अमरीका एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे पर नज़र रखे हुए है, जिसे हाल के दिनों में संवेदनशील स्थानों पर उड़ते हुए देखा गया है। रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि "अत्यधिक ऊंचाई वाला यह जासूसी बैलून" चीन का है। इसे हाल ही में पश्चिमी राज्य मोंटाना के ऊपर उड़ते देखा गया था। मलबा गिरने के खतरे के कारण सैन्य अधिकारियों ने इसे नहीं गिराने का फैसला किया। चीन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और यूएस ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले सहित शीर्ष सैन्य नेताओं ने इस खतरे का आकलन करने के लिए बुधवार को मुलाकात की।