जुलाई 24, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 21

केन्‍द्रीय बजट में खेल संबंधी सरकार की महत्‍वपूर्ण पहल खेलो इंडिया खेल मंत्रालय के बजट आवंटन में सबसे अधिक वरीयता पाने वाले कार्यक्रमों में से एक बनकर उभरा

  वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा पेश किये गये केन्‍द्रीय बजट में खेल संबंधी सरकार की महत्‍वपूर्ण पहल खेलो इंडिया खेल मंत्रालय के बजट आवंटन में सबसे अधिक वरीयता पाने वाले कार्यक्रमों में से एक बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य जमीनी स्‍तर पर खेलों को बढावा देना है। तीन हजार चार सौ 42 करोड से अधिक रुपये के कुल खेल बजट में से इस कार्यक्रम को नौ सौ करोड रुपये आवंटित किये गये हैं। इस कार्यक्रम के लिए पिछले वर्ष के संशोधित आठ सौ 80 करोड रुपये के आवंटन में इस वर्ष बीस करोड रुपये की वृद्धि की...