भारत के एक गैर-सरकारी शिष्ट मंडल ने शारजा में शारजा अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पार्क- का दौरा किया। शिष्ट मंडल में भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप और औद्योगिक विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा घोषित अंतरिक्ष क्षेत्र से संबंधित सुधारो और निजी क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। आईएन- स्पेस एक स्वशासी एजेंसी है जो अंतरिक्ष से संबंधित प्रयासों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराती है।शिष्ट मंडल ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत संजय सुधीर से भी मुलाकात की।