सरकार ने उपभोक्ताओं को 29 रूपये पचास पैसे प्रति किलो की दर से गेहूं का आटा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस महीने की छह तारीख से भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के विभिन्न वितरण केन्द्रों पर यह आटा उपलब्ध है। केन्द्रीय भंडार से आज से ही इस दर पर आटा उपलब्ध कराया जा रहा है।
खाद्यान्न अर्थव्यवस्था में स्फीति पर रोक लगाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न बिक्री केन्द्रों पर इस दर में आटा उपलब्ध होगा। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपडा ने आटे की आपूर्ति की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी।