राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान में धुंध छाई रह सकती है। तापमान 8 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मुम्बई में भी आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
चेन्नई में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान 24 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
जम्मू, श्रीनगर और मुजफ्फराबाद में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों - अगरतला, आइजोल, गुवाहाटी, कोहिमा, आइजोल, शिलंग और ईटानगर में आसमान साफ रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 8 और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।