अगस्त 15, 2024 7:24 अपराह्न | 78th Independence Day | Chhatrasal Stadium

printer

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलौत ने राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया

 

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आज दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलौत ने राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री गहलौत ने कहा कि वह उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दिल से नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राण गंवाकर देश को आजाद कराया।

 

वहीं, दिल्‍ली के भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने श्री गहलोत द्वारा मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से करने पर उनकी निंदा की। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस सम्बोधन का राजनीतिकरण कर लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है।

 

दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में है। जिस कारण, दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने राज्‍य स्‍तर के स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में ध्‍वज़ारोहण के लिए दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलौत को नामित किया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है