June 16, 2025 10:07 PM

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साइप्रस की सफल यात्रा के बाद कनाडा के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साइप्रस की सफल यात्रा संपन्‍न करने के बाद आज शाम कनाडा के कनानास्किस के लिए रवाना हो गए। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा के दौरान, श्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री लगातार छठी बार जी-7...

June 16, 2025 10:04 PM

views 33

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बातचीत की

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति और कूटनीति के बारे में टेलीफोन पर बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से भी बात की और क्षेत्र के घटनाक्रम तथा भारत ...

June 16, 2025 10:01 PM

views 27

वाणिज्यिक कोयला खण्‍डों की 12वीं नीलामी के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली

  केंद्रीय कोयला मंत्रालय के आज वाणिज्यिक कोयला खण्‍डों की 12 वीं नीलामी के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पहले दिन आज 22 कोयला खण्‍डों में से 11 कोयला खण्‍डों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुईं। ऑनलाइन बोलियों को बोलीदाताओं की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला गया। ऑफ़लाइन सीलबंद लिफाफे में बोलिय...

June 16, 2025 9:59 PM

views 24

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल दिया

    केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनजातीय क्षेत्रों में यह समारोह आधुनिक योग के साथ स्वदेशी कल्याण प्रथाओं के अनूठे सम्‍मिलन को उजागर करेगा। श्री ओरांव ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

June 16, 2025 9:55 PM

views 28

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले लद्दाख के एमआईएमसी में अंतर्राष्ट्रीय योग और ध्यान महोत्सव शुरू

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले लद्दाख के महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र-एमआईएमसी में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ सप्ताह भर चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग और ध्यान महोत्सव शुरू हुआ। लेह शांति और आध्यात्मिकता के लिए लद्दाख के लोकप्रिय स्थानों में से एक है। पैंगोंग झील, दूसरी सबसे ऊंची मोटरेबल...

June 16, 2025 9:53 PM

views 38

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार महिलाओं की मौत

    उत्तर प्रदेश में अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार महिलाओं की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है।          इस बीच, महोबा ...

June 16, 2025 9:52 PM

views 37

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। श्री रूपाणी की मृत्यु अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हो गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत नेता को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

June 16, 2025 9:50 PM

views 21

इस्रायली सेना ने तेहरान के रिहायशी इलाकों को तुरंत खाली करने को कहा

  इस्रायली सेना ने तेहरान के रिहायशी इलाकों को तुरंत खाली करने को कहा है। इस्रायली सेना ने ईरान की राजधानी को निशाना बनाकर हवाई हमलों की नई चेतावनी दी है। चेतावनी वाले क्षेत्रों में कई सरकारी मंत्रालय और विदेशी दूतावास शामिल हैं। इस्रायल के अधिकारियों के अनुसार ईरान के हमलों में 24 लोग मारे गए ...

June 16, 2025 9:48 PM

views 68

सरकार ने देश में दो हजार ड्राइविंग प्रशिक्षण स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सरकार ने देश में दो हजार ड्राइविंग प्रशिक्षण स्‍कूल खोलने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली में आज एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये प्रशिक्षण स्‍कूल देश के पिछड़े और जनजातीय क्षेत्रों में खोले जाएंगे और इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंन...

June 16, 2025 9:47 PM

views 47

मध्‍य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी इकाई के नेताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न

मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी इकाई के नेताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। पचमढ़ी में इस शिविर के समापन समारोह में वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत जनता का विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत है। उन्होंने ...