अगस्त 9, 2024 11:04 पूर्वाह्न

printer

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन को स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश में अपने विचार साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में भारत छोड़ो आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

 
 
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के कारण देश की वर्तमान सामूहिक आवाज भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और तुष्टिकरण से मुक्त राष्ट्र की वकालत करती है। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफाइल फोटो तिरंगे  में बदल ली। श्री मोदी ने एक संदेश में लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को एक बार फिर यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपनी सेल्फी साझा कर स्वतंत्रता का जश्न मनाने का आग्रह किया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है