May 16, 2026 8:28 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार, सुप्रभात। आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर आप सुन रहे हैं आपका पसंदीदा कार्यक्रम आज सवेरे, जहां दिन की शुरुआत होती है थोड़ी सी मिठास और ढ़ेर सारी एनर्जी के साथ। दोस्तों आज की सुबह एक नया पन्ना है, कल क्या हुआ उसे भूल जाइये और आज क्या करना है उस पर मुस्कुराईये। कहते हैं न कि अगर.. दिन की पहली चाय कड़क और मुस्कुराहट सच्ची हो तो दिन अपने आप बेहतरीन बन जाता है… तो चलिए अपने खिड़की के पर्दे खोलिये, ताजी हवा अंदर आने दीजिये और हमारे साथ नए दिन का स्वागत कीजिए। मैं हूं आपकी होस्ट और दोस्त जया भारती और मेरे साथ है मेरी कोहोस्ट शगुन चोपडा। सभी श्रोताओं को हमारा नमस्कार और शगुन – A very good morning to you.

 

Hello JAYA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere – where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 16th of MAY 2026.

 

 

<><><> 

 

 

सबसे पहले आईये नजर डालते हैं अब तक की सुर्खियों पर।

 इससे पहले संयुक्‍त अरब अमीरात-यूएई की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने होर्मूज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए भारत का समर्थन दोहराया। उन्‍होंने क्षेत्रीय स्थिरता के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के लिए इसके महत्व पर बल दिया। अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के बाद श्री मोदी ने कहा कि वैश्विक संघर्ष के वर्तमान दौर में संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

  भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, एलपीजी आपूर्ति, एआई सुपर कंप्‍यूटर निर्माण, रणनीतिक रक्षा साझेदारी, निवेश और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते किए।

 

 

<><><> 

 

 

Prime Minister Narendra Modi arrived in the Netherlands late last night on the second leg of his five-nation tour, aimed at deepening India’s strategic and economic ties with European nations. Mr Modi was received by the Dutch Foreign Minister, Tom Berendsen, upon his arrival at Amsterdam Airport.

Mr Modi reached the Netherlands after a brief stopover in the United Arab Emirates, where he held talks with UAE President Mohamed bin Zayed Al Nahyan in Abu Dhabi.

At the hotel in The Hague, the Prime Minister was accorded a grand welcome with cultural and musical performances by the Indian diaspora. Dutch troops also greeted him ceremonially. Our correspondent covering the Prime Minister’s Netherlands visit has filed this report.

 

After concluding his visit to the Netherlands, Prime Minister Modi will travel to Gothenburg in Sweden tomorrow on the third leg of his five-nation tour. Mr Modi will hold bilateral talks with his Swedish counterpart Ulf Kristersson. The two Prime Ministers will also address the European Round Table for Industry, a leading pan-European business leaders forum, along with President of the European Commission Ursula von der Leyen.

On the fourth leg of his visit, Prime Minister Modi will reach Norway on Monday for the 3rd India-Nordic Summit and bilateral engagements. He will call on King Harald V and Queen Sonja, and hold bilateral talks with Prime Minister Jonas Gahr Støre.

On Tuesday, Mr Modi will take part in the 3rd India-Nordic Summit on Tuesday. Mr Modi will be joined by the Prime Minister of Norway, Jonas Gahr Støre, Prime Minister of Denmark Mette Frederiksen, Prime Minister of Finland Petteri Orpo, Prime Minister of Iceland Kristrún Frostadóttir and Prime Minister of Sweden Ulf Kristersson for the Summit.

 In the final leg of his visit, the Prime Minister will reach Italy on Tuesday. During the visit, Mr Modi will call on the President of Italy Sergio Mattarella and hold talks with Prime Minister Georgia Meloni. 

 

 

<><><> 

 

 

  सरकार ने तेल निर्यात पर उत्‍पाद शुल्‍क में परिवर्तन किया है। पेट्रोल के निर्यात पर तीन रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को 23 रुपये से घटाकर 16 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल-एटीएफ पर भी विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को 33 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये कर दिया गया है। संशोधित दरें आज से 15 दिन तक लागू रहेंगी। घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा उत्पाद शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

 

<><><> 

 

 

नीट यूजी परीक्षा 21 जून को होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के उम्मीदवार बृहस्‍पतिवार तक अपना वर्तमान पता और प्रथम तथा दूसरी वरीयता के शहर का नाम अपडेट कर सकते हैं। उम्मीदवारों और अभिभावकों से केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक होगी। पेपर लीक होने के कारण 3 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

<><><> 

 

 

In Jammu and Kashmir, the three-day historical Annual Moungri Mela also known as Shiv Parvati Mela commenced yesterday at Sar Dabbar area of Block Moungri in Udhampur District. The pilgrims and natives visited the Shiv Parvati Cave Shrine to seek blessings of Lord Shiva and Maa Parvati. It is pertinent to mention that people from Bhomag, Panchari, Udhampur, Chenani, and Ramnagar areas of the Udhampur district, as well as from Reasi, Ramban and Jammu districts, converge Sar Dabbar every year to celebrate the Mela and pay obeisance to Bhagwan Shiv in the naturally formed Shiva-Parvati Cave Shrine. Local artists, including students from different educational institutions, presented scintillating cultural performances on the first day.

 

 

<><><> 

 

 

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में आज दो और मादा चीतों को जंगल में छोड़ा गया है। इसके साथ ही कुनो में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले चीतों की कुल संख्या 16 हो गई है। ये दोनों मादा चीते फरवरी 2026 में बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों में शामिल हैं। इन्हें सफलतापूर्वक क्‍वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद जंगल में छोड़ा गया है।

  इससे पहले 13 मई को भी एक मादा चीते को जंगल में छोड़ा गया था। प्रोजेक्‍ट टाइगर के फील्‍ड निदेशक ने बताया कि सभी चीते स्वस्थ हैं और जंगल के वातावरण में अच्छी तरह से ढल रहे हैं। उनकी निगरानी के लिए उन्नत रेडियो टेलीमेट्री प्रणाली और विशेष क्षेत्र दल तैनात किए गए हैं।

  प्रोजेक्‍ट टाइगर का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में अपने जन्मदिन पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान में किया था।

 

 

<><><> 

 

 

Two more female cheetahs have been released into the open forest at Kuno National Park in Sheopur district of Madhya Pradesh yesterday. With this, the total number of cheetahs roaming freely in Kuno has gone up to 16. Both female cheetahs are among the nine brought from Botswana in February 2026. They have been gradually released after successfully completing their quarantine period.

Earlier, one female cheetah was also released on May 13. The Field Director of the Cheetah Project said that all the cheetahs are healthy and adjusting well to the forest environment.

‘Project Cheetah’ was launched by Prime Minister Narendra Modi in 2022 on his birthday at Kuno National Park.

 

 

<><><> 

 

 

Israel and Lebanon have agreed to a 45-day extension of their ceasefire after another round of talks in Washington. US State Department spokesperson Tommy Pigott said, the April 16 cessation of hostilities will be extended by 45 days to enable further progress after America hosted two days of highly-productive talks between Israel and Lebanon which concluded yesterday. In a social media post, Mr Pigott said. the US State Department will reconvene the political track of negotiations on 2nd and 3rd of June.

 

 

<><><> 

 

 

In Badminton, Indian Men’s Doubles pair of Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty will face Malaysian shuttlers Nur Izzuddin and Goh Sze Fei in semifinals of Thailand Open in Bangkok today. Earlier, the Indian duo defeated Japanese pair of Takumi Nomura and Yuichi Shimogami 21-12, 21-13 in the quarter-final clash yesterday.
Meanwhile, other ace Indian shuttlers including P V Sindhu and Lakshya Sen bowed out of the tournament. Sindhu lost 21-19, 18-21, 15-21 to world number three Akane Yamaguchi of Japan in the Women’s Singles quarterfinal.

 

 

<><><> 

 

 

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के हिस्‍से के रूप में आकाशवाणी अगरतला केन्द्र द्वारा कल शाम सुकांता अकादमी सभागार में एक प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रव्यापी समारोहों के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन पश्चिम त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विशाल कुमार ने सीजीएसटी अगरतला कार्यालय के अतिरिक्त आयुक्त श्री सैमुअल एस. वैफेई की उपस्थिति में किया। संगीत संध्या में पंकज कुमार दास ने गिटार पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिनका तबला पर देबज्योति दासगुप्ता ने कुशलतापूर्वक साथ दिया।

Guided by the motto “Bahujan Hitaya Bahujan Sukhaya” since its establishment on June 8, 1936, the celebration highlighted Akashvani’s enduring legacy as the nation’s most credible broadcaster.

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से राजधानी में ईंधन की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन-संचालित शटल बस सेवा शुरू की है। सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने डीएमआरसी को दो अत्याधुनिक हाइड्रोजन-ईंधन वाली बसें उपलब्ध कराई हैं।  35 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली ये बसें सुरक्षा, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग और सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। इस बस का किराया 10 से 15 रुपये के बीच रखा गया है। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यूपीआई और नकद भुगतान विकल्पों के माध्यम से यात्री टिकट खरीद सकते हैं। यह शटल बस सेवा सोमवार से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक उपलब्ध होगी। इसके अलावा दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक बस सेवा संचालित की जाएगी।

 

 

<><><> 

 

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का अभियान 30 जून से शुरू होगा। निर्वाचन आयोग ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक चलेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता को सूची में शामिल किया जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न रह जाए।

 

 

<><><> 

 

 

Tamilnadu Government issued a gazette notification declaring Trichy East Constituency as vacant in the wake of Chief Minister Joseph Vijay resigning the seat. He contested in two seats and retained the Perambur Seat. According to the gazette  notification issued by Appavau,the earlier Speaker, on May 10, he accepted Vijay’s resignation as per Article 190 (3) (b) of the Indian Constitution and declared the seat vacant from the date of resignation. The notification would be sent to the ECI and elections will be held for Trichy East within six months.

 

 

<><><> 

 

 

At Least 17 foreign nationals were detained at Chennai and Madurai  airports for allegedly casting their votes in the recently held Assembly elections in Tamilnadu. Immigration officials detained them after noticing the indelible ink marks on their fingers during passport checks. While 15 of them were apprehended at Chennai airport over the past few days when they were about to return to their respective countries. two were detained at Madurai airport. The passengers were natives of Tamilnadu and Puducherry. 

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्र में आज से जनगणना-2027 के अंतर्गत घर-सूचीकरण और आवास जनगणना अभियान शुरू होगा। राज्य सरकार ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित 33 प्रश्नों को पुनः अधिसूचित किया है, जिन पर एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सर्वेक्षण किया जाएगा। जनगणना कर्मी प्रत्येक घर जाकर अपने आधिकारिक मोबाइल उपकरणों में स्थापित मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आवास की स्थिति, घरेलू सुविधाओं और संपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। जिन नागरिकों ने अपने घरों के लिए स्व-गणना पूरी कर ली है, उनसे अनुरोध है कि सत्यापन और प्रक्रिया के सुचारू रूप से संपन्न होने के लिए वे जनगणना कर्मियों के साथ अपना स्व-गणना पहचान (आईडी) नंबर साझा करें। राज्य सरकार ने नागरिकों को यह भी आश्वासन दिया है कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई सभी व्यक्तिगत और घरेलू जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

<><><> 

 

 

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025 में देशभर में लगभग 22,500 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए। कल मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीओटी के मुंबई एलएसए के अतिरिक्त महानिदेशक आशीष पाठक ने बताया कि इनमें महाराष्ट्र से दर्ज 1,100 करोड़ रुपये के मामले भी शामिल हैं। 17 मई को मनाए जाने वाले विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर, श्री पाठक ने कहा कि पिछले वर्ष 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन पर 30 लाख शिकायतें दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि डीओटी ने 34 लाख संदिग्ध मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट किया है, 22 लाख फर्जी हैंडसेट ब्लॉक किए हैं और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 1697 लाख से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट निष्क्रिय किए हैं। 59 लाख से अधिक संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज किया गया है, जिससे 1,200 से अधिक संगठनों, जिनमें बैंक और कानून प्रवर्तन एजेंसियां शामिल हैं, को जोड़कर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोका गया है। अधिकारी ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध संदेशों, कॉलों या इसी तरह के संचार पर आँख बंद करके भरोसा न करने का आग्रह किया।

 

 

<><><> 

 

 

Karnataka Minister for Electronics, IT and Biotechnology Priyank Kharge has expressed his strong commitment to encourage drone economy. The state, he informed, will adopt necessary infrastructure, policy and real world adoption mechanisms to contribute significantly to India’s drone economy. He was speaking after a high level meeting with the drone industry in Bengaluru yesterday. The minister spoke about creating shared testing facilities, simplifying regulatory pathways and enabling a strong ecosystem for start-ups and industry to innovate and scale up their operations. He proposed a dedicated drone flight testing facility near Bengaluru. He mooted an idea of the annual Bengaluru Drone Festival which can have drone racing, hackathons, exhibitions and display shows.

The Karnataka Medical Education Additional Chief Secretary Mohammed Mohsin has announced that guidelines for a better and effective use of Aritificial Intelligence will be released within his department.

 

 

<><><> 

 

 

मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कल कोलकाता के SSKM अस्पताल में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधीक्षकों और प्राचार्यों ने भी भाग लिया। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन और प्रगति पर भी चर्चा की गई।

 

 

<><><> 

 

 

The Engineering Export Promotion Council of India held a roadshow in Hyderabad yesterday to promote the Pharma MachTech and LabNext Expo 2026. The expo will be held in September in New Delhi. It will showcase pharmaceutical machinery and laboratory equipment from across India. The event will bring together manufacturers, exporters, and global buyers. A top government official, Shri Akshay S.C., Joint Director General of Foreign Trade, attended the roadshow. He said India’s pharmaceutical growth depends on strong steel and manufacturing industries. He urged manufacturers to produce more specialized machinery locally instead of importing it. India exports pharmaceutical machinery but imports more than it sells. The roadshow discussed new technologies like smart manufacturing and automation.

 

 

<><><> 

 

 

श्रोताओं आप सुन रहे हैं कार्यक्रम आज सवेरे आकाशवाणी एफएम गोल्ड पर जया और शगुन के साथ। कार्यक्रम का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए, अब जानते हैं कि आज मेट्रोज में मौसम कैसा रहने वाला है। सबसे पहले बात दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम की।

  • राजधानी दिल्‍ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा।। शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
  • मुम्बई में आज मुख्‍यत: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।
  • और कोलकाता में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

और अब, चेन्‍नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के मौसम का हाल जानते हैं

Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 27 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

Bengaluru is also expected to have Thunderstorm with rain. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.

Hyderabad is expected to Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning. The temperature will hover between minimum of 29 degree and a maximum of 41 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

और श्रोताओं अब वक्त गया है अतीत के उस पार उन प्रमुख घटनाओं को याद करने का, जिन्होंने आज के दिन अपनी एक विशेष पहचान दर्ज की।

अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस: विज्ञान, संस्कृति और कला में प्रकाश की भूमिका को रेखांकित करने के लिए हर साल 16 मई को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।

1929 – The first-ever Academy Awards were handed out in Hollywood, California, with about 270 people in attendance.

1966 – The political and social campaign known as the Cultural Revolution officially began in China with the publication of the “May 16 Notification” issued by Mao Zedong.

16 मई 1975: सिक्किम औपचारिक रूप से राजशाही समाप्त कर भारत का 22वां राज्य बना था।

1975 – Japanese mountaineer Junko Tabei made history as the first woman to reach the summit of Mount Everest. This milestone stands as one of the most famous and inspiring events on this day.

16 मई 1996: भारतीय जनता पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार देश के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

1991 – Queen Elizabeth II of the United Kingdom addressed a joint session of the United States Congress, becoming the first British monarch to do so.

 

 

<><><> 

 

 

और अब समय है उन प्रमुख व्यक्तियों को याद करने का जिनकी आज है- पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन…..

 

 

<><><> 

 

 

The Ministry of Culture organized the Birth Centenary Celebrations and a One-Day National Seminar on Contributions of Acharya Shri Dinesh Chandra Joshi in the Field of Sanskrit and Indian Culture in New Delhi yesterday. The Ministry said that several commemorative programmes, academic seminars, cultural events, exhibitions, and spiritual gatherings across the country have been held since the 11th of last month. It will last till 11th April of next year in honour of  Eminent Sanskrit Scholar. It stated that despite the severe hardships of a remote mountainous region and limited resources, Acharya Joshi emerged as a radiant torch-bearer of Indian culture through his scholarship, austerity, spiritual discipline, and unwavering determination. 

 

 

<><><> 

 

 

आज जयंती है असम के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, वकील और आदिवासी जननेता भीमबर देउरी की, जिन्हें मुख्य रूप से असम को पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में विलय होने से बचाने और वहां के स्वदेशी जनजातीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 16 मई 1903 को असम के शिवसागर जिले के एक गरीब देओरी जनजातीय परिवार में हुआ था। 1932 में उन्होंने असम प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान (First Rank) प्राप्त किया, लेकिन औपनिवेशिक भेदभाव के कारण अंग्रेजों ने उन्हें नियुक्त नहीं किया। इस घटना ने उन्हें सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों की ओर धकेल दिया।

 

 

<><><> 

 

 

फणी मजूमदार (28 दिसंबर 1911 – 16 मई 1994) हम याद कर रहे हैं, भारतीय सिनेमा के शुरुआती सुनहरे दौर के एक अत्यंत सम्मानित और दिग्गज फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक (Screenwriter) और निर्माता रहे, फणी मजूमदार को, आज उनकी पुण्यतिथि है। उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, मैथिली, अंग्रेजी, और चीनी (सिंगापुर) जैसी विभिन्न भाषाओं में फिल्मों का निर्माण कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी।

  फणी मजूमदार को समाज के यथार्थ और संगीतमय ड्रामा को पर्दे पर बहुत खूबसूरती से उतारने के लिए जाना जाता है। 1938 में न्यू थिएटर्स के बैनर तले बनी बनी फिल्म स्ट्रीट सिंगर उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। महान गायक अभिनेता के.एल. सहगल और कानन देवी अभिनीत इस फिल्म का गाना “बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए” आज भी अमर है।

Phani Majumdar will always be remembered as a legendary filmmaker and screenwriter who helped shape early Indian cinema with films like “Street Singer, “Tamasha”, “Goonj”, Akashdeep, Kaajal, and Oonche Log.

मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर का एक मधुर युगल (Duet) गीत

सुनते हैं आशा भोंसले और मन्ना डे द्वारा गाया गया एक मार्मिक गीत, फिल्म ऊंचे लोग से-

 

अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में वे भारतीय टेलीविजन से जुड़े और दूरदर्शन के दो बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों की पटकथा लिखी और निर्देशन किया:

 

Our Trees (अवर ट्रीज़): पर्यावरण और प्रकृति पर आधारित एक सुंदर वृत्तचित्र श्रृंखला।

धोबी आया (Dhobi Aaya): बच्चों के लिए बनाया गया एक बेहद अनूठा और मनोरंजक शो

 

 

<><><> 

 

 

Jean Reinhardt (23 January 1910 – 16 May 1953),  jazz guitarist and composer who lived most of his life.  He was one of the first major jazz talents to emerge in Europe and has been hailed as one of its most significant exponents.

 

 

<><><> 

 

 

 विजया मुले (16 मई 1921 – 19 मई 2019)  आज जयंती है भारत की एक बेहद सम्मानित वृत्तचित्र (Documentary) फिल्म निर्माता, फिल्म इतिहासकार, शिक्षाविद और शोधकर्ता विजया मुले की। फिल्म जगत में उन्हें प्यार से ‘अक्का’ (बड़ी बहन) कहा जाता था। दूरदर्शन पर बचपन बिताने वाली पीढ़ी उन्हें हमेशा “एक चिड़िया, अनेक चिड़िया” जैसे कालजयी और शिक्षाप्रद एनिमेटेड गीत की रचना के लिए याद रखती है।

 

 बॉम्बे में जन्मीं विजया 1940 के दशक में अपने पति के तबादले के कारण वे पटना चली गईं, जहाँ उन्होंने रविवार की सुबह रियायती दरों पर अंग्रेजी फिल्में देखना शुरू किया। यहीं से उनके भीतर सिनेमा को लेकर एक गहरी समझ और लगाव पैदा हुआ।

 

 

एक अनेक और एकता’ (1974) विजया मुले द्वारा निर्देशित और लिखित एक बेहद प्रसिद्ध शॉर्ट एनिमेटेड फिल्म है, जिसे भारत सरकार के शैक्षिक प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए तैयार किया गया था। इस फिल्म का मुख्य गीत “एक चिड़िया अनेक चिड़िया… दाना चुगने आए चिड़िया” बच्चों को ‘विविधता में एकता’ और सामूहिकता की ताकत सिखाने का एक ऐतिहासिक माध्यम बना। इस ऐतिहासिक और शैक्षणिक काम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

 

Remembering documentary filmmaker and film historian Vijaya Mulay on her birth anniversary. Recognised as one of the pioneers of the film society movement in India, she is remembered for her documentaries and educational communication. Revisit an excerpt from her National Award-winning animation film Ek Anek Aur Ekta.

 

 

<><><> 

 

 

पद्मश्री माणिक वर्मा (16 मई 1926 – 10 नवंबर 1996) आज ही जयंती है, पद्मश्री माणिक वर्मा की। वो भारत की अत्यंत प्रतिष्ठित और दिग्गज शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय गायिका थीं।

माणिक वर्मा केवल शुद्ध शास्त्रीय संगीत (ख्याल) तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने ठुमरी, मराठी नाट्य संगीत, भावगीत और भक्तिगीत (भजन) गाकर आम संगीत प्रेमियों के दिलों में भी खास जगह बनाई। पुणे आकाशवाणी द्वारा प्रसारित ऐतिहासिक संगीत कार्यक्रम ‘गीत रामायण’ में वे लता मंगेशकर और सुधीर फड़के जैसे दिग्गजों के साथ मुख्य गायिकाओं में शामिल थीं।

 

 

<><><> 

 

 

Vicky Kaushal is an Indian actor who works in Hindi films. Known for his work across a range of genres, he has received several accolades,

 

 

<><><> 

 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8:15 AM. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><> 

 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.