October 19, 2024 1:21 PM

views 21

जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में आतंकवादियों ने की एक विक्रेता की निर्मम हत्या, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की घटना की निंदा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कल आतंकवादियों द्वारा एक विक्रेता की निर्मम हत्या किये जाने की निंदा की है। मृतक अशोक चौहान बिहार का निवासी था। एक प्रेस विज्ञप्ति में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि समूचा राष्ट्र मृतक के परिजनों के साथ हैं।   उन्होंन...

October 19, 2024 12:54 PM

views 30

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल आएंगे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी, आगमन को लेकर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। कल प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुयी, जिसमें तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री के आगमन...

October 19, 2024 12:49 PM

views 25

बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित तीस आरोपियों के घरों को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित तीस आरोपियों के घरों को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू हो गयी है। कल शाम लोक निर्माण विभाग ने सभी के घरों पर नोटिस चस्पा किया। विभाग का दावा है कि संबंधित घर अतिक्रमण कर बनाये गये हैं। विभाग का कहना है कि महराजगंज कस्बे से निकलने वाली सड़क को चौड़ा किया जाना है...

October 19, 2024 12:43 PM

views 24

प्रदेश में अब खाद्य पदार्थो मे मिलावट के साथ-साथ रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया और फंगस की भी जांच की जाएगी

प्रदेश में अब खाद्य पदार्थो मे मिलावट के साथ-साथ रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया और फंगस की भी जांच की जाएगी। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि किन कारणों से फूड प्वाइजनिंग होती है। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रयोगशालाओं में होने वाली केमिकल जांच में सिर्फ मिलावट का पता चलता है, बैक...

October 19, 2024 12:41 PM

views 31

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद हुए सिपाहियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर इक्कीस अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद हुए सिपाहियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोत्तरी सहित उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। स्मृति दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित होने वा...

October 19, 2024 12:39 PM

views 33

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने उच्च शिक्षा, लोक निर्माण, प्रशासनिक सुधार विभाग सहित नौ विभागों में 109 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा, लोक निर्माण, प्रशासनिक सुधार विभाग सहित नौ विभागों में  109 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक चलेगी। आवेदन सुधार और संशोधन 25 नवम्बर तक किया जा सकेगा।

October 19, 2024 12:26 PM

views 36

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मण्डल ने उज्जैन, पीथमपुर, भोपाल, जबलपुर एवं सतना में 05 आदर्श श्रम केन्द्र विकसित करने का लिया निर्णय

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल ने प्रदेश में उज्जैन, पीथमपुर, भोपाल, जबलपुर एवं सतना में 05 आदर्श श्रम केन्द्र विकसित करने का निर्णय लिया है। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि श्रम कल्याण मण्डल की अंतिम संस्कार सहायता योजना का लाभ केवल श्रमिक को मिलता था, जिसका विस्ता...

October 19, 2024 12:20 PM

views 26

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल मैगजीन लक्स-लाइफ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को किया सम्मानित, इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड 2024 से नवाजा

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल मैगजीन लक्स-लाइफ द्वारा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मरीन टूरिज्म अवॉर्ड में ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड 2024’ से सम्मानित किया है। मरीन टूरिज्म अवार्ड्स 2024 में पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देने वाली दुनिया की सबसे उल्लेखनीय टूरिज्म अनुभव व्यवसायों की उपलब्धियों को स...

October 19, 2024 12:15 PM

views 38

प्रदेश में फार्मा पॉलिसी बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मा पॉलिसी बनाई जाएगी। वे कल मुंबई में इंडिया केम- 2024 के 13वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केमिकल, फार्मा, पेट्रो-केमिकल और प्लास्टिक जैसे उद्योगों के लिए बेहतरीन इको-सिस्टम मौजूद है। वर्ष 2023-24 में 11 हजार 889 करोड़ रुपये के फार्...

October 19, 2024 11:48 AM

views 35

प्रदेश में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भरपूर भंडार, जनजातीय भाई-बहनों के पास प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और औषधीय पेड़-पौधों के ज्ञान का खजाना: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रदेश में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भरपूर भंडार है और जनजातीय भाई-बहनों के पास प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और औषधीय पेड़-पौधों के ज्ञान का खजाना मौजूद हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि आयुर्वेद के फायदों के बारे में आमजनों को जागरूक करें।   राज्यपाल कल पंडित उद्धव...