सितम्बर 20, 2024 5:27 अपराह्न | Champawat Women Sports College | UTTARAKHAND NEWS

printer

चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 264 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खेल विश्वविद्यालय के भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। श्रीमती आर्या ने बताया कि चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
 
 
बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को अवशेष छात्रवत्ति का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण-डी०बी०टी के माध्यम से एक अक्टूबर तक करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के चयन ट्रायल्स प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र के अनुसार अप्रैल और जून के बीच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है