सितम्बर 20, 2024 7:08 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में 1 हजार 94 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में आज उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1 हजार 94 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित हुए अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। उन्होंने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को संदेश दिया कि वे कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से भर्ती प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, इससे युवाओं में नई आशा जगी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई  कि आज जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है, इनसे विभागों को और मजबूती मिलेगी। श्री धामी ने कहा कि राज्य में पिछले तीन साल में राज्य में सरकारी विभागों में 17 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है