October 19, 2024 5:36 PM

views 35

अगले साल हेली सेवा के जरिए श्रद्धालु कर सकेंगे यमुनोत्री धाम की यात्रा

आगामी यात्रा सीजन में तीर्थयात्री अब हेली सेवा के जरिए यमुनोत्री धाम की यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए धाम में गरुड़ गंगा के पास हेलीपैड के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है और उसके समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। शासन ने हेलीपैड निर्माण के लिए करीब 60 लाख का बजट स्वीकृत कर इसकी जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंप दी...

October 19, 2024 5:35 PM

views 32

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त बिमला लकड़ा ने बताया कि हाकाई गांव में बंद पड़े एक मकान से भारी मात्रा में स्पिरिट, शराब, ढक्कन एवं बोतल समेत शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गयी है।

October 19, 2024 5:33 PM

views 21

जामताड़ा जिले में पुलिस ने लूटकांड में शामिल छह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया

जामताड़ा जिले में पुलिस ने लूटकांड में शामिल छह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारीब ने बताया कि 30 सितंबर को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के गबड़ा पुल के समीप इन अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति से  2 लाख 30 हजार रुपए की लूट की ग...

October 19, 2024 5:33 PM

views 18

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने देवघर जिले से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी हैं। देशभर के 156 साइबर अपराध के मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आयी है।

October 19, 2024 5:33 PM

views 23

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मधु कोड़ा को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार किया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मधु कोड़ा को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें श्री कोड़ा ने कोयला घोटाला मामले में उन्हें निचली अदालत से दोषी ठहराये जाने के फैसले को रद्द करने की मांग की थी।   हाईकोर्ट से याचिका खारि...

October 19, 2024 5:32 PM

views 37

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में वाहन चेकिंग अभियान तेज

विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। धनबाद जिले की सीमा पर बने विभिन्न चेक पोस्ट पर जांच के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से 16 लाख 43 हजार रुपए से नगद बरामद किये गये हैं।   जांच के क्रम में वाहनों से शराब भी जब्त की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ...

October 19, 2024 5:32 PM

views 18

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ और अक्रामक हो गयी

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ और अक्रामक हो गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।   श्री मरांडी ने यह भी कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवाओं को प्रत...

October 19, 2024 5:31 PM

views 28

विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर इंडि-गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच विचार-विमर्श जारी

विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर इंडि-गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच विचार-विमर्श जारी है। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इंडि गठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए आज रांची पहुंच रहे हैं। &nb...

October 19, 2024 5:30 PM

views 28

नयी दिल्ली में बुलायी गयी कांग्रेस पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

कांग्रेस पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक कल नयी दिल्ली में बुलायी गयी है। बैठक में पार्टी प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रुप दिया जायेगा। पार्टी के चुनाव प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची पार्टी हाईकमान को भेज दी गयी है।   केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्य...

October 19, 2024 5:30 PM

views 26

झारखंड में भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा का गठजोड़ टिकने वाला नहींः झामुमो

झामुमो ने कहा है कि झारखंड में भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा का गठजोड़ टिकने वाला नहीं है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि भाजपा और आजसू प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही एनडीए बिखर जायेगा।