अक्टूबर 15, 2024 3:44 अपराह्न

printer

पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। अधिकांश जिलों में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है, लेकिन कुछ इलाकों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं।

 

पंजाब के विभिन्न जिलों से आ रही खबरों के अनुसार ज्यादातर इलाकों में अब तक औसतन 35 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है।

 

     मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे। मतदान मतपत्रों से कराया जा रहा है।

 

मतपत्रों पर नोटा का विकल्प भी शामिल है। राज्य में 13 हजार 937 ग्राम पंचायतें हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है