आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम मामले में तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को आज नियमित जमानत दे दी। इस मामले में श्री नायडू को 9 सितंबर को सुबह गिरफ्तार किया गया था और वह 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में थे। अदालत ने उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज कराने के लिए पहले अंतरिम जमानत दे दी थी।