivating audiences with its magical storytelling.
- 2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-17 के जरिए उपग्रह जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
<><><>
बाल गन्धर्व मूल नाम: ‘नारायण श्रीपाद राजहंस’; मृत्यु- 15 जुलाई, 1967, पुणे) मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक थे। उन्होंने रंगमंच पर अपने अभिनय की शुरुआत शकुंतला का चरित्र निभाकर की थी। नारायण श्रीपाद राजहंस को ‘बाल गन्धर्व’ के नाम से अधिक जाना जाता है। यह नाम उन्हें भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों में से एक बाल गंगाधर तिलक ने दिया था। बाल गन्धर्व मराठी रंगमंच पर महिला चरित्रों को निभाते थे, क्योंकि उस वक्त महिलाएँ रंगमंच पर किसी भी प्रकार की भूमिका नहीं निभाती थीं। आइए सुनते हैं उनका गाया ये गीत- पुरस्कार- ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’, ‘पद्मभूषण’
<><><>
Today is the death anniversary of Robert Wadlow, also known as the Alton Giant and the Giant of Illinois. He was an American man who was the tallest person for whom there is irrefutable evidence. Robert’s height was 8 ft 11.1 in while his weight reached 199 kg at his death at age 22. His great size and his continued growth in adulthood were due to hypertrophy of his pituitary gland, which results in an abnormally high level of human growth hormone. He was taller than his father by age 8.
<><><>
बादल सरकार जन्म: 15 जुलाई, अभिनेता, नाटककार, निर्देशक थे। इनका नाम महान नाटककारों मोहन राकेश, विजय तेंडुलकर और गिरीश कर्नाड के साथ लिया जाता है। उनके नाटक भारी संख्या में हिन्दी में और अन्य भारतीय भाषाओं में पेश किए गए कम से कम खर्च में नाटक पेश करना और आमजन के लिए नाटक को नि:शुल्क उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य बना। सन् 1956 में बादल सरकार ने अपना पहला नाटक ‘सॉल्यूशन एक्स’ लिखा। मुख्य नाटक- इन्द्रजित (1963), पगला घोड़ा (1967), राम श्याम जोदू (1961), कवि कहानी (1964), बाक़ी इतिहास (1965), तीसरी शताब्दी (1966) आदि।
और इस मौके पर हम आकाशवाणी के खज़ाने से पेश कर रहे हैं इनके नाटक पगला घोड़ा के कुछ अंश-
<><><>
Its also te death anniversary of Anton Chekhov, a Russian playwright and short-story writer. His career as a playwright produced four classics, and his best short stories are held in high esteem by writers and critics. Along with Henrik Ibsen and August Strindberg, Chekhov is often referred to as one of the three seminal figures in the birth of early modernism in the theatre. He was a physician by profession.
<><><>
Today we are remembering Durgabāi Deshmukh on her birth anniversary. She was an Indian freedom fighter, lawyer, social worker and politician. She was a member of the Constituent Assembly of India and of the Planning Commission of India. A public activist for women’s emancipation, she founded the Andhra Mahila Sabha (Andhra Women’s Conference) in 1937. She was also the founder chairperson of the Central Social Welfare Board. Durgabai Deshmukh authored a book called The Stone That Speaketh. Her autobiography Chintaman and I was published one year before her death in 1981. She was the first chairperson of the National Council on Women’s Education, established by the Government of India in 1958. To commemorate her legacy, Andhra University, Visakhapatnam has named its Department of Women Studies as Dr. Durgabai Deshmukh Centre for Women’s Studies. Durgabhai Deshmukh South Campus metro station is also named after her.
<><><>
ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान जन्म- 15 जुलाई, 1912, आज़मगढ़; भारतीय सेना के एक उच्च अधिकारी थे, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए। उस्मान ‘नौशेरा के शेर के’ रूप में ज्यादा जाने जाते हैं। वह भारतीय सेना के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और साहसी सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने जम्मू में नौशेरा के समीप झांगर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण गंवा दिए थे।
पुरस्कार- महावीर चक्र
<><><>
Today is the birthday of Ashoke Sen, an Indian theoretical physicist and distinguished professor at the International Centre for Theoretical Sciences (ICTS), Bangalore. A former distinguished professor at the Harish-Chandra Research Institute, Allahabad, He is also an honorary fellow in National Institute of Science Education and Research, India. He is also a Morningstar Visiting professor at MIT and a distinguished professor at the Korea Institute for Advanced Study. His main area of work is string theory. He was among the first recipients of the Breakthrough Prize in Fundamental Physics “for opening the path to the realization that all string theories are different limits of the same underlying theory”.
<><><>
Its also the birthday of Gabriel Iglesias, an American stand-up comedian and actor. He has produced a number of stand-up specials for television outlets including I’m Not Fat… I’m Fluffy, and Hot and Fluffy.
<><><>
बानो जहाँगीर कोयाजी मृत्यु: 15 जुलाई, 2004) भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक थीं। इन्होंंने अपने कॅरियर की शुरुआत सन 1943 में ‘स्त्री रोग तथा प्रसूति’ में की।
<><><>
Stay Tuned for Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, which is Coming up next followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
सरफिरोज़ी और तन्वी खुराना को दीजिए इजाज़त कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और आप सुनते रहिए आकाशवी गोल्ड (इंगलिश क्लोसिंग) नमस्कार।
<><><>