December 16, 2024 9:58 PM

views 17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पांँच-दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी में एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगी।

December 16, 2024 9:57 PM

views 33

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा-संपदा दिवस के अवसर पर रक्षामंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए। श्री सेठ ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि इससे अन्य लोगों को भी कड़ी मेहनत करने और लोगों की बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

December 16, 2024 9:53 PM

views 14

पिछले दस वर्षों में देशभर में 97 नए ईएसआई अस्पतालों को मंजूरी दी गई

पिछले दस वर्षो में देशभर में 97 नए ईएसआई अस्पतालों को मंजूरी दी गई है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह बात कही।

December 16, 2024 9:44 PM

views 12

सरकार ने ई-एनडब्ल्यूआर आधारित प्रतिज्ञा वित्त-पोषण के लिए ‘ऋण गारंटी योजना’ शुरू की

सरकार ने 'ई-एनडब्ल्यूआर आधारित प्रतिज्ञा वित्त-पोषण के लिए ऋण गारंटी योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत, किसान अब अपनी उपज के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को भण्‍डारण विकास और विनियमन प्राधिकरण के साथ पंजीकृत गोदामों में अपनी उपज जमा करने के बाद, एक इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीद जा...

December 16, 2024 9:36 PM

views 20

मध्य-दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अधिक बढ़ने की संभावना है

मध्य दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अधिक बढ़ने और अगले दो दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है।       मौसम विभाग ने कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश तथा  बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। रायलसीमा में कुछ स्था...

December 16, 2024 9:32 PM

views 20

अमित शाह के रायपुर दौरे के दौरान दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे के दौरान दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड- एनडीडीबी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उत्...

December 16, 2024 9:29 PM

views 15

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शीत-लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पूर्वी राजस्थान में शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी शीत लहर की स्थिति बनी रहने की आशंका है।  ...

December 16, 2024 9:47 PM

views 10

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्‍ली में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुराकुमारा दिसानायके से मुलाकात की

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्‍ली में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुराकुमारा दिसानायके से मुलाकात की। उन्‍होंने इतिहास और संस्‍कृति की मजबूत नीव पर निर्मित भारत और श्रीलंका की बहु-आयामी भागीदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

December 16, 2024 9:21 PM

views 108

पीएम श्री योजना के अन्‍तर्गत 620 जवाहर नवोदय विद्यालय विकसित करेगी सरकार

शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सरकार पीएम श्री योजना के अन्‍तर्गत 620 जवाहर नवोदय विद्यालय विकसित करेगी, जिसका उद्देश्य मौजूदा विद्यालयों में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।       केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पिछले प...

December 16, 2024 9:15 PM

views 12

रबी फसलों की बुवाई 558 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई

केन्‍द्र सरकार ने बताया कि रबी फसलों की बुवाई पांच सौ 58 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई है। कृषि मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि गेहूं की बुवाई 293 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में की गई है।   दलहन की खेती एक करोड 23 लाख 27 हजार हेक्टेयर, और मोटे अनाज की बुवाई 38 लाख 75 हजार हेक्टेयर ...