September 20, 2025 10:00 AM

views 31

जम्मू और कश्मीर राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 11वीं की स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तारीख़ें जारी की

जम्मू और कश्मीर राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 11वीं की स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तारीख़ें जारी कर दी हैं। 10वीं और कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 10 सितंबर, 2025 को होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी।     अब 11वीं की परीक्षा 25 सितंबर को और 10वीं की परीक्षा 26 सितंबर को ...

September 20, 2025 9:04 AM

views 41

मणिपुर: विष्णुपुर ज़िले में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत

मणिपुर में विष्णुपुर ज़िले में, कल अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई। घटना के समय 33 असम राइफल्स के जवान राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के नामबोल सबल लेइकाई से गुज़र रहे थे। पहले यह इलाक़ा सशस्त्र बल विशेष सुरक्षा कानून के दायरे में आता था।   हमले में 5 जवान घायल भी हु...

September 20, 2025 8:44 AM

views 54

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। वे लगभग इसी समय गया जी पहुंच रही हैं। वे विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी।   गयाजी में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पिंडदान और तर्पण करने आ रहे हैं।

September 20, 2025 8:41 AM

views 63

भारत ने आतंकवाद से निपटने के लिए विश्व समुदाय से प्रयास तेज़ करने की अपील की

भारत ने हर तरह के आतंकवाद से निपटने के लिए विश्व समुदाय से अपने प्रयास तेज़ करने की अपील की है। भारत ने कहा है कि दुनिया आतंकवाद, पाकिस्तान और सेना के बीच के गठजोड़ से परिचित है। पाकिस्तान में आतंकी गुटों के ताज़ा वीडियो के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस ...

September 20, 2025 8:35 AM

views 21

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है फिल्म “चलो जीते हैं”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म "चलो जीते हैं" देश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के  बचपन की एक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में, स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रभावित होकर किशोरवय ...

September 20, 2025 8:27 AM

views 63

एशिया कप: भारत ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान को 21 रन से हराया

एशिया कप क्रिकेट में, भारत ने अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में कल ओमान को 21 रन से हरा दिया। अबूधाबी में पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में, ओमान की टीम 4 विकेट पर 167 रन ही बना पाई। 56 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।     इसी मैच में, अ...

September 20, 2025 8:24 AM

views 25

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संबोधन की अनुमति के पक्ष में किया मतदान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र में, फलस्‍तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संबोधन की अनुमति के पक्ष में मतदान किया है। 193 सदस्‍य देशों में से 145 ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। अमरीका और इस्राइल ने प्रस्ताव का विरोध किया। हाल ही में, अमरीका ने संयुक्त ...

September 20, 2025 8:14 AM

views 30

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज एक दिवसीय गुजरात दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज एक दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे भावनगर में समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में भाग लेंगे और लगभग 34 हजार 200 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और शुभारंभ करेंगे। इनसे समुद्रतटीय, प्राकृतिक गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क संपर्क और चिकित्‍सा क्षेत्र को लाभ होगा। आज...

September 20, 2025 8:07 AM

views 43

भारत को एक बार फिर से चुना गया विश्व डाक संघ की प्रशासनिक परिषद का सदस्य

भारत एक बार फिर विश्व डाक संघ की प्रशासनिक परिषद का सदस्य चुन लिया गया है। संचार मंत्रालय ने कहा कि इससे भारतीय डाक व्यवस्था के सुधारों और डिजिटल पहलों में विश्व समुदाय के विश्वास का पता चलता है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस उपलब्धि से प्रधानमंत्री न...

September 20, 2025 7:21 AM

views 101

कोई भी व्‍यक्ति ऑनलाइन किसी का वोट नहीं हटा सकता: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्‍यक्ति ऑनलाइन किसी का वोट नहीं हटा सकता और कर्नाटक के अलंद में भी किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया गया है। आयोग ने बताया कि 2023 में, नाम हटाने के संदिग्ध प्रयास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आयोग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सुनवाई का अवसर द...