अगस्त 9, 2024 8:52 पूर्वाह्न | Draupadi Murmu | Neeraj Chopra | Olympic

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। एक संदेश में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा है कि देश, नीरज की उपलब्धि पर गौरवान्ति है और ये विजय भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

 
अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नीरज ने बार-बार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बहुत प्रसन्न है क्योंकि वह ओलंपिक में एक और सफलता के साथ स्वदेश लौटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीरज चोपड़ा की प्रशंसा की और कहा कि नीरज ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है