December 17, 2024 4:58 PM

views 15

आग से दो मंजिला आवासीय भवन जलकर राख

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भटवाड़ी तहसील के सिल्ला गांव में दो मंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग से आसपास की कुछ भवनों को भी नुकसान पहुंचा है।   उत्तरकाशी से हमारे सहयोगी ने बताया कि आग फैलने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इन भवनों को पहले ही ...

December 17, 2024 4:57 PM

views 22

नैनीताल जिले में 107 वाहनों का चालान, 5 व्यावसायिक वाहन जब्त

नैनीताल जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने जिले के विभिन्न मोटर मार्गों पर जांच अभियान चलाकर 107 वाहनों के चालान कर 5 व्यावसायिक वाहनों को जब्त किया है। प्रवर्तन दल ने हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल, हल्द्वानी-लालकुआं, हल्द्वानी-रुद्रपुर और हल्द्वानी-कालाढूंगी मोटर मार्गों पर ये कार्यवाह...

December 17, 2024 4:57 PM

views 18

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान विभिन्न चिकित्सालयों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। डाॅ रावत ने द्वाराहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सक सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री ने रानीखेत ...

December 17, 2024 4:22 PM

views 28

दिल्ली सरकार ने पुरानी डीजल बसों पर एक बार फिर से रोक लगाई

दिल्ली सरकार के ग्रैप-टू नियमों में बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पुरानी डीजल बसों पर एक बार फिर से रोक लगा दी है। इसके बाद अब सिर्फ बीएस-6, सीएनजी या इलेक्ट्रिक बस ही दिल्ली जा सकती हैं।   दिल्ली सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 160 डीजल बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक ...

December 17, 2024 4:22 PM

views 23

उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित स्वस्तिका जोशी

हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा। उन्होंने कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानि करेंगे। स्वस्तिका शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम से जुड़ी हैं और अपने नृत्य से विभिन्न मंचों पर उत्तराखंड का मान बढ़ा चुकी हैं। 

December 17, 2024 4:22 PM

views 16

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के तीन हजार पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचे हिस्सों में आज हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस बीच, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों मे कईं स्थानों पर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।   मैदानी इलाक...

December 17, 2024 4:21 PM

views 13

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकारी नीतियों में आवश्यक संसोधन करने के निर्देश दिए

सचिवालय में विकसित उत्तराखण्ड 2047 के तहत विजन डाॅक्यूमेंट तैयार करने के सम्बन्ध में आज बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा बन रही सरकारी नीतियों की नई परिस्थितियों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया।   मुख्य सचिव ने कहा कि...

December 17, 2024 4:15 PM

views 51

साल 2047 तक विकसित-भारत का लक्ष्‍य पाने के देश के प्रयासों में शिक्षा की महत्‍वपूर्ण भूमिका हैः मुरलीधर मोहोल

नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्‍य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा है कि साल 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्‍य पाने के देश के प्रयासों में शिक्षा की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। आज संसद सत्र से अलग संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि एन डी ए सरकार के सुधारों से शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ी है।   उच्‍च शिक्...

December 17, 2024 4:11 PM

views 16

विश्‍व की नवीकरणीय-ऊर्जा की राजधानी बनने जा रहा है भारतः प्रल्‍हाद जोशी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने आज कहा कि भारत में न केवल ऊर्जा क्रांति हो रही है, बल्कि अब देश विश्‍व की नवीकरणीय ऊर्जा की राजधानी बनने जा रहा है। नई दिल्‍ली में पांचवें सी आई आई अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा सम्‍मेलन और प्रदर्शनी को सम्‍बोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि भारत स्‍वच्‍छ ऊर्ज...

December 17, 2024 4:09 PM

views 56

उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 हजार 865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने शीतकालीन-सत्र के दौरान आज राज्य विधानमंडल में चालू वित्त वर्ष के लिए 17 हजार 865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में बिजली, कृषि और बुनियादी ढांचे सहित प्राथमिक क्षेत्रों के लिए राशि आवंटित की गई है। राज्‍य सरकार ने पर्यटन और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के ल...