मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 12:36 अपराह्न

printer

निराश्रितों की अभिभावक है प्रदेश सरकार, देंगे हर सुविधा: धनी राम शांडिल


स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के तहत गठित राज्यस्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निराश्रित बच्चों एवं महिलाओं सहित समाज के संवेदनशील वर्ग के कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार गठन के तुरंत बाद 100 करोड़ रुपये के सुख-आश्रय कोष एवं सुख-आश्रय योजना की शुरूआत की।

बैठक में योजना के तहत निराश्रित बच्चों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गई और शिक्षा और विवाह अनुदान के सम्बंध में आए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में योजना के तहत भवन निर्माण, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्टार्ट-अप के आवेदनों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंहमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास रूपाली ठाकुर, निदेशक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण किरण भड़ाणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है