केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में आयोजित 100वें मिशन ओलंपिक सेल की बैठक में आगामी एशियाई खेलों के लिए भारत की तैयारियों की समीक्षा की। यह दो दिवसीय समीक्षा बैठक दिल्ली के डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हो रही है। बैठक में संयुक्त सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ कल्याण चौबे और ए.एफ.आई. के अध्यक्ष आदिले सुमरीवाला उपस्थित थे। बैठक में गगन नारंग, अंजू बॉबी जॉर्ज, वीरेन रसकिन्हा, तृप्ति मुरगुंडे, मोनालिसा मेहता, बाईचुंग भूटिया सहित अन्य प्रतिष्ठित खिलाड़ियो ने भी भाग लिया। एशियाई खेल 2022 इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांग्जो में आयोजित किए जाएंगे।