जून 21, 2024 8:58 अपराह्न | Heavy rain | Meteorological Department

printer

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा में तेज बारिश का अनुमान जताया

  

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा में तेज बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ गया है।

मौसम ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

आईएमडी की वैज्ञानिक सोमासेन रॉय ने आकाशवाणी समाचार से कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तक और जम्मू संभाग में इस महीने की 25 तारीख तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

इस बीच, दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आज शहर में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है