आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। प्रकृति और पृथ्वी संरक्षण के लिए अनुकूल कदम के प्रति विश्व स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत पृथ्वी पर जीवन संरक्षण के लिए 1973 से प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
2023 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना के 50 साल पूरे हो गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ' है।