Social Feed

Loading Facebook feed...
Loading Twitter feed...

June 23, 2026 7:30 AM

Aaj Savere

printer

Hello MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 23rd of JUNE 2026.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है की भारत के तेजी से विकसित भरोसेमंद अर्थव्‍यवस्‍था और विश्‍वसनीय विश्‍व-शक्ति बनने में राष्‍ट्र प्रथम का सिद्धांत प्रेरक रहा है। नई दिल्‍ली में कल निजी मीडिया हाउस के सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वसनीयता, स्थिरता और वैश्विक हित के लिए प्रतिबद्धता पिछले दशक में भारत की उपलब्धियों के मूल में रही हैं। जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि विश्‍व नेताओं ने राष्‍ट्रीय हितों की प्राथमिकता देने की भारत की अटल प्रतिबद्धता को समझा है। सरकार के 12 वर्ष के कार्यों का उल्‍लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि स्‍वच्‍छ भारत, मेक इन इंडिया, खादी और स्‍थानीय उत्‍पादों को बढावा देने की पहल राष्‍ट्र निर्माण के लिए नागरिकों की प्रतिबद्धता से सफल हुई हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में लगभग 25 करोड लोग गरीबी से उबरे हैं। श्री मोदी ने सस्‍ते आवास, कर सुधार, स्‍वास्‍थ्‍य देश-भाल योजना और बेहतर शहरी बुनियादी ढांचा का उल्‍लेख किया।

 

देश की मजबूत अवसंरचना पर बल देते हुए श्री मोदी ने कहा कि मेट्रो सेवा से प्रतिदिन एक करोड से अधिक यात्रियों को सुविधा हो रही है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत रेल गाडियों, विस्‍तारित राजमार्ग और हवाई अड्डों से संपर्क व्यवस्था में महत्‍वपूर्ण सुधार हुआ है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत में अभूतपूर्व अवसर सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सौ 40 करोड भारतवासियों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का लक्ष्‍य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 

 

<><><> 

 

President Droupadi Murmu will present the Padma Awards at the second Civil Investiture Ceremony at Rashtrapati Bhavan this evening. Padma Awards – one of the highest civilian awards of the country, are conferred in three categories – Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri. In the second civil investiture ceremony of 2026 today, the President will confer 65 Padma Awards. A report:

 

On this occasion, we are broadcasting special programmes as part of our series, ‘People’s Padma on Akashvani’.

 

Through these episodes, we bring insights into the lives and contributions of Padma awardees. The programmes will be broadcast today on 100.1 Akashvani Gold from 9.10 AM onwards. They can also be heard on News On Air App and NEWS ON AIR OFFICIAL YouTube channel.

 

<><><> 

 

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इनमें से चार को कल रात गिरफ्तार कर लिया। अलीगंज के एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में हुए इस हादसे में 15 विद्यार्थी मारे गए और 9 घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

अलीगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश अग्नि सेवा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत छह नामित अभियुक्‍तों और कुछ अन्‍य व्‍यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

पुलिस ने अलीगंज में इस इमारत को सील कर दिया है। परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। फोरेंसिक यूनिट और फायर ब्रिगेड की टीम यहां से जांच के लिए सबूत एकत्र करेगी। इस घटना के बाद संबंधित इमारत को लेकर विकास प्राधिकरण की पहले की कार्रवाई और पुराने रिकॉर्ड जांच के दायरे में आ गए हैं। वर्ष 2016 में अनधिकृत निर्माण को लेकर इस इमारत को गिराये जाने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन दो महीने से भी कम समय में यह आदेश रद्द कर दिया गया।

 

राज्‍य सरकार ने इस अग्निकांड की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश दिया है। इसके लिए विशेष जांच दल -एसआईटी गठित की गई है और सात दिन के अंदर रि‍पोर्ट देने को कहा गया है। 

 

<><><> 

 

Union Cooperation Minister Amit Shah will launch the National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India (NAFED) auction portal in New Delhi today. The launch of the portal is an important step towards strengthening transparency, efficiency and ease of operations in the auction process. The portal is expected to provide a digital platform for streamlining auction-related activities and enhancing the overall functioning of NAFED in the interest of farmers, member institutions and stakeholders.

 

<><><> 

 

यूरिया, डाइ-अमोनियम फॉस्फेट और सल्फर लेकर आ रहे चार भारतीय मालवाहक जहाज पिछले सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार, ये जहाज अब देश के विभिन्न बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम और काकीनाडा बंदरगाह, ओडिशा का पारादीप बंदरगाह और गुजरात का मुंद्रा बंदरगाह शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल उर्वरक भंडार 196 लाख टन है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक  यह आंकड़ा 168 लाख टन था। मंत्रालय के अनुसार आयातित उर्वरकों की खेप से देश में मौजूद उर्वरक भंडार अधिक समृद्ध होगा तथा किसानों की कृषि आवश्यकताएं पूरी होंगी।

 

<><><> 

 

Indian Embassy in Doha has announced that Qatari authorities have confirmed the deaths of 12 Indian nationals in the Ras Laffan incident Sunday night. In a social media post, the Embassy extended its condolences to the bereaved families and offered prayers for the departed souls. It also stated that Qatari authorities confirmed all those injured in the incident are in stable condition and receiving appropriate medical treatment. External Affairs Minister Dr S Jaishankar has expressed grief over the loss of lives and injuries, including those of Indian nationals.

 

<><><> 

 

कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में बेल्जियम के जूलियन कैरागी से खेलेंगे। किदांबी श्रीकांत अपने पहले दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू का सामना करेंगे। गैर-वरीयता प्राप्त सानीत दयानंद जापान के युदाई ओकिमोतो के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे, जबकि एस. शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम राउंड ऑफ 32 में एक क्वालीफायर खिलाड़ी से मुकाबला करेंगे।

 

महिला सिंगल्‍स में, भारत की सात खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में शामिल हैं। सत्रह वर्षीय तन्वी शर्मा जर्मनी की यवोन ली के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। महिला डबल्‍स में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पहले दौर में स्पेन की पाउला लोपेज़ और लूसिया रोड्रिगेज़ का सामना करेंगी। मिक्‍सड डबल्‍स में ध्रुव रावत और मनीषा के इंडोनेशिया के विरावण इहसान आदम और सेरेना कानी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे।

 

<><><> 

 

In the opening match of the London round of the FIH Pro League, the Indian men’s hockey team will take on arch-rivals Pakistan today. This will be the first encounter between India and Pakistan since their Asian Champions Trophy clash in Hulunbuir, China, in 2024, where India emerged victorious with a 2-1 win.

 

<><><> 

 

In FiFA World Cup, France defeated Iraq 3-0 in a Group I match at the Philadelphia Stadium early morning to secure their passage to the knockout stages.

 

Earlier, Argentina defeated Austria 2-0 in their Group J match in Arlington, United States last night, to secure a place in the Round of 32.

 

<><><> 

 

दिल्ली सरकार ने 23 सरकारी सेवाओं को समयबद्ध सेवा वितरण व्यवस्था में शामिल कर दिया है। यह निर्णय दिल्ली राइट ऑफ़ सिटिज़न टू टाइम बाउंड डिलीवरी ऑफ़ सर्विस अधिनियम 2011 के अंतर्गत लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस निर्णय से आम नागरिकों के साथ-साथ उद्योग, व्यापर, होटल, पर्यटन और सेवा क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

 

<><><> 

 

Traffic police registered 2825 cases during a special enforcement drive conducted across the City between June 19 and 21 to curb traffic violations and improve road safety. The three day operation was carried out to ensure safe and accident free movement of vehicles. A total of 355 traffic police personnel were deployed with 122 vehicle check points established at strategic locations.

 

<><><> 

 

A Karnataka delegation led by former minister and MLC N.S. Boseraju met Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu and Irrigation Minister Nimmala Rama Naidu to invite them to the June 25 celebration marking the successful replacement of all 33 gates of the Tungabhadra Dam.

 

<><><> 

 

Telangana Academy for Skill and Knowledge and Society for Elimination of Rural Poverty have signed a memorandum of understanding to enhance skills, digital literacy and financial awareness among self-help group women across the state. Officials said the agreement aims to strengthen women economically and socially. Under the MoU, women will receive training in banking correspondent services, digital and financial literacy, business management, entrepreneurship and sustainable livelihoods.

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा के दोनों सदनों में 97 हजार 706 करोड़ 40 लाख रुपये की पूरक मांगें पेश कीं। इनमें सबसे अधिक 20 हजार 552 करोड़ रुपये पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान ऋण माफी योजना के लिए आवंटित किए गए हैं, इसके बाद केंद्र की राज्यों के लिए पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण के लिए 10 हजार 7 करोड़ दस लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रस्तावों में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के लिए 7 हजार 367 करोड़ 32 लाख रुपये और सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना एवं कार्यान्वयन के लिए 3 हजार करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

 

<><><> 

 

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वपन दासगुप्ता ने कल विधानसभा में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध बजट पेश किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, यह बजट समावेशी है और इसका उद्देश्य विकसित भारत के हिस्से के रूप में विकसित बांग्ला का निर्माण करना है। पश्चिम बंगाल की नई सरकार के पहले बजट में सामाजिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा से लेकर शिक्षा, कृषि-उद्योग विकास से लेकर अवसंरचना उन्नयन, पर्यावरण-पर्यटन से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है और इसे मौजूदा 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया है। पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने सूचित किया है कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के समान वेतनमान बनाए रखा जाएगा। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में नारी सहायता डेस्क और गश्त के लिए दुर्गा सुरक्षा दल स्थापित किए जाएंगे।

 

<><><> 

 

महानगरों दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल

 

दिल्‍ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

 

मुम्बई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

कोलकाता में आज बारिश के साथ तूफान आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

और अब, चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम का हाल जानते हैं, सुभद्रा ‍से…

 

Chennai is likely to witness a Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The temperatures are expected to range between Minumum 27 degree and Maximum 37 degree Celsius.

 

Bengaluru will experience a Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature is expected to be 20 degree, while the maximum may reach 29 degree Celsius.

 

Hyderabad is likely to see a Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm. Temperatures are expected to range from 26 degree to 39 degree Celsius.

 

<><><> 

 

On June 23, the world comes together to observe United Nations Public Service Day. This annual even honors the dedication of public servants around the globe. It serves as a reminder of the hard work the toil that happens behind the scenes in our local and national governments. Recognizing this value builds trust and encourages stronger civic participation. Rooted in the values of transparency, inclusion, and accountable governance, the Public Service Forum is the United Nations' flagship global platform is dedicated to strengthening the capacity of public institutions and promoting effective, responsive, and people- centered service delivery. This year the Government of Georgia is proud to host the Public Service Forum 2026, under the theme-  Transforming Public Institutions: Advancing innovation, Accountability, Participation, and Inclusion in partnership with the United Nations Department of Economic and Social Affairs through its Division for Public Institutions and Digital Government.

 

<><><> 

 

  • 1953 – जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

 

  • 1980 – भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।

 

  • 1994 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।

 

  • In the Year 630 worlds oldest parliament the icelandic parliament was Established.

 

  • 1894- The International Olympic Committee was founded at the Sorbonne, Paris, at the initiative of Baron Pierre de Coubertin.

 

  • In 1860, the united states office established the first govt printing office This is interesting in the year 1868 william latham sholes patents his invention with a qwerty keyboard called it the typewriter.

 

  • 1930- the simon commission recommended a federal India and the separation of burma this took place in London.

 

  • On 23 june 1969-IBM announced its decision to price its software and services separately from hardware thus creating the modern software industry.

 

  • 1995 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

 

  • 2008 -प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।

 

  • 2008 – टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।

 

<><><> 

 

 Birthdays and anniversaries june 23

 

Birth anniversary of Famous british computer scientist mathematician alan turing ,,,,,, He made major contributions to mathematics, cryptanalysis, logic, philosophy, and biology and to the new areas later named computer science, cognitive science, artificial intelligence, and artificial life. Turing was born this day in 1912.

 

<><><> 

 

आज पुण्यतिथि है 23 जून को अभिनेता, नाट्यकार, बहुभाषी कवि और गीतकार हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि होती है (निधन: 23 जून, 1990)। वे सरोजिनी नायडू के छोटे भाई थे, जिन्हें हिंदी फिल्मों के मशहूर गाने जैसे “रेल गाड़ी” (आशीर्वाद) के लिए याद किया जाता है। आपकी मुख्य फिल्में साहिब बीबी और गुलाम, तेरे घर के सामने, तीन देवियाँ, सत्यजीत राय की सोनार केल्ला आदि हैं l

 

<><><> 

 

Also remembering the father of advertising David Mackenzie Ogilvy on his birth anniversary today….. His life is interesting as well as inspirational because he established himself as the owner of one of the most famous and largest advertising agencies in the world. Ogilvy and mather..In his time, he was probably the most famous copywriter in the world with copy that was at once clever and straightforward, and above all, crafted to sell products.

 

<><><> 

 

Birthday of American computer scientist Vinton Cerf who has been called one of the fathers of the internet. He co-designed the architecture of the internet's operation with TCP/IP protocols. Cerf also pioneered in establishing the first commercial e-mail service, while vice president of MCI Digital Information Services.

 

<><><> 

 

A wonderful Songwriter versatile guitarist and founding member of blues rock outfit from England Bad company Mick Ralphs left us this day last year.. ralphs was part of rock band mott the hoople which he left to form bad company in the year The group’s success was meteoric. Their 1974 self-titled debut went five-times platinum one hit is playing now

 

<><><> 

 

आज जयंती है रहमान कीl उनका जन्म 23 जून 1921 को हुआ था l (5 नवंबर 1984) वे एक भारतीय फिल्म अभिनेता थे जिनका करियर 1940 के दशक से लेकर 1970 के दशक के अंत तक रहा। वे गुरु दत्त टीम का अभिन्न हिस्सा थे और उन्हें प्यार की जीत, बड़ी बहन, प्यासा (1957), चौदहवीं का चांद (1960), साहिब बीबी और गुलाम (1962), दिल ने फिर याद किया, छोटी बहन और वक्त (1965) जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

 

<><><> 

 

Birthday tributes to Robert hunter singer lyricist poet associated with the legendary band the grateful dead formed in san fransisco California.. Though hunter never played on stage with the Dead, he was indeed amember and was inducted into the Rock &amp; Roll Hall of Fame with the band in 1994 as the only non-performing band member ever to be included. Most of the band s classic songs were written by him the song truckin has been singled out, by the U.S. Library of Congress, which cited it as a national treasure in 1997 lets hear a snatch of truckin

 

<><><> 

 

आज जन्मदिन है डॉ जब्बार पटेल का l उनका जन्म 23 जून 1942 को पंढरपुर में हुआ है l वे भारत के एक मराठी भाषा के थिएटर और फिल्म निर्देशक हैं। 1973 में उनके द्वारा निर्देशित विजय तेंदुलकर का नाटक घासीराम कोत वाल, आधुनिक भारतीय रंगमंच में एक क्लासिक माना जाता है। वह मराठी सिनेमा में क्लासिक फिल्मों के निर्माता हैं, जैसे, समना जैत रे जैत (मोहन अगाशे, स्मिता पाटिल), उम्बर्था (स्मिता पाटिल, गिरीश कर्नाड), सिम्हासन (नाना पाटेकर, श्रीराम लागू, रीमा लागू) उनकी कुछ अन्य फिल्में हैं, मुक्ता, एक होता विदूषक, और मुसाफिर(हिन्दी)। उनकी सबसे प्रशंसित फिल्म है डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर 1999 में रिलीज़ हुई। उन्होंने अपनी मराठी फिल्म मुक्ता के लिए 1995 में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।

 

<><><> 

 

Country singer songwriter June Carter Cash was born ON JUNE 23 929 june played rhythm guitar and sang along with her sisters when she formed the group carter family.. besides country songs June was a gospel singer she married the legendary johnnie cash in 1968 their story made it to the big screen too ..the biopic is called walk the line a duet by June and johnny if I were a carpenter

 

<><><> 

 

आज जन्मदिन है राज बब्बर का l राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। वे नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) के 1975 बैच के छात्र रहे हैंl नई दिल्ली में ट्रेनिंग के बाद, वह बॉम्बे चले गए और 1970 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। B. R. चोपड़ा की फ़िल्म ‘इंसाफ़ का तराज़ू’ में एक भयानक रोल से उन्हें काफ़ी चर्चा मिली lइसके बाद वह B. R. चोपड़ा के बैनर की फ़िल्मों का अहम हिस्सा बन गए और दीपक पाराशर व सलमा आगा के साथ ‘निकाह’ और स्मिता पाटिल के साथ ‘आज की आवाज़’ में नज़र आए।उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी सफलता हासिल की। आपकी मुख्य फिल्में आप तो ऐसे ना थे, अगर तुम न होते, इंसानियत के दुश्मन, आँखें आदि हैं l

 

<><><> 

 

और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

 

<><><>