केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई के सबसे लोकप्रिय लालबागचा राजा गणेश पंडाल और बांद्रा पश्चिम के एक पंडाल जाकर भगवान गणेश के दर्शन किए। वह अपनी पत्नी के साथ गणेश पूजन के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास 'वर्षा' और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आवास 'सागर' भी गए।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान मुंबई शहर में रहना और एक अलग तरह के भक्तिभाव और खुशी की अनुभूति कराता है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।