जुलाई 31, 2024 1:17 अपराह्न | Dr. Suhel Khan | Saudi Arabia

printer

सऊदी अरब: भारतीय मिशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजदूत डॉ. सुहेल खान के नेतृत्व में ताबुक प्रांत का किया दौरा 

 

सऊदी अरब में भारतीय मिशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजनयिक पहुंच का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत, राजदूत डॉ. सुहेल खान के नेतृत्व में सऊदी अरब के ताबुक प्रांत का दौरा किया। जॉर्डन की सीमा पर स्थित ताबुक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप कॉरिडोर के तहत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है।

    

अपनी यात्रा के दौरान, राजदूत ने दोनों देशों के लोगों के बीच और भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए ताबुक के गवर्नर एचआरएच प्रिंस फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद से मुलाकात की।

स्थानीय व्यवसायों के साथ सहयोग करने के लिए भारतीय कंपनियों के लिए रास्ते तलाशने के लिए ताबुक चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ सार्थक चर्चा भी की गई। इसके अतिरिक्त ताबको एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट कंपनी (TADCO) की यात्रा से इस क्षेत्र में भारत-सऊदी साझेदारी की संभावनाओं को बल मिला। कृषि उत्पादन, विशेष रूप से जैतून, खजूर और विभिन्न फलों की खेती में ताबुक की प्रमुखता से दोनों देशों के लिए अपार संभावनाएं हैं।

    

सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए, डॉ. खान ने सऊदी बाजार में नए भारतीय उत्पादों को पेश करते हुए लुलु हाइपरमार्केट में एक भारत उत्सव का भी उद्घाटन किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है