जुलाई 19, 2024 8:14 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में पारिस्थितिकी तंत्र विकास का आकलन अब सकल पर्यावरण उत्पाद-जीईपी सूचकांक के माध्यम से किया जाएगा

 

उत्तराखंड में पारिस्थितिकी तंत्र विकास का आकलन अब सकल पर्यावरण उत्पाद-जीईपी सूचकांक के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सूचकांक की शुरूआत की। उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है जहां सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का आकलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके आकलन से पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।

श्री धामी ने कहा कि जीईपी सूचकांक से पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला