जुलाई 11, 2024 2:20 अपराह्न | Indonesia | Miners

printer

इंडोनेशिया में लगातार वर्षा के कारण सुलावेसी द्वीप पर खनिकों की तलाश रोकी गई

 

इंडोनेशिया में लगातार वर्षा के कारण सुलावेसी द्वीप पर खनिकों की तलाश रोक दी गई है। रविवार को एक अनधिकृत सोने की खदान में हुए भूस्खलन के कारण खनिकों के फंसे होने की खबर है। अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 33 लोगों के लापता होने की आशंका है।
     
इंडोनेशिया के गोरोंतालो प्रांत के बोन बोलांगो जिले में तेज वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज तथा बचाव एजेंसी ने बताया कि 18 घायल लोगों को खनन स्थल से बचाया गया, जबकि 92 ग्रामीण वहां से बच निकलने में सफल रहे। पिछले दो दिनों में खोज और बचाव अभियान के लिए सुरक्षा कर्मियों सहित 270 से अधिक लोगों की तैनाती की गई है। इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में भूस्खलन का खतरा रहता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है