अगस्त 15, 2024 7:25 अपराह्न

printer

असम में सुरक्षा बलों ने आज राज्य भर में कई जगहों पर तलाशी ली

 

असम में सुरक्षा बलों ने आज राज्य भर में कई जगहों पर तलाशी ली। यह तलाश अभियान इसलिए चलाया गया क्‍योंकि प्रतिबंधित संगठन उल्फा ने 24 जगहों पर बम रखने का दावा किया है। हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने बताया कि गुवाहाटी समेत कुछ जगहों पर संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिन्‍हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रतिबंधित संगठन ने एक बयान जारी कर मीडिया को बताया था कि राज्य भर में कई जगहों पर बम लगाए गए हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तलाश अभियान चलाया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संगठन से बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है