May 12, 2024 8:06 PM

views 41

तेलंगाना में कल सभी सभी 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, चुनावी अखाड़े में 525 उम्मीदवार

तेलंगाना में तीन करोड़ 32 लाख 32 हजार मतदाता हैं, जिसमें एक करोड़ 67 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। ये सभी कल राज्य की 17 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट के लिए मतदान कर सकेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य की वामपंथी उग्रवाद प्रभावित 13 सीटों पर शाम चार बजे तक ही मतदान हो...

May 12, 2024 7:41 PM

views 45

दिल्ली में चुनाव प्रचार ने पकड़ा ज़ोर, कहीं रोड शो तो कहीं जनसभाओं के जरिए वोटरों को लुभा रहे उम्मीदवार

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार में लगातार तेज होता जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्‍याशियों के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और जनता का समर्थन मांग रहे हैं। इस बार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है और दोनों...

May 12, 2024 7:38 PM

views 34

एनसीआरटीसी ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण – 2024 शुरू, 15 जून तक यात्री ले सकेंगे हिस्सा

  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आर आर टी एस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रेल में यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम - एनसीआरटीसी ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण - 2024 शुरू किया है। यह सर्वेक्षण 15 जून तक चलेगा। आरआरटीएस के आधिकारिक ऐप कनेक्ट और वेबसाइट के म...

May 12, 2024 7:37 PM

views 45

दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर दिल्ली यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने आंकड़े जारी कर बताया है कि इस वर्ष पहली जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, प्रदूषण नियमों का ...

May 12, 2024 8:54 PM

views 46

पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने तोड़ा अपना ही विश्व कीर्तिमान, माउंट एवरेस्ट पर 29वीं बार चढ़े

  नेपाल के जाने माने पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक बार चढ़ने का अपना ही विश्व कीर्तिमान तोड़ दिया है। 54 वर्षीय यह पर्वतारोही रविवार सुबह आठ हजार आठ सौ 49 मीटर ऊंचे इस शिखर पर 29वीं बार पहुंचे। सेवन समिट ट्रैक्स द्वारा आयोजित इस पर्वतारोही अभियान में बीस पर्वतारोही शाम...

May 12, 2024 5:59 PM

views 38

पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में एसटी समुदाय के बजट में कई गुना बढ़ोतरी की है- पीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी

  पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में अनुसूचित जनजाति समुदाय के बजट में कई गुना वृद्धि की गई है। अनुसूचित जनजाति समुदाय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज आरामबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्‍मीदवार के पक्ष ...

May 12, 2024 5:47 PM

views 36

सपा की नई सूची, मिर्जापुर से रमेश बिंद तो रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटेलाल खरवार को टिकट

उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने मिर्जापुर से रमेश बिंद को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। इससे पहले सपा ने इस सीट से राजेन्‍द्र बिंद को टिकट दिया था। लेकिन, भदोही से भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश बिंद के सपा म...

May 12, 2024 5:13 PM

views 42

इंडोनेशिया, अफगानिस्‍तान और ब्राजील में बाढ़ का कहर, सैकड़ों लोगों की मौत

  इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश से आई भीषण बाढ़ और भू-स्‍खलन से 28 लोगों की मौत हो गई और चार लोग लापता हैं। अफगानिस्‍तान में भी बाढ़ से करीब तीन सौ पन्‍द्रह लोगों की मृत्‍यु हो गई जबकि, सोलह सौ से अधिक लोग घायल हैं। इस बाढ़ से अफगानिस्‍तान के कई प्रांत प्रभावित हुए हैं। अफ...

May 12, 2024 5:09 PM

views 28

दक्षिण गजा में इस्रायल और तेज करेगा हमले, रफा शहर को खाली करने का जारी किया आदेश

  दक्षिण गजा में हमले बढ़ाने के उद्देश्‍य से इस्रायली सेना ने रफा शहर को खाली करने के नए आदेश जारी किये हैं। यह आदेश मध्‍य रफा और अन्‍य क्षेत्रों पर भी लागू होंगे। अंतर्राष्‍ट्रीय समूह ने इन आदेशों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस्रायली सेना ने बताया है कि अब तक करीब तीन लाख लोग पलायन कर चुके हैं।...

May 12, 2024 4:55 PM

views 24

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल 96 सीटों पर वोटिंग, 1717 उम्मीदवारों की किस्मत होगी ईवीएम में बंद

  लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में नौ राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, बिहार की 5, झारखण्‍ड और ओडिशा की चार-चार सीटों और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक ...