जून 21, 2024 11:00 पूर्वाह्न | Gujarat | International Yoga day

printer

गुजरात में योग दिवस के अवसर पर भारत-पाक सीमा के पास आयोजित किए जा रहे हैं  राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम 

गुजरात में योग दिवस के अवसर पर भारत-पाक सीमा के पास बनासकांठा जिले में नादाबेट में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा युवा, खेल और संस्कृति राज्य मंत्री हर्ष संघवी इस आयोजन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सूरत में विश्‍व योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन में भाग लेंगे।

विश्व योग दिवस समारोह आठ नगर पालिकाओं, 32 जिलों,  251 तालुकाओं और बीस नगर पालिकाओं सहित राज्य भर में 312 प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। गुजरात डाक विभाग कर्क रेखा पर योग शीर्षक से योग दिवस पर एक अनूठा समारोह आयोजित करेगा। इस पहल के तहत कर्क रेखा के किनारे स्थित जिलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गुजरात में विश्व योग दिवस समारोह आज राज्य के 312 प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है