अगस्त 2, 2024 1:38 अपराह्न | Fake News | MIB | PIB

printer

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने 2019 से अब तक 9 हजार से अधिक संदेशों को फर्जी ख़बर के रूप में किया उजागर

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने वर्ष 2019 से अब तक कुल 9 हजार 922 संदेशों को फर्जी खबर के रूप में उजागर किया गया है। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि तथ्य जांच इकाई की स्थापना दिल्‍ली में साल 2019 में की गई थी और इसकी क्षेत्रीय इकाइयां स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। डॉ. एल मुरुगन ने भ्रमित करने वाले समाचारों को एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि ऐसी फर्जी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर नियंत्रण होना आवश्‍यक है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है