May 12, 2024 2:57 PM

views 26

रांचीः चोरों ने दुकान का शटर काटकर नकदी सहित लाखों रुपये का समान चुरा लिया

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 2 मार्केट से चोरों ने गैस कटर से एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर नकदी सहित लाखों रुपये का समान चुरा लिया। कल देर रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर दुकान का ग्रिल और शटर काटा। फिर दुकान से 25 लाख रुपये के मोबाइल और पांच लाख पचास हजार रुपये नकद लेकर ...

May 12, 2024 2:55 PM

views 30

देवघरः पालोजोरी-बसबुटिया मुख्य-मार्ग पर बीती देर रात ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चियों की मौत

देवघर स्थित पालोजोरी-बसबुटिया मुख्य-मार्ग पर बीती देर रात ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चियों की मौत हो गयी और चौदह अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे में सात लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

May 12, 2024 2:54 PM

views 27

पूर्वी सिंहभूमः आबकारी विभाग ने लगभग 1100 लीटर महुआ जब्त किया

पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित काशीडीह गांव के जंगल से आबकारी विभाग ने लगभग 1100 लीटर महुआ जब्त किया है। विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी ने बताया कि बरामद महुआ का बाजार मूल्य करीब सत्ताईस हजार रुपये है।

May 12, 2024 2:53 PM

views 37

हजारीबागः करंट लगने से एक हाथी की मौत

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित चुटियारो गांव में करंट लग जाने से आज एक हाथी की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खेतों में लगे टमाटर खाने के लिए हाथी खेत के अंदर गया था, जिसके बाद खेत से निकलने के क्रम में हाथी का सूंड़ बिजली की तार में सट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

May 12, 2024 2:53 PM

views 22

एनटीए ने यूजीसी-नेट की जून में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी-नेट की जून में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अब 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन में संशोधन 18 से 20 मई तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

May 12, 2024 2:51 PM

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को गिरिडीह के बिरनी में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को गिरिडीह के बिरनी में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यहाँ आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने बताया कि प्रधानमंत्री 14 मई को दोपहर बाद करीब एक बजे बिरनी आएंगे। यहाँ प्रधानमंत्री तीन जिलों कोडरमा, हजारीबाग और गिरिड...

May 12, 2024 2:50 PM

views 23

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कल लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले मतदाताओं से अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहण करते हुए मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। श्री राजीव कुमार ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही देश में नियमित रूप से सुच...

May 12, 2024 2:49 PM

views 21

मुख्य निर्वाचन पदधिकारी के0 रवि कुमार ने आज लातेहार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

मुख्य निर्वाचन पदधिकारी के0 रवि कुमार ने आज लातेहार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने पहली बार मतदान करने के लिए उत्साहित युवा मतदाताओं से भी मुलाकात की। मौके पर  लातेहार की उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिम...

May 12, 2024 2:49 PM

views 30

चौथे चरण के लिए मतदान केंद्रों के लिए सभी कर्मी हुए रवाना

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत कल होने वाले मतदान को लेकर आज मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। कल लोहरदगा, खूंटी, सिंहभूम और पलामू में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। इससे पहले कल दूर-दराज के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को रवान...

May 12, 2024 2:47 PM

views 28

सुपर डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेकॉन की टीम ने सेल को हराकर खि़ताब अपने नाम किया

रांची जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केंद्र सरकार के संस्थान मेकॉन की टीम ने स्टील ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया, सेल को हराकर खि़ताब अपने नाम कर लिया। रांची में कल खेले गए इस मैच में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने आर एन्ड डी सेल को छह विकेट से हरा दिया। झारखण्ड स...