मोटोनेट जीपी एथलेटिक्स मीट में भारत की ज्योति याराजी ने रजत और अमलान बोर्गोहेन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय एथलीटों ने चीन में होने वाले एशियाई खेलों से पहले अपना शानदार प्रदर्शन किया। ज्योति ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 12 दशमलव 9-5 सेकंड का समय दर्ज किया। ज्योति के लिए यह सीजन का चौथा पदक था, जिनके पास महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 12 दशमलव 8-2 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
फिनलैंड की रीटा हस्क्रे ने 12 दशमलव 8-0 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण और नूरालोट्टा नेजि़री ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 100 दौड़ में कल बोगोर्हेन ने कांस्य पदक जीता। बोर्गोहेन ने 10 दशमलव 4-9 सेकंड का समय निकाला, जो कि उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय था, और तीसरे स्थान पर रहे। जमैका के ओशेन बेली ने स्वर्ण और फिनलैंड के सामुली सैमुएलसन ने कास्य पदक अपने नाम किया।