October 19, 2024 7:26 PM

views 28

75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का हुआ समापन

75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आज  शक्तिपीठ दन्तेवाड़ा से आई मावली माता की डोली और मां दन्तेश्वरी के छत्र की विदाई के साथ समापन हो गया। राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, पुलिस जवानों ने माई ...

October 19, 2024 7:25 PM

views 42

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। दरिमा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।   इस एयरपोर्ट को तिरालीस करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया गया है। प्रदेश में राजधानी र...

October 19, 2024 7:24 PM

views 26

नारायणपुरः माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद

नारायणपुर जिले में आज माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, दो अन्य जवान घायल हुए हैं।     हमारे संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ओरछा थाना क्षेत्र के मोहंदी और इरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम तलाशी अभि...

October 19, 2024 7:22 PM

views 40

रायपुर में चल रही 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में अब तक 101 मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर

रायपुर में चल रही 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में अब तक 101 मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर हैं। छत्तीसगढ़ इस प्रतियोगिता में अभी तक इंक्यावन स्वर्ण, सत्ताईस रजत और तेईस कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है।   वहीं, केरल साठ पदक के साथ दूसरे और मध्यप्रदेश की टीम सैंतीस पदक जीतकर...

October 19, 2024 7:21 PM

views 25

तेलीबांधा-गोलीकांड के आरोपी अमन साहू को पुलिस ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के अमन साहू को पुलिस ने आज रिमांड खत्म होने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे अट्ठाईस अक्टूबर तक जेल भेज दिया है। बताया गया है कि पुलिस ने अमन साहू की और रिमांड नहीं मांगी। 

October 19, 2024 7:19 PM

views 31

कुसमुंडा परियोजना में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की

एसईसीएल बिलासपुर की मेगा कुसमुंडा परियोजना में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहता था।   उन्होंने बताया कि बीती रात ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस रायफल ए...

October 19, 2024 7:18 PM

views 40

राजनांदगांव जिले के गांवों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र खोलने की तैयारी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जिला अस्पताल और सामुदायिक केन्द्रों के बाद अब गांवों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र खोलने की तैयारी है। इन केन्द्रों में मरीजों को सस्ती दर पर जीवनरक्षक दवाइयां मिलेंगी।   इसका संचालन रेडक्रॉस सोसायटी या जीवनदीप समिति...

October 19, 2024 7:17 PM

views 29

दुर्ग पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया

दुर्ग पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक सौ तीन नग ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किया गया है। जब्त सिलेंडर की कीमत दस लाख रूपए से अधिक बताई गई है। आरोपी कंपनी से सिलेंडर चोरी कर रायपुर में बेचा करते थे।

October 19, 2024 7:15 PM

views 37

राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाली केशकाल घाटी की सड़कों के रखरखाव का कार्य शीघ्र शुरू होगा

राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाली केशकाल घाटी की सड़कों के रखरखाव का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट की तैयारी की जा रही है। केशकाल घाटी में सड़कों के रखरखाव का कार्य पूर्ण होने तक डायवर्ट मार्ग से ही आवागमन होगा।   गौरतलब है कि केशकाल घाटी की सड़कों की हालत खराब होन...

October 19, 2024 7:15 PM

views 62

छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा

छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो पच्चीस वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चें पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह ...