विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी इलाके और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र भी भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में जारी चुनावी प्रक्रिया, पाकिस्तान द्वारा अपने इस क्षेत्र में अपने अवैध कब्जे को छिपाने और क्षेत्र में हो रहे गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान हटाने का मात्र एक दिखावटी प्रयास है। मंत्रालय ने कहा कि पहले भी कहा गया है, कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान के दशकों से किए जा रहे आर्थिक शोषण और मौलिक अधिकारों के हनन का प्रत्यक्ष परिणाम हैं।
News On AIR | July 30, 2026 3:37 AM
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी इलाके और पीओके भारत का अभिन्न अंग हैं: विदेश मंत्रालय