जून 21, 2024 8:51 अपराह्न | Bhartrihari Mahtab | Kiren Rijiju | Protem Speaker

printer

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने श्री भर्तृहरि महताब को प्रोटम स्‍पीकर चुने जाने पर आपत्ति करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की

  

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने श्री भर्तृहरि महताब को प्रोटम स्‍पीकर चुने जाने पर आपत्ति करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। श्री रिजिजू ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि कांग्रेस ने प्रोटेम स्‍पीकर की नियुक्ति को भी एक मुद्दा बना दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रोटेम स्‍पीकर का पद अस्‍थायी होता है और उनकी भूमिका नये स्‍पीकर का चुनाव होने तक ही सीमित है।

श्री रिजिजू ने कहा कि भर्तृहरि महताब लोकसभा के लिए लगातार सात बार चुने गए हैं और वह लगातार सबसे अधिक समय तक लोकसभा के सदस्‍य रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस प्रोटेम स्‍पीकर के लिए श्री सुरेश कोडिकुन्निल का नाम प्रस्‍तावित किया है लेकिन वह लोकसभा के लिए बेशक आठ बार चुने गए हों पर वे 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे। इसलिए उनकी लोकसभा सदस्‍यता लगातार नहीं रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने प्रोटेम स्‍पीकर के चयन में स्‍थापित परंपराओं का पालन किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है