महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान शुरू किया। इस अवसर पर श्री शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत छोड़ो और स्वराज्य स्थापित करने का आह्वान महाराष्ट्र की धरती से किया गया था।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नागरिक आगे आएंगे और पंच प्रण प्रतिज्ञा के अनुसार हमारे राष्ट्र के विकास के लिए खुद को समर्पित करेंगे। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी आशा व्यक्त की कि देश की प्रगति और विकास के प्रति देशभक्ति और समर्पण की लौ जलती रहेगी।
बाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सचिवालय में सभी कर्मचारियों को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाई।
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने भी मुंबई में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को 'पंच प्रण' प्रतिज्ञा दिलाई।