अगस्त 17, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

जिम्बाब्वे: करिबा झील में यात्रियों वाली नौका के पलटने से मरने वालों की संख्या 84 हुई

जिम्बाब्वे में पिछले सप्ताह करिबा झील में क्षमता से अधिक यात्रियों वाली नौका के पलट जाने से मरने वालों की संख्या 84 हो गई है। नौका में 153 यात्री सवार थे। पिछले सप्‍ताह मंगलवार को तेज लहरों के कारण नौका पलट गई। पुलिस ने बताया कि शवों की बरामदगी के बाद मृतकों की संख्या पिछले दिन के 72 से बढ़कर 84 हो गई है।

जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 77 लोगों को बचा लिया गया है। पहले अनुमान लगाया गया था कि नौका में 90 लोगों को ले जाने की अनुमति थी, लेकिन नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि यात्रियों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

करिबा झील आयतन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। इस झील का निर्माण 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में शक्तिशाली ज़ाम्बेज़ी नदी पर बांध बनाकर किया गया था। यह 200 किलोमीटर से अधिक लंबी है और कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर तक चौड़ी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला