April 13, 2025 6:40 PM

views 36

आंध्र प्रदेश: कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में एक पटाखा विनिर्माण कारखाने में विस्फोट में छह लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम गांव में एक पटाखा विनिर्माण कारखाने में आज एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। चार व्‍यक्तियों की मौत विस्फोट स्थल पर हुई और दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सात अन्य लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा...

April 13, 2025 6:40 PM

views 26

शहर के विद्यालयों में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरित विशेष असेंबली सेशन आयोजित किये जाएंगे: दिल्ली मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि शहर के विद्यालयों में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरित विशेष असेंबली सेशन आयोजित किये जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी को डॉ अंबेडकर के विचारों, संघर्षों और योगदान को जानने में मदद मिलेगी। डॉ अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज विधान सभा में आयोजित एक वॉकथॉन पर उन्...

April 13, 2025 6:38 PM

views 24

मध्य म्यांमां में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये

मध्य म्यांमां में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता 5 दशमलव पांच थी। मौसम और जल विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र, 20 किलोमीटर की गहराई पर, मांडले क्षेत्र में वुंडविन शहर से लगभग साढे 14 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। शुक्रवार सुबह भी मध्य म्यांमां में भूकंप आया था। रिक्‍टर पै...

April 13, 2025 6:36 PM

views 23

इस्राइली हवाई हमले में गाजा शहर में पूरी तरह से कार्यरत एक अंतिम चिकित्‍सालय का एक हिस्सा नष्‍ट हो गया 

इस्राइली हवाई हमले में गाजा शहर में पूरी तरह से कार्यरत एक अंतिम चिकित्‍सालय-अल हिलाल बापटिस्‍ट अस्‍पताल का एक हिस्सा नष्‍ट हो गया है। इस्राइली रक्षा बल ने बताया कि इस अस्‍पताल पर हमला इसलिए किया गया क्‍योंकि इसके भीतर हमास द्वारा इस्‍तेमाल में लाया जा रहा कमांड और नियंत्रण केन्‍द्र था। गाजा की नागर...

April 13, 2025 5:13 PM

views 36

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने नई दिल्ली में फिल्म फोरेंसिक पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय-एनएफएसयू ने आज नई दिल्ली में फिल्म फोरेंसिक पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसका उद्देश्य फोरेंसिक विशेषज्ञों, फिल्म निर्माताओं और छात्रों के बीच संवाद तथा सहयोग के लिए एक मंच तैयार करना है। इस अवसर पर लोकसभा सदस्‍य और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि फ...

April 13, 2025 5:11 PM

views 25

पंजाब: फिरोजपुर राज्‍य पुलिस की जवाबी खुफिया शाखा ने डेढ किलोग्राम से अधिक के आरडीएक्‍स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब में फिरोजपुर राज्‍य पुलिस की जवाबी खुफिया शाखा ने डेढ किलोग्राम से अधिक के आरडीएक्‍स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हमारे जालंधर संवाददाता ने बताया कि राज्‍य में 16 ग्रेनेड हमलों के बीच आरडीएक्‍स विस्‍फोटक का बरामद होना चिन्‍ता का कारण बताया जा रहा है। पिछले सात महीनों में राज्‍य के अधिक...

April 13, 2025 5:00 PM

views 18

राजस्व खुफिया निदेशालय ने मिजोरम के बाहरी इलाके में 52 किलोग्राम से अधिक मात्रा में  मेथमफेटामाइन किया जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय ने मिजोरम के बाहरी इलाके में 52 किलोग्राम से अधिक मात्रा में  मेथमफेटामाइन जब्त किया है। इसकी कीमत 52 करोड़ रुपये से अधिक है। इस तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वित्त मंत्रालय ने अनुसार यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि  यह ...

April 13, 2025 8:24 AM

views 42

तीरंदाजी विश्‍वकप: भारत के ऋषभ यादव और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नाम की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक जीता

अमरीका के फ्लोरिडा में, तीरंदाजी विश्‍वकप स्‍टेज-1 के कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में, भारत के ऋषभ यादव और ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नाम की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया है। भारतीय जोड़ी ने कल रात एक रोमांचक मुकाबले में चीनी ताईपेई के हुआंग जाऊ और चेन चीह लुन की जोड़ी को हराकर ख़िताब जीता।     कम्‍...

April 13, 2025 7:46 AM

views 51

मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब जीता

मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल का ख़िताब जीत लिया है। कल कोलकाता  में हुए फाइनल में, मोहन बागान ने बैंगलुरू को दो-एक से हराया।     मोहन बागान सुपर जायंट्स ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले उसने यह प्रतियोगिता 2022-23 में जीती थी।

April 13, 2025 7:10 AM

views 42

आज मध्यप्रदेश में राज्य-स्तरीय सहकारिता सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश में राज्य-स्तरीय सहकारिता सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत किया जा रहा है।