आज का अधिकतम तापमान 39 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 23 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा बीस से तीस किलोमीटर की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। कल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।