हैती में तेज़ वर्षा के बाद बाढ़ और भूस्खलन में 42 लोगों की मृत्यु हो गयी है और 11 लापता हैं। हैती पहले से ही राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के कारण मानवीय संकट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 37 हजार लोग वर्षा और बाढ़ की चपेट में हैं और लगभग साढ़े 13 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। हैती के अधिकारियों के अनुसार राजधानी पोर्ट-ऑप्रिंस से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम लियोगेन शहर बाढ़ से सबसे अधिक ग्रस्त है। हैती में संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वयक ने बताया कि हजारों परिवारों को तत्काल भोजन, पानी और दवाओं की जरूरत है। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई केंद्र को सक्रिय कर दिया है।