जुलाई 7, 2024 1:49 अपराह्न | Jagannath Puri | Rath Yatra

printer

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा आज,  राज्य सरकार ने दो दिन के अवकाश की घोषणा की

भगवान जगन्‍नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा आज से ओडिशा के पुरी में शुरू हो रही है। पुरी के ग्रैंड ट्रंक रोड पर भगवान के तीन रथों को ले जाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए पुरी पहुंच चुकी हैं। इस बीच, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालु आज शाम 5 बजे रथ खींचने और भगवान जगन्‍नाथ के दर्शनों के लिए एकत्र हुए हैं।

 

रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार के सामने रखा गया है और श्री गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए तैयार हैं, जहां पर वे एक सप्ताह तक रहेंगे। राज्‍य सरकार ने इस महत्‍वपूर्ण आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए हैं। कानून-व्यवस्था बनाये रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों के 180 प्लाटून तैनात किये गये हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रथयात्रा के दौरान ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई केंद्रीय मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार ने रथ यात्रा के लिए ओडिशा में दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है